SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'सरकारी नौकरी निकली टेंपरेरी तो टूट गई सगाई': मैट्रिमोनी ऐप पर झूठ बोलना दुल्हन को पड़ा भारी; वायरल पोस्ट पर मचा बवाल

शादी के लिए एक लड़का और लड़की मिले. बातचीत आगे बढ़ी तो परिवार भी राजी हो गए और सगाई की तारीख तक तय कर दी गई. लेकिन तभी लड़के वालों को लड़की की सरकारी नौकरी से जुड़ी एक ऐसी जानकारी मिली, जिसके बाद पूरा मामला बदल गया. दावा है कि लड़की की नौकरी टेंपरेरी थी. यह बात पहले साफ तौर पर नहीं बताई गई थी. अब रेडिट पर शेयर हुई इस कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

Written By Santosh Kumar Mishra
Published: Nov 20, 2026, 08:14 IST | Updated: Nov 20, 2026, 08:48 IST
Image Credit: प्रतिकात्मक AI इमेज | सरकारी नौकरी का सच सामने आते ही टूट गया रिश्ता!
Join

आजकल शादी के लिए लड़का-लड़की तलाशने का तरीका काफी बदल गया है. परिवारों के साथ-साथ मैट्रिमोनियल ऐप भी इस काम में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. लोग अपनी पढ़ाई, नौकरी, सैलरी और पसंद जैसी बातें प्रोफाइल में लिखते हैं. इसके बाद दोनों परिवार बातचीत आगे बढ़ाते हैं.

रेडिट पर सामने आई एक पोस्ट में भी ऐसी ही एक कहानी शेयर की गई है. पोस्ट लिखने वाले ने बताया कि यह घटना उसके एक दोस्त के साथ हुई. उसका दोस्त शादी के लिए मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए लड़की देख रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से हुई, जिसके साथ बात आगे बढ़ने लगी.

लड़की ने रख दी थीं अपनी शर्तें

रेडिट पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, लड़की ने एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की थी और राज्य सरकार के एक विभाग में काम कर रही थी. बातचीत के दौरान उसने लड़के की सैलरी के बारे में पूछा. साथ ही यह भी बताया कि उसका होने वाला पति एक तय रकम से ज्यादा कमाता हो, उसके पास अपना घर और कार हो. इतना ही नहीं, पोस्ट में दावा किया गया कि लड़की को लंबा लड़का पसंद था. जबकि लड़के की हाइट करीब 5 फीट 5 इंच थी और यह जानकारी उसकी मैट्रिमोनियल प्रोफाइल में पहले से मौजूद थी.

लड़के की प्रोफाइल भी थी काफी मजबूत

रेडिट पोस्ट में बताया गया कि लड़का कोई सामान्य नौकरी करने वाला व्यक्ति नहीं था. वह इसरो में साइंटिस्ट था. उसने एक जाने-माने कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और विदेश से मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी. पोस्ट में बताया गया है कि उसका करियर अच्छा था और वह आरामदायक जिंदगी जी रहा था. दोनों परिवारों के बीच बातचीत ठीक चल रही थी. धीरे-धीरे रिश्ता शादी की तरफ बढ़ने लगा और यहां तक कि सगाई की तारीख भी तय कर दी गई.

 

When Matrimony Expectations Don't Match Reality
by u/moonlight-7537 in Arrangedmarriage

 

टेंपरेरी नौकरी की बात पता चलते ही बदला मामला

कहानी में असली मोड़ तब आया, जब लड़के वालों को लड़की की नौकरी से जुड़ी जानकारी मिली. उन्हें पता चला कि लड़की राज्य सरकार में जिस पद पर काम कर रही थी, वह स्थायी नौकरी नहीं थी. लड़की की नौकरी टेंपरेरी थी. रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि लड़की ने अपनी प्रोफाइल में इस बात को साफ तौर पर नहीं बताया था. यह जानकारी सामने आने के बाद लड़के और उसके परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया. हालांकि, पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि लड़की ने अपनी नौकरी को लेकर जानबूझकर गलत जानकारी दी थी या प्रोफाइल में पूरी बात लिखने से चूक गई थी. लड़की या उसके परिवार का पक्ष भी सामने नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

यह पोस्ट वायरल हुई तो लोगों ने अपने-अपने नजरिए से इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने लड़के के फैसले को सही बताया. उनका कहना था कि शादी जैसे बड़े फैसले में नौकरी की असली स्थिति छिपाना भरोसे को कमजोर कर सकता है. एक यूजर ने लिखा कि अगर लड़की ने अपनी नौकरी अस्थायी होने की बात पहले नहीं बताई तो लड़के का रिश्ता तोड़ना गलत नहीं है. एक अन्य यूजर ने भी लड़की की शर्तों को जरूरत से ज्यादा बताया और कहा कि नौकरी से जुड़ी जानकारी पहले ही साफ होनी चाहिए थी.

कुछ लोगों ने लड़के वालों पर भी उठाए सवाल

हालांकि, सोशल मीडिया पर हर कोई लड़की को ही गलत नहीं मान रहा था. कुछ यूजर्स ने कहा कि पूरी कहानी सिर्फ एक पक्ष की तरफ से बताई गई है. ऐसे में बिना लड़की का पक्ष जाने किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं होगा. लोगों का कहना था कि हो सकता है नौकरी की शर्तों को लेकर दोनों परिवारों के बीच कोई गलतफहमी हुई हो. इसलिए किसी एक पोस्ट के आधार पर पूरी सच्चाई तय नहीं की जा सकती.

शादी में नौकरी से ज्यादा जरूरी है भरोसा

इस घटना ने शादी के लिए पार्टनर चुनते समय रखी जाने वाली शर्तों और एक-दूसरे से जानकारी शेयर करने के तरीके पर नई चर्चा शुरू कर दी है. शादी सिर्फ अच्छी सैलरी, सरकारी नौकरी, घर या कार देखकर तय नहीं होती. इसमें आपसी समझ और भरोसे की भी बड़ी भूमिका होती है. दोनों पक्षों के लिए जरूरी है कि वे अपनी नौकरी, कमाई और भविष्य से जुड़ी अहम बातें शुरुआत में ही साफ कर दें. इससे बाद में किसी तरह की गलतफहमी या विवाद की गुंजाइश कम रहती है. फिलहाल रेडिट पर शेयर की गई इस कहानी की हमने स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें:- 'अजनबियों के साथ कभी मत जाना': लोगों की सलाह अनसुनी कर ब्राजील की लड़की ने किया वही काम; फिर भारत में जो हुआ...

यह भी पढ़ें:- 'डांस फ्लोर बना अखाड़ा': ब्वॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ थिरकते देख भड़की गर्लफ्रेंड; स्टेज पर ही शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

(Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद डिटेल्स को एकत्रित करके बनाई गई है. Zee News इसके प्रमाणिकता, दावों और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संतोष मिश्रा जी न्यूज में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ट्रैवल, फीचर, ऑफबीट, ट्रेंडिंग और वायरल खबरों के साथ-साथ टेक और साइंस से जुड़ी खबरों में भी उनकी विशेष विशेषज्ञता है. उनकी खबरें अपनी विश्वसनीयता और सटीक जानकारी के लिए जानी जाती हैं. आसान और सहज भाषा में लिखे गए उनके कंटेंट को पाठक काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X, Reddit, Threads और Facebook) पर उनकी अच्छी पकड़ है. वह ट्रेंडिंग विषयों पर लगातार नजर रखते हैं और फ्रेश व यूनिक खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. संतोष मिश्रा इससे पहले News Nation और India Ahead जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES