SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्रिएटिविटी हो तो ऐसी: दो भाइयों ने मिलकर बना डाला 'भाग नेहा भाग' गेम, लोग बोले- हमें भी खेलना है

दिल्ली के हालिया हालातों और प्रोटेस्ट पर दो भाइयों ने मिलकर 'भाग नेहा भाग' नाम का एक मजेदार और सेटिरिकल वीडियो गेम बनाया है. जानिए क्या है इस वायरल गेम की पूरी कहानी.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 15, 2026, 10:26 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 10:54 AM IST
Image Credit: अनव और अक्षय नायर की इस नायाब जोड़ी ने बनाया 'भाग नेहा भाग' गेम (instagram/anavnayar)
Join

दिल्ली के प्रोटेस्ट से इंस्पायर होकर दो सगे भाइयों ने एक वीडियो गेम तैयार किया है. 'भाग नेहा भाग' नाम के इस सेटिरिकल यानी व्यंग्य वाले गेम में पुलिस की चेज और 'डेमोक्रेसी कॉइन्स' जैसी चीजें शामिल की गई हैं. इस अनोखे गेम को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे खेलने के लिए बेताब हो रहे हैं और दोनों भाइयों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर अनव नायर नाम के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस वीडियो में एक ऐसा वीडियो गेम दिखाया गया है जो दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट और नेहा बोरा से जुड़े घटनाक्रमों से पूरी तरह इंस्पायर है. इस गेम का नाम 'भाग नेहा भाग' रखा गया है, जिसमें एक किरदार खाकी और ऑरेंज कपड़ों पहने लोगों से बचकर भागता नजर आता है. गेम के दौरान पीछे से 'पकड़ो' की आवाजें आती हैं और पकड़े जाने पर स्क्रीन पर 'पकड़ी गई' लिखा हुआ आता है.

सबवे सर्फर्स से आया आइडिया

इस मजेदार गेम को बनाने वाले भाई अनव नायर ने मीडिया बातचीत में बताया कि उन्होंने और उनके भाई अक्षय नायर ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है. अक्षय ने जहां इस गेम का पूरा डिजाइन तैयार किया है, वहीं अनव ने इसके पीछे के आइडिया पर काम किया. अनव ने बताया कि वे दोनों पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के प्रोटेस्ट और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी खबरों को लगातार फॉलो कर रहे थे. उन्होंने व्यंग्य यानी सेटायर के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने का फैसला किया. आर्टिस्ट के रूप में उनका हमेशा से मानना रहा है कि गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए सेटायर एक बहुत पावरफुल तरीका होता है.

 

 

डेमोक्रेसी कॉइन्स का अनोखा तड़का

जब उन्होंने बार-बार यह खबरें देखीं कि नेहा को हिरासत में लिया जा रहा है और वह अगली ही सुबह फिर से दौड़ती नजर आ रही हैं, तो उनके दिमाग में यह जबरदस्त आइडिया आया. इसके बाद उन्होंने फेमस गेम 'सबवे सर्फर्स' की तर्ज पर इसे डिजाइन करने का सोचा. शुरुआत में यह सिर्फ पुलिस से भागने का एक सिंपल गेम था, लेकिन भाइयों ने इसमें गेमिंग का मजा बढ़ाने के लिए कॉइन्स जोड़ने का फैसला किया. इन सिक्कों को और अधिक सार्थक बनाने के लिए उन्होंने इनका नाम 'डेमोक्रेसी कॉइन्स' रख दिया. डिजाइनिंग का सारा काम अक्षय ने संभाला और दोनों ने मिलकर इस नायाब कांसेप्ट को हकीकत में बदल दिया.

इंटरनेट पर मचा धमाल

जैसे ही अनव ने इस गेम का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, लोगों ने इस पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर दी. कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि यह आइडिया बेहद शानदार है और वे इसे जरूर खेलना चाहते हैं. कुछ लोगों ने तो यह तक सुझाव दे दिया कि इसे एक मल्टीप्लेयर गेम बना देना चाहिए ताकि और भी लोग इसमें शामिल हो सकें. कुल मिलाकर यह गेम आज के यूथ के बीच चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस क्रिएटिविटी की जमकर सराहना कर रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES