खूबसूरत सफेद गाउन में निकली थी दुल्हन, कीचड़ में सनकर बाहर आई... रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि हर कोई रह गया हैरान?
यह मामला वियतनाम का है. आखिर रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन कीचड़ से सनी बाहर आई. आइए जान लेते हैं...
हर दुल्हन चाहती है कि वो शादी के बाद खूबसूरत जोड़े में सजी-धजी अपने ससुराल पहुंचे, लेकिन वियतनाम की एक दुल्हन के साथ विदाई के तुरंत बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ससुराल पहुंचते-पहुंचते दुल्हन का चमकता हुआ सफेद गाउन पूरी तरह कीचड़ में सन गया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुल्हन कीचड़ से सनी हुई है.
अब सवाल ये है कि आखिर रास्ते में ऐसा क्या हुआ? दरअसल, विदाई के बाद ससुराल लौट रही दुल्हन की कार बेकाबू होकर पानी और कीचड़ से भरे धान के खेत में जाकर पलट गई. इस हादसे में दुल्हन का सफेद वेडिंग गाउन पूरी तरह कीचड़ में सन गया. गनीमत रही कि गर्भवती दुल्हन और दूल्हा दोनों सुरक्षित हैं.
दुल्हन और दूल्हा कौन हैं?
बताया जा रहा है कि 19 साल की दुल्हन डैम थी जुआन (Dam Thi Xuan) और 21 साल का दूल्हा ली वैन वियत (Ly Van Viet) जिस कार में सफर कर रहे थे, वो अचानक कंट्रोल खो बैठी थी. जिस धान के खेत में कार पलटी उसमें पानी भरा हुआ था.
कीचड़ भरे पानी के खेत में गिरने से दुल्हन डैम का खूबसूरत सफेद वेडिंग गाउन और उनके हाथ पूरी तरह से मोटे कीचड़ में सन गए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दुल्हन के पास खड़ी एक महिला हादसे के बाद उनके चेहरे से बेहद प्यार और सावधानी से कीचड़ पोंछती रही है.
खराब मौसम बना हादसे की वजह
वियतनामी न्यूज आउटलेट 'तुओई ट्रे' (Tuoi Tre) के अनुसार, कार बेकाबू होकर सड़क से उतरी और जिस खेत में पलटी उसमें एक मीटर तक पानी भर हुआ था. इस हादसे के पीछे बारिश और तेज हवाओं जैसा खराब मौसम एक बड़ी वजह रहा.
गर्भवती है दुल्हन
asiaone.com के मुताबिक, फोटोग्राफर ने बताया कि पलटने के बाद कार एक तरफ झुक गई थी. दुल्हन की तरफ की खुली खिड़की सीधे कीचड़ की ओर थी. चूंकि दुल्हन गर्भवती थी, इसलिए बचाव करने आए लोग काफी सहम गए थे. पहले कुछ युवकों ने कार उठाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए. आखिर में स्थानीय लोगों ने मिलकर कार को उठाया और दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
मां और अजन्मा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ
इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि दोनों सिर से पैर तक कीचड़ में लथपथ हो गए थे. एहतियात के तौर पर दुल्हन को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा या गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि दुल्हन और उनके गर्भ में पल रहा बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.
ये भी पढ़ें: 3,150 चमकते हुए हीरे, 75 साल: मिस यूनिवर्स 2026 के नए ताज की पहली झलक, 121 देशों की सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर