SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

AMU में डेटिंग ऐप ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश: 26 लोगों को फंसाकर वसूले 7 लाख, BBA छात्र गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में समलैंगिक डेटिंग ऐप्स के जरिए युवकों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 12, 2026, 11:21 AM IST | Updated: Sep 12, 2026, 11:31 AM IST
Image Credit: blackmailing through gay app
Join

मनीष शर्मा/अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में समलैंगिक डेटिंग ऐप्स के जरिए युवकों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. यह गिरोह अब तक करीब 26 लोगों को अपना शिकार बनाकर लगभग 7 लाख रुपये की वसूली कर चुका है. पुलिस ने एएमयू के BBA के छात्र शहजिल को गिरफ्तार किया है.पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य समलैंगिक डेटिंग ऐप्स ग्रिंडर और माय बॉय के जरिए 50 किलोमीटर की रेंज में लड़कों को टारगेट करते थे.

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए AMU के BBA के छात्र शहजिल को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने शहजिल के अलावा उसके तीन अन्य साथियों-मन्नान, भोला भाई और ऑगी-तथा एक अज्ञात शख्स के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

डेटिंग ऐप के जरिए जाल
यह गिरोह पिछले 6 महीने से चर्चित समलैंगिक डेटिंग ऐप्स Grindr (ग्रिंडर) और My Boy (माय बॉय) के जरिए 50 किलोमीटर के दायरे में शिकार की तलाश करता था.

वीम हॉल में ब्लैकमेलिंग
शिकार को बात में फंसाकर AMU के 'वीम हॉल' में बुलाया जाता था, जहां पर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसों के लिए ब्लैकमेल किया जाता था.

बरामदगी और वसूली
अब तक की जांच में 26 शिकार और 7 लाख रुपये की जबरन वसूली की पुष्टि हो चुकी है.

कैसे हुआ खुलासा?
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एएमयू के ही एक एटीएस कर्मचारी के 19 साल के बेटे को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की. पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बीबीए छात्र शहजिल को धर दबोचा. पुलिस अब उसके साथी मन्नान, भोला भाई और ऑगी की तलाश में छापेमारी कर रही है, ताकि गिरोह के बाकी नेटवर्क को भी ध्वस्त किया जा सके.

सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाका निवासी एएमयू कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया था. इसमें कहा था कि घटना 17 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे की है.  कर्मचारी के मुताबिक 19 साल के बेटे को आरोपी शाहजिल ने बहला-फुसलाकर कमरे में बुलाया, जहां पहले से मौजूद गिरोह के सदस्यों ने उसे कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा. मारपीट और यौन उत्पीड़न के साथ-साथ आरोपियों ने पीड़ित से जेब में रखे 5,600 रुपये छीन लिए.

 आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी. उन्होंने पीड़ित को निर्वस्त्र कर आपत्तिजनक वीडियो बनाए और विरोध करने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस वीडियो के जरिए गिरोह पीड़ित से लगातार भारी रकम वसूलता रहा. पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि आरोपी ग्रिंडर ऐप के जरिए 50 किलोमीटर की सीमा में शिकार तलाशते थे. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी BBA छात्र शाहजिल को सलाखों के पीछे भेज दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES