भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /1 नवंबर से बदलेगा रामलला की आरती का वक्त, रात 10 बजे ही सोएंगे प्रभु श्री राम, अयोध्या जाने से पहले जान लें नया टाइम-टेबल

1 नवंबर से बदलेगा रामलला की आरती का वक्त, रात 10 बजे ही सोएंगे प्रभु श्री राम, अयोध्या जाने से पहले जान लें नया टाइम-टेबल

1 नवंबर से रामलला के दर्शन-पूजन की समय-सारणी में बदलाव होने वाला है. शीतकालीन व्यवस्था के तहत मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे. जानिए मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक का नया टाइम-टेबल.

Written ByPooja Singh
Published: Oct 26, 2026, 08:46 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 08:50 AM IST
joinshare
1 नवंबर से बदलेगा रामलला की आरती का वक्त, रात 10 बजे ही सोएंगे प्रभु श्री राम, अयोध्या जाने से पहले जान लें नया टाइम-टेबल

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिवाली से ठीक पहले अगर आप भी प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जाने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन, पूजन और आरती के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. 1 नवंबर से मंदिर परिसर में शीतकालीन समय-सारणी (Winter Schedule) लागू हो जाएगी.

क्या बोले राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य?

राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास का कहना है कि देश के सभी प्रमुख मंदिरों में ग्रीष्मकालीन और शरद ऋतु के दौरान दर्शन की अलग-अलग विधियां और व्यवस्थाएं होती हैं. हमारे ठाकुर श्री रामलला सरकार भी बाल रूप में विराजमान हैं, इसलिए उनकी सेवा भी उसी भाव से की जाती है, जिस भाव से एक बालक की देखभाल की जाती है. सर्दियों में सुबह देर तक अंधेरा रहने और दिन छोटे होने के कारण राम मंदिर धार्मिक समिति ने यह फैसला लिया है.

यह भी पढ़िए: अयोध्या के आसमान में सजेगी रामायण गाथा: 10वें दीपोत्सव पर 2100 ड्रोनों का एरियल शो, 1000 कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति की छटा

जानिए आरती और दर्शन का नया टाइम-टेबल

शीतकालीन व्यवस्था के तहत अब रामलला के पट सुबह 4:00 बजे खुलेंगे और रात 10:00 बजे बंद हो जाएंगे. पहले रात में मंदिर के पट 10:30 बजे बंद होते थे, यानी अब रात में समय आधा घंटा घटा दिया गया है. इतना ही नहीं, रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे, श्रृंगार आरती 6:30 बजे, बालभोग समय सुबह 8:00 बजे से 8:10 बजे, मध्याह्न विश्राम दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे, संध्या आरती शाम 7 बजे और शयन आरती रात 9:30 बजे होगी.  

आरती पास की संख्या हुई दोगुनी

बदले हुए समय के साथ-साथ मंदिर प्रशासन ने देश-विदेश से आने वाले राम भक्तों को राहत भी दी है. अब आरती के दौरान दर्शन करने की व्यवस्था को और सुलभ बना दिया गया है. आरती के लिए जारी किए जाने वाले पास की संख्या दोगुनी कर दी गई है. इसके साथ ही आरती के दौरान जैसे ही मंदिर के पट खुलेंगे, आम श्रद्धालु भी बिना किसी विशेष पास के सीधे रामलला के दिव्य दर्शन कर सकेंगे.

पासधारकों के लिए पहले की तरह सुरक्षित व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन आम भक्तों के लिए यह फैसला किसी सौगात से कम नहीं है. अगर आप भी अयोध्या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इसी नई समय-सारणी के हिसाब से अपना प्लान बनाएं.

यह भी पढ़िए: यूपी का इकलौता मंदिर,जहां साल के 364 दिन ढकी रहती है रावण की मूर्ति, दशहरे पर होती है लंकापति की पूजा

Add Zee News as a Preferred Source