SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चम्मच मोड़ी और बन गए करोड़पति: भारतीय डिजाइनर ने शार्क टैंक USA में मचाया तहलका, एक आइडिया से जीती 3 करोड़ की डील

भारतीय इंडस्ट्रियल डिजाइनर राहुल अग्रवाल ने Shark Tank USA में अपने अनोखे 'Polygons' फोल्डेबल मेजरिंग स्पून से मचाया तहलका. उन्होंने लोरी ग्रेनर और माइंडी कलिंग से 350,000 डॉलर की बड़ी डील हासिल की. जानिए कैसे इस स्मार्ट चम्मच ने किचन का अंदाज बदल दिया.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 21, 2026, 07:53 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:07 AM IST
Image Credit: राहुल को अमरीकी शो Shark Tank पर मिला 3.5 मिलियन डॉलर का वैल्यूएशन
Join

भारत के एक युवा इंडस्ट्रियल डिजाइनर राहुल अग्रवाल ने फोल्डेबल मेजरिंग चम्मच बनाई है, जिसने अमरीका के सबसे बड़े बिजनेस शो 'शार्क टैंक यूएसए' में तहलका मचा दिया है. राहुल ने अपने इस अनोखे आइडिया से अमरीकी इन्वेस्टर्स का दिल जीत लिया और 350,000 डॉलर (3 करोड़ रुपये से ज्यादा) की डील पक्की कर ली. आखिर यह फोल्डिंग चम्मच क्या है और कैसे एक साधारण से चैलेंज ने इस भारतीय युवा की जिंदगी बदलकर रख दी?

बात साल 2014 की है, जब राहुल अग्रवाल अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) में पढ़ाई कर रहे थे. उस वक्त उनके एक सीनियर ने उनसे मजाक-मजाक में कहा कि 'चम्मच को रिडिजाइन करने की कोशिश मत करो, यह अपने परफेक्ट फॉर्म में आ चुकी है और इससे बेहतर नहीं हो सकती.' राहुल ने इस बात को एक चैलेंज की तरह ले लिया. दिलचस्प बात यह है कि राहुल खुद खाना बनाना भी नहीं जानते थे, लेकिन वे इस आइडिया को छोड़ने को तैयार नहीं थे. उन्होंने दिन-रात एक करके सोचना शुरू किया और सिर्फ तीन दिनों में उनके दिमाग में एक बेसिक आइडिया आया कि क्यों न एक फ्लैट शीट बनाई जाए जो मोड़ने पर चम्मच का रूप ले ले. हालांकि इस डिजाइन को परफेक्ट बनाने और अमरीका के टीवी शो तक पहुंचाने में उन्हें सालों का वक्त लग गया.

आखिर क्या है यह 'Polygons' फोल्डिंग चम्मच?

राहुल अग्रवाल की कंपनी 'पॉलीगोन्स डिजाइन' द्वारा बनाई गई यह चम्मच किचन के झंझट को पूरी तरह खत्म कर देती है. आमतौर पर जब हम किचन में कुछ नापकर डालते हैं, तो हमें अलग-अलग साइज की 6 तरह की मेजरिंग चम्मच रखनी पड़ती हैं. राहुल ने इन 6 अलग-अलग चम्मचों की जगह सिर्फ 2 फ्लैट और फ्लेक्सिबल चम्मचें बनाई हैं. यह चम्मच दिखने में एक पतली प्लास्टिक की पट्टी जैसी लगती है जिसकी मोटाई महज 2.8 एमएम होती है. जब आप इसे तय किए गए निशान से पिंच करते हैं, तो यह तुरंत मोड़क चम्मच की शेप ले लेती है. बड़ी चम्मच से आप आधा बड़ा चम्मच, एक बड़ा चम्मच या दो बड़े चम्मच नाप सकते हैं. वहीं छोटी चम्मच से आप एक-चौथाई, आधा या एक छोटा चम्मच नाप सकते हैं. यह चम्मच फूड ग्रेड मटीरियल, सिलिकॉन और मैग्नेट से मिलकर बनी है जो इस्तेमाल के बाद बिल्कुल फ्लैट हो जाती है और इसे साफ करना भी बेहद आसान है.

 

 

अमरीका के 'शार्क टैंक' में मचाया तहलका

अमरीका के मशहूर बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक' के सीजन 18 के चौथे एपिसोड में राहुल अग्रवाल अपने इस 'Polygons' प्रोडक्ट के साथ पहुंचे. इस शो में अमरीकी टीवी स्टार लोरी ग्रेनर के साथ जानी-मानी हॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर माइंडी कलिंग भी बतौर गेस्ट जज मौजूद थीं. राहुल ने जजों के सामने अपने प्रोडक्ट का शानदार डेमो दिया. प्रोडक्ट को देखकर अमरीकी इन्वेस्टर्स इतने हैरान रह गए कि वे खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए. माइंडी कलिंग ने इस प्रोडक्ट को बेहद स्मार्ट, उपयोगी और 'इंजीनियस' बताया.

3.5 लाख डॉलर में तय हुई ऐतिहासिक डील

शार्क टैंक के मंच पर राहुल अग्रवाल ने अपने बिजनेस के लिए एक बेहतरीन डील क्रैक की. उन्होंने लोरी ग्रेनर और माइंडी कलिंग से मिलकर 350,000 डॉलर का फंड हासिल किया. इसके बदले में राहुल ने अपनी कंपनी में 8 फीसदी इक्विटी और 2 फीसदी एडवाइजरी शेयर्स दिए, यानी कुल मिलाकर 10 फीसदी की हिस्सेदारी दी. एक साधारण सी दिखने वाली चम्मच को नए अंदाज में पेश करके राहुल ने अमरीका के सबसे बड़े इन्वेस्टर्स को अपना मुरीद बना लिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES