App

60CC की बाइक, उल्टे होकर निशाना लगाते जवान: पाकिस्तानी रेंजर्स का ट्रेनिंग वीडियो देख लोटपोट हुए लोग; बोले- ये फौज है या डाकुओं का गैंग?

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तानी रेंजर्स की एक ट्रेनिंग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें जवान बाइक पर बैठकर और चलते हुए अलग-अलग अंदाज में बंदूक से निशाना लगाते दिखाई दे रहे हैं. किसी का स्टाइल लोगों को फिल्मी लग रहा है तो किसी की हरकत देखकर यूजर्स हंस रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह किस तरह की ट्रेनिंग है और इसका मकसद क्या है?

60CC की बाइक, उल्टे होकर निशाना लगाते जवान: पाकिस्तानी रेंजर्स का ट्रेनिंग वीडियो देख लोटपोट हुए लोग; बोले- ये फौज है या डाकुओं का गैंग?
Image Credit: @ishaqzamir | पाकिस्तानी कमांडो की ट्रेनिंग देख नहीं रुकेगी हंसी!

फौज या किसी सुरक्षा बल की ट्रेनिंग का नाम सुनते ही दिमाग में अनुशासन, कड़ी मेहनत और निशानेबाजी की तस्वीर आती है. लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोगों की प्रतिक्रिया कुछ अलग ही है. यहां जवानों का अंदाज देखकर यूजर्स इसे कमांडो ट्रेनिंग से ज्यादा किसी एक्शन फिल्म का सीन बता रहे हैं.

यह वीडियो पाकिस्तानी रेंजर्स की कथित ट्रेनिंग का बताया जा रहा है. इसे इशाक जमीर नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. उनकी प्रोफाइल पर ट्रेनिंग से जुड़े दूसरे वीडियो भी मौजूद हैं. हालांकि, वायरल क्लिप में दिखाई गई एक्टिविटी और उसके मकसद को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं.

चलती बाइक पर खड़े होकर करने लगे फायरिंग

वीडियो में सबसे पहले एक 60CC की बाइक दिखाई देती है, जिस पर दो जवान सवार हैं. एक जवान बाइक चला रहा है, जबकि पीछे बैठा दूसरा जवान हाथ में बंदूक लिए नजर आता है. इसके बाद जो होता है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. पीछे बैठा जवान चलती बाइक पर खड़े होकर हवा में फायरिंग करने लगता है. इसके बाद वह बाइक से नीचे उतरता है और गीले मैदान में घूमकर दोबारा निशाना लगाने की कोशिश करता है. फिर वह वापस बाइक पर बैठ जाता है. इस पूरे दौरान बाइक पर सवार दोनों जवानों का अंदाज लोगों को काफी अजीब लग रहा है. वीडियो देखने वाले यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस तरह की ट्रेनिंग से जवानों को क्या सिखाया जा रहा है.

 

 

बाइक पर उल्टा होकर लगाया निशाना

क्लिप का अगला हिस्सा भी कम दिलचस्प नहीं है. इसमें एक जवान बाइक पर बैठा दिखाई देता है. फिर वह अचानक पीछे की तरफ झुकते हुए उल्टी पोजिशन में निशाना लगाने लगता है. कुछ पल तक उसका यह करतब चलता है और फिर बाइक वहां से निकल जाती है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. लेकिन इंटरनेट पर इसकी चर्चा इसके बाद शुरू होती है. लोगों को जवानों का यह अंदाज काफी फिल्मी लग रहा है. कुछ यूजर्स ने इसे स्टंट बताया तो कुछ ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या यह किसी खास ऑपरेशन की तैयारी है या सिर्फ प्रदर्शन के लिए किया जा रहा है. कई लोग कह रहे हैं कि यह पाकिस्तान आर्मी की ट्रेनिंग है या बैंक लूटने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है.

21 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इशाक जमीर की तरफ से शेयर की गई इस रील को सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी संख्या में व्यूज मिले हैं. वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि इस पर हजारों कमेंट भी आ चुके हैं. कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग वीडियो के अंदाज पर मजे लेते दिखाई दे रहे हैं. कई यूजर्स ने जवानों की एक्टिविटी की तुलना फिल्मों में दिखाए जाने वाले स्टंट से की है. वहीं, कुछ लोगों ने ट्रेनिंग के तरीके पर ही सवाल उठा दिए. बताया जाता है कि पाकिस्तानी रेंजर्स की ऐतिहासिक जड़ें ब्रिटिश शासन के दौरान 1942 में गठित सिंध पुलिस रेंजर्स से जुड़ी हैं. हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले जवान किस यूनिट से हैं और यह अभ्यास किस उद्देश्य से किया जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

'ये ट्रेनिंग है या सर्कस?'

वीडियो पर लोगों के कमेंट भी काफी मजेदार हैं. एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा कि यह फौज की ट्रेनिंग है या आतंकियों की? दूसरे ने बाइक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इनकी 60CC बाइक तो बदलवाओ. एक अन्य यूजर ने पूछा कि यह किस तरह का सर्कस चल रहा है? वहीं, एक शख्स ने पूरी ट्रेनिंग को डकैती की तैयारी बता दिया. कुछ लोगों ने जवानों के स्टंट देखकर कहा कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. हालांकि, सोशल मीडिया पर आ रही ये प्रतिक्रियाएं लोगों की निजी राय हैं.

वीडियो ने क्यों खींचा लोगों का ध्यान?

दरअसल, इस वीडियो में लोगों की दिलचस्पी की वजह जवानों की वर्दी से ज्यादा उनका अनोखा अंदाज है. आमतौर पर सुरक्षा बलों की ट्रेनिंग में अनुशासन और अभ्यास को गंभीरता से दिखाया जाता है. लेकिन इस क्लिप में बाइक पर किए जा रहे स्टंट और फायरिंग के तरीके ने इसे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया है. फिलहाल वीडियो को लेकर लोगों के मजेदार कमेंट्स का सिलसिला जारी है. यह साफ नहीं है कि यह किसी नियमित ट्रेनिंग का हिस्सा है या किसी खास प्रदर्शन के लिए रिकॉर्ड किया गया था. लेकिन इतना जरूर है कि कुछ सेकंड की इस क्लिप ने सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया देने का मौका दे दिया है.

(Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद डिटेल्स को एकत्रित करके बनाई गई है. Zee News इसके प्रमाणिकता, दावों और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Santosh Kumar Mishra

Santosh Kumar Mishra

संतोष मिश्रा जी न्यूज में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ट्रैवल, फीचर, ऑफबीट, ट्रेंडिंग और वायरल खबरों के साथ-साथ टेक और साइंस से जुड़ी खबरों में भी उनकी विशेष विशेषज्ञता है. उनकी खबरें अपनी विश्वसनीयता और सटीक जानकारी के लिए जानी जाती हैं. आसान और सहज भाषा में लिखे गए उनके कंटेंट को पाठक काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X, Reddit, Threads और Facebook) पर उनकी अच्छी पकड़ है. वह ट्रेंडिंग विषयों पर लगातार नजर रखते हैं और फ्रेश व यूनिक खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. संतोष मिश्रा इससे पहले News Nation और India Ahead जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो