App

3,150 चमकते हुए हीरे, 75 साल: मिस यूनिवर्स 2026 के नए ताज की पहली झलक, 121 देशों की सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर

मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने अपने 75 साल पूरे होने पर 3,150 से ज्यादा हीरों से सजा नया क्राउन लॉन्च कर दिया है. 24 नवंबर को होने वाले फिनाले से पहले इस नए ताज की चर्चा हर तरफ हो रही है.

3,150 चमकते हुए हीरे, 75 साल: मिस यूनिवर्स 2026 के नए ताज की पहली झलक, 121 देशों की सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर
Image Credit: इतिहास रचने आ गया मिस यूनिवर्स का नया डायमंड क्राउन (AI Image)

डिफरेंट ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट्स और फैशन वर्ल्ड में इन दिनों जिस एक इवेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है मिस यूनिवर्स का ग्रैंड फिनाले. इस बार कॉम्पिटिशन इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह इस इंटरनेशनल पेजेंट का 75वां साल यानी डायमंड एनिवर्सरी है. इस बड़े मौके को सेलिब्रेट करने के लिए ऑर्गनाइजेशन ने एक बेहद खूबसूरत और नया ताज दुनिया के सामने पेश किया है, जिसमें हजारों की संख्या में हीरे जड़े हुए हैं. फिनाले से पहले इस नए क्राउन की चमक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और दुनिया भर के फैंस इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने अपने 75 साल पूरे होने के इस ऐतिहासिक मौके पर एक नया और बेहद शानदार ताज दुनिया के सामने पेश किया है. इस नए क्राउन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 3,150 से ज्यादा हीरे जड़े हुए हैं. मिस यूनिवर्स 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर यानी फाइनल मुकाबले की तरफ बढ़ चुका है, जिसमें दुनिया भर के 121 देशों की खूबसूरत कंटेस्टेंट्स इस प्रतिष्ठित ताज को अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरी हैं.

मिस यूनिवर्स ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, फिनाले से ठीक पहले ऑर्गनाइजेशन ने 13 नवंबर को एक शानदार स्विमिंग सूट रनवे का भी आयोजन किया, जिसने पूरे माहौल को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है.

सोशल मीडिया पर छाई ताज की पहली झलक

कॉम्टीशन पूरी रफ्तार पकड़ चुका है और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए 12 नवंबर को इस नए क्राउन से पर्दा उठाया गया. मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस जगमगाते हुए ताज की एक झलक शेयर की. इसके कैप्शन में लिखा, "पेश है 'द रेडिएंस ऑफ एन इटरनल लिगेसी'. इसमें 3,150 हीरे, 75 साल का शानदार इतिहास और एक ऐसा अनोखा ताज शामिल है जो मिस यूनिवर्स के अतीत, वर्तमान और भविष्य तीनों का जश्न मनाता है. इस खूबसूरत क्राउन को जॉर्ज विटेल्स और मैसन डी'ओर द्वारा डिजाइन किया गया है."

 

 

मिस यूनिवर्स इतिहास के कुछ खास क्राउन

पिछले 75 सालों के सफर में मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने अलग-अलग माइलस्टोन को सेलिब्रेट करने के लिए कई नए और अनोखे ताज पेश किए हैं. हर नया ताज एक नई यात्रा और नए अवसरों का प्रतीक रहा है. इन सात दशकों में कुल 12 अलग-अलग तरह के ताज देखे जा चुके हैं.

miss universe history
(यह सिर्फ AI से बनाया गया इंफोग्राफिक्स है, इमेज सांकेतिक तौर पर प्रदर्शित की गई है)

12 अलग-अलग तरह के ताज

रोमानोव इम्पीरियल नुप्टियल क्राउन (1952): यह मिस यूनिवर्स का सबसे पहला ताज था, जिसमें 1,529 हीरे जड़े थे और इसे अर्मी कुसेला ने जीता था.

क्रिस्टियन मार्टेल क्राउन (1953): इसे इसके सॉलिड मैटेलिक ब्रॉन्ज डिजाइन की वजह से मैटेलिक ब्रॉन्ज क्राउन भी कहा जाता था.

स्टार ऑफ द यूनिवर्स क्राउन (1954-1960): इसमें लगभग 1,000 ओरिएंटल पर्ल्स सॉलिड गोल्ड और प्लैटिनम में सेट किए गए थे.

राइनस्टोन क्राउन (1961-1962): पेजेंट की 10वीं सालगिरह पर राइनस्टोन से बना यह खास ताज लॉन्च किया गया था.

कोवेंट्री क्राउन (1963-2001): ज्वेलर सारा कोवेंट्री ने इसे डिजाइन किया था जिसमें बीच में एक महिला की आकृति बनी हुई थी.

मिकिमोतो फीनिक्स क्राउन (2002-2008 और 2017-2018): इसमें 500 नैचुरल कलरलेस डायमंड और 120 मोतियों का इस्तेमाल किया गया था.

सीएओ क्राउन (2008): वियतनाम में डिजाइन किए गए इस ताज में 1,000 कीमती पत्थर और रंग-बिरंगे डायमंड्स जड़े थे.

डायमंड नेक्सस पीस क्राउन (2009-2013): इसमें एचआईवी/एड्स अवेयरनेस को दर्शाने के लिए सिंथेटिक रूबी का इस्तेमाल किया गया था.

डीआईसी क्राउन (2014-2016): मैनहट्टन की स्काईलाइन की याद दिलाने वाले इस ताज को बनाने में दस कारीगरों को चार महीने लगे थे.

मौनवाड पावर ऑफ यूनिटी क्राउन (2019-2021): इसमें एक बहुत बड़ा गोल्डन कैनरी डायमंड लगा था जो विविधता और महत्वाकांक्षा का प्रतीक था.

मौनवाड फोर्स फॉर गुड क्राउन (2022-2023): यह ताज नीले नीलम (Blue Sapphires) और सफेद हीरों से सजाया गया था.

ज्वेलमर लुमिएर डे ल'इन्फिनी क्राउन (2024-2025): इसे फ्रेंच और फिलिपिनो ज्वेलरी डिजाइन तकनीकों से हाथ से तैयार किया गया था.

 

 

कब और कहां होगा ग्रैंड फिनाले?

मिस यूनिवर्स 2026 का यह धमाकेदार ग्रैंड फिनाले आने वाली 24 नवंबर को पुएर्तो रिको के सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिसीअम में आयोजित किया जाएगा. इस साल भारत की तरफ से केरलम की रहने वाली काजिया लिज मेजो देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अपनी कड़ी मेहनत से इस ताज को अपने नाम करने की पूरी तैयारी में हैं. इस शानदार इवेंट और नए डायमंड क्राउन को लेकर फैंस के बीच उत्साह चरम पर है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More