SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रैली के दौरान कार्यकर्ता ने ACP को कहा-'बहन जी...भड़क गईं पुलिस अफसर'

आगरा में ACP अमीषा सिंह और परशुराम दल के कार्यकर्ताओं के बीच बहन जी कहने पर बहस हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 18, 2026, 09:22 IST | Updated: Nov 18, 2026, 09:28 IST
Image Credit: Agra ACP Ameesha Singh
Join

कपिल अग्रवाल/आगरा: ताजनगरी आगरा से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी बहस को तूल दे दिया है. UGC बिल के विरोध में निकाली जा रही रैली को रोके जाने के दौरान सदर एसीपी (ACP) अमीषा सिंह और परशुराम दल के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई. इस दौरान एक कार्यकर्ता द्वारा 'बहन जी' कहे जाने पर एसीपी भड़क उठीं, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

                                     जानिए क्या है पूरा मामला?

UGC बिल के विरोध में थी रैली

परशुराम दल के कार्यकर्ता UGC बिल के विरोध में एक मार्च/रैली निकाल रहे थे। क्षेत्र में लागू धारा 163 (पूर्ववर्ती धारा 144) का हवाला देते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया. जानकारी के मुताबिक,कार्यकर्ताओं का सवाल था -जब धारा 163 लगी है तो दलित महासम्मेलन की अनुमति कैसे मिली? इसी बहस के दौरान एक मामला जब और ज्यादा गर्मा गया जब कार्यकर्ता ने ACP अमीषा सिंह को 'बहन जी' कहकर संबोधित किया. इस पर ACP भड़क गईं और बोलीं-'मैं बहन जी नहीं हूं'.

'हम तो बहन ही कहेंगे, यह हमारी भारतीय संस्कृति है'

पुलिस अधिकारी की इस प्रतिक्रिया पर कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हटे और पलटवार करते हुए कहा कि "हम तो बहन ही कहेंगे, यह हमारी भारतीय संस्कृति है।" इस बात पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी तकरार होती रही, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर प्रशासनिक अमले में भी हलचल है और यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

दूसरा मामला-संपत्ति विवाद में भाई पर भाई की हत्या का आरोप,पुलिस मामले की जांच में जुटी

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के सुरेश नगर में संपत्ति विवाद में खून के रिश्ते कलंकित हो गए. एक प्लॉट को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या कर दी.मंगलवार को महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद मृतक शाहिद थाने जा रहा था. आरोप है कि रास्ते में बड़े भाई अफजल कुरैशी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शाहिद पर हमला कर दिया. झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में शाहिद को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक के बेटे अजान ने अपने ताऊ अफजल कुरैशी और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

चलती ट्रेन में कहां से आया पत्थर? यात्री के सिर में गंभीर चोट, टिकट-पर्स गायब; सैफई रेफर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES