AAP Mission 2027 UP: 'बेरोजगारी-सामाजिक न्याय' पर निकलेगी आप की यात्रा; शहीद भगत सिंह की जयंती से UP में 2027 का बिगुल फूंकेंगे संजय सिंह
AAP Mission 2027 UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी प्रदेश में अपनी जमीनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. AAP के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने 2027 के चुनावों के लिए पार्टी का बड़ा त्रिस्तरीय एक्शन प्लान पेश किया है.
AAP UP Assembly Election Campaign 2026: उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने भी अपना मास्टरप्लान उजागर कर दिया है! आप सांसद संजय सिंह ने ऐलान किया है कि पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत करने जा रही है, जिसका लक्ष्य हर सीट पर 2 हजार समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करना है. इसके साथ ही बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और नफरत की राजनीति के खिलाफ पार्टी एक बड़ी जन-यात्रा भी निकालेगी. यही नहीं, 27 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर आप कार्यकर्ता 1000 यूनिट का रक्तदान करेंगे. आइए देखते हैं यूपी में आप के इस त्रिस्तरीय चुनावी चक्रव्यूह पर हमारी रिपोर्ट.
संजय सिंह के 3 बड़े चुनावी ऐलान
हर विधानसभा में 2,000 जांबाज कार्यकर्ता
आप यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू कर रही है. मकसद हर सीट पर 1,000 से 2,000 एक्टिव कार्यकर्ताओं को लामबंद करना है.
बेरोजगारी और सामाजिक न्याय पर प्रदेशव्यापी यात्रा
संजय सिंह ने बताया कि पार्टी जल्द ही एक प्रदेशव्यापी यात्रा भी शुरू करेगी. यह यात्रा बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि AAP उत्तर प्रदेश में नफरत की राजनीति का मुकाबला करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम करेगी.प्रदेश में नफरत की राजनीति का मुकाबला करने, युवाओं की बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर जन-यात्रा निकालेगी.
27 सितंबर को मेगा रक्तदान अभियान
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर 27 सितंबर को यूपी के सभी जिलों में विशेष रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे. इसके तहत रक्तदान अभियान भी चलाया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि कार्यकर्ता मिलकर कम से कम 1,000 यूनिट रक्तदान करें.
2027 के लिए संगठन का पुनर्गठन
दिल्ली-पंजाब मॉडल के बाद अब यूपी में आम आदमी पार्टी बूथ और विधानसभा स्तर पर सीधे जनता से जुड़ने की तैयारी में है. AAP का यह अभियान 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों, जनयात्राओं और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है.
AAP का यह अभियान 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों, जनयात्राओं और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है.