SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दरोगा भर्ती 2025 पर फंसा कानूनी पेच: 4 विवादित सवालों के चलते हाईकोर्ट ने रोकी नियुक्ति, 5 अक्टूबर को होगा फैसला

UP Police 2025 Appointment News: यूपी पुलिस में 4,345 पदों पर निकाली गई दरोगा भर्ती 2025 नियुक्ति पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ को नियुक्ति पत्र बांटने वाले थे. जिसके लिए तैयारी हो रही थी. इस बीच दरोगा भर्ती 2025 की Final Answer Key को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि उत्तर कुंजी में 4 सवालों के जवाब गलत हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 01, 2026, 08:36 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 08:41 AM IST
Join

UP Police 2025 Appointment News/ मो. गुफरान: उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा (Sub-Inspector) के 4,345 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी दांव-पेच में फंसती नजर आ रही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) के खिलाफ दाखिल एक याचिका पर गंभीर रुख अपनाया है. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) से जवाब तलब किया है. अदालत इस मामले में अब 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगी.

क्या है ये पूरा मामला?
यह याचिका अलीगढ़ निवासी श्याम सुंदर, कमलेश कुमार यादव और अन्य अभ्यर्थियों की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल की गई है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी में कम से कम चार प्रश्नों के उत्तर पूरी तरह से गलत और विवादित हैं. गलत उत्तरों के आधार पर परिणाम तैयार किए जाने से कई योग्य और मेधावी अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर होने की कगार पर पहुंच गए हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगाई गुहार
याचिका में उत्तर कुंजी को रद्द कर विवादित प्रश्नों के सही उत्तर जारी करने की मांग की गई है. याचिकाकर्ताओं की मांग यह है कि सही उत्तरों के आधार पर पूरी परीक्षा का नए सिरे से मूल्यांकन (Re-evaluation) कराया जाए और एक पारदर्शी व संशोधित मेरिट लिस्ट (Revised Merit List) जारी की जाए. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस संशोधित मेरिट लिस्ट के आधार पर ही केवल पात्र उम्मीदवारों को चयन सूची में शामिल कर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं.

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से मांगा जवाब
मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका में उठाए गए बिंदुओं को विचारणीय माना है. कोर्ट ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं और जवाब दाखिल करने को कहा है. एडवोकेट संजय कुमार यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 का विज्ञापन 12 अगस्त 2025 को जारी किया गया था. इसके लिए 15 लाख 75 हजार 7 सौ 6 आवेदन प्राप्त हुए थे. लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को दो-दो पालियों में हुई थी, जिसमें 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 

5 अक्टूबर को होगा फैसला
उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम 7 मई को जारी किया गया था, जिसमें 12733 अभ्यर्थियों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण किया गया. 14 जुलाई को अंतिम परिणाम जारी किया गया. अब सीएम योगी द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इससे पहले दरोगा भर्ती 2025 की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. 

हाईकोर्ट कोर्ट ने कहा कि 5 अक्टूबर को सुनवाई के बाद इसपर फैसला होगा. अगर कोर्ट अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला देता है, तो उत्तर कुंजी संशोधन के साथ-साथ मेरिट लिस्ट पर भी बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES