App

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पलटने से 3 की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Agra Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग सुरक्षित हैं.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पलटने से 3 की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Image Credit: Agra Lucknow Expressway Accident

आगरा/कपिल अग्रवाल: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये हादसा डौकी थाना इलाके के बाजिदपुर के पास हुआ.

दिल्ली से बलिया जा रहे थे सभी सवार
मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे जो दिल्ली से बलिया की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास पहुंची, अचानक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  पुलिस ने परिजनों को सूचित कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More