SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फूलों-रंगों से नहीं, 6.5 किलोग्राम की गोल्ड ज्वेलरी से बनाई गई खूबसूरत रंगोली, Video देखकर चकमका जाएंगी आंखें

दुबई के सिटी सेंटर देयरा में 6.5 किलो सोने और हीरे की ज्वेलरी से बनाई गई अनोखी गोल्डन रंगोली. बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इसका अनावरण किया. जानिए इस लग्जरी सेलिब्रेशन की पूरी डिटेल.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 09, 2026, 11:44 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 11:52 AM IST
Image Credit: 10 कारीगरों ने 16 घंटे की कड़ी मेहनत से बनाई सोने की रंगोली (PC- instagram/dubaifestivals)
Join

दीवाली पर घर के आंगन को रंग-बिरंगे रंगों, फूलों और दीयों से सजाना हम सबकी पुरानी परंपरा रही है. लेकिन इस बार दुबई ने दीवाली के सेलिब्रेशन को एक ऐसे शाही और लग्जरी लेवल पर पहुंचा दिया है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. दुबई के मशहूर सिटी सेंटर देयरा मॉल में असली सोने और हीरे के गहनों से तैयार की गई एक विशाल 'गोल्डन रंगोली' रखी गई है. इस बेहद खास और कीमती रंगोली का अनावरण खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने किया.

दुबई में दीवाली का खुमार इस बार कुछ अलग ही अंदाज में देखने को मिल रहा है. सिटी सेंटर देयरा मॉल में बनाई गई यह गोल्डन रंगोली आम रंगों से नहीं, बल्कि असली कीमती गहनों से तैयार की गई है. इसमें सुंदर हार, चूड़ियां, झुमके और पेंडेंट का इस्तेमाल किया गया है. इस पूरी रंगोली का कुल वजन 6.5 किलोग्राम है. यह 2 मीटर चौड़ी और 2 मीटर लंबी है. इसे मशहूर ब्रांड 'डमास' ने दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टैब्लिशमेंट (DFRE) के साथ मिलकर तैयार किया है.

10 कारीगर और 16 घंटे की मेहनत

इस शाही रंगोली को बनाना कोई आसान काम नहीं था. गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, इसे पूरा करने के लिए 10 एक्सपर्ट कारीगरों की एक टीम बनाई गई थी. इस टीम ने लगातार 16 घंटे तक हाथों से एक-एक गहने को जोड़कर यह शानदार डिजाइन तैयार किया. इसमें डमास की रंगोली, लीगेसी और अनन्या कलेक्शन के कुल 213 पीस इस्तेमाल किए गए हैं. जब यह रंगोली पूरी बनकर तैयार हुई, तो इसका लुक देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया.

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की मौजूदगी

मॉल में इस स्पेशल गोल्डन रंगोली का अनवेलिंग इवेंट रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड स्टार तमन्ना भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. तमन्ना भाटिया ने इस अनोखी रंगोली का अनावरण किया और इसकी कारीगरी की जमकर तारीफ की. मॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रंगोली के बनने और सामने आने का एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया और धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

सिर्फ रंगोली ही नहीं, बल्कि इस बार दुबई में दीवाली पर शॉपिंग करने वालों के लिए भी कमाल के ऑफर्स आए हुए हैं. शहर की करीब 180 से ज्यादा ज्वैलरी शॉप्स पर 'दिवाली गोल्ड रश' के नाम से एक स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर चल रहा है. अगर कोई ग्राहक वहां 1,500 दिरहम या उससे ज्यादा की खरीदारी करता है, तो उसे लकी ड्रा में हिस्सा लेने का मौका मिलता है, जिससे वह 1 किलो सोना तक जीत सकता है. इसके अलावा, शहर के बड़े-बड़े होटल्स और रेस्टोरेंट्स में भी दीवाली के हिसाब से खास इंडियन डिशेज और थीम्ड मेन्यू परोसे जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES