SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आराध्य देव' की फोटो को लेकर ड्रामा: क्रू मेंबर से उलझा यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे से वापस लौटा प्लेन!

Varanasi Airport Dispute: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री और क्रू मेंबर के बीच आराध्य देव की तस्वीर को लेकर विवाद हो गया. यात्री ने तस्वीर केबिन में रखने से इनकार कर दिया. जिसके चलते क्रू और यात्री के बीच तीखी बहस हो गई. इस हंगामे की वजह से विमान को वापस एप्रन पर लाना पड़ा और यात्री को उतारने के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 06, 2026, 11:36 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 11:42 AM IST
Join

Varanasi Airport Dispute: वाराणसी के बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री और क्रू मेंबर के बीच तीखी बहस हो गई. विवाद की वजह यात्री के हाथ में मौजूद उनके आराध्य देव की तस्वीर थी. हंगामा इतना बढ़ा कि टेक-ऑफ के लिए रनवे पर पहुंच चुके विमान को वापस एप्रन पर लाना पड़ा और यात्री को उतारने के बाद ही फ्लाइट रवाना हो सकी.

क्या है ये पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बालेश्वर निवासी 24 वर्षीय श्रेयांश त्रिपाठी वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1253 में सवार हुए थे. यात्री अपने साथ अपने आराध्य देव की एक फ्रेम वाली तस्वीर लेकर विमान में दाखिल हुए थे.

यात्री के हाथ में मौजूद फोटो पर बवाल
विमान अपने निर्धारित समय पर यात्रियों को लेकर एप्रन से रनवे की ओर बढ़ा, तभी उड़ान भरने से ठीक पहले क्रू मेंबर की नजर यात्री के हाथ में मौजूद फोटो पर पड़ी. सुरक्षा मानकों और विमान नियमों का हवाला देते हुए क्रू मेंबर ने श्रेयांश से फोटो को ओवरहेड केबिन या सुरक्षित स्थान पर रखने का अनुरोध किया.

श्रद्धा और सुरक्षा नियमों में उलझा मामला
क्रू मेंबर के इस अनुरोध पर यात्री श्रेयांश त्रिपाठी भड़क गए. उन्होंने धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए आराध्य देव की तस्वीर को केबिन या नीचे रखने से साफ इनकार कर दिया. यात्री का कहना था कि वह अपने भगवान की फोटो को नीचे या सामान के साथ नहीं रख सकते.

यात्रा करने से यात्री ने किया इनकार
इसी बात को लेकर देखते ही देखते यात्री और क्रू मेंबर्स के बीच कहासुनी शुरू हो गई. क्रू मेंबर्स ने उन्हें फ्लाइट सेफ्टी और इमरजेंसी प्रोटोकॉल समझाने की कोशिश की, लेकिन यात्री जिद्द पर अड़े रहे और विमान में यात्रा करने से ही इनकार कर दिया.

रनवे से एप्रन पर लौटा विमान
यात्री के हंगामे को देखते हुए पायलट ने उड़ान जोखिम में न डालते हुए एटीसी (ATC) से संपर्क किया और विमान को वापस एप्रन पर लाने का फैसला किया. विमान के एप्रन पर पहुंचते ही सुरक्षाकर्मियों की मदद से जिद्दी यात्री को सामान समेत नीचे उतारा गया. इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से सुबह 8:20 बजे उड़ान भरने वाला विमान अपने तय समय से काफी देर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो सका.

यह भी पढ़िए: पवन सिंह की 'लीगल फाइट' में ड्रामा: 3 बार समन के बाद भी नहीं आए पावरस्टार, कोर्ट ने लगाया जुर्माना, पत्नी भी नहीं बचीं

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES