SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉस को बताया घर पर हूं, पर जनाब तो सिंगापुर में थे... वर्क फ्रॉम होम के नाम पर स्कैम, कंपनी ने नौकरी से निकाला

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर सिंगापुर से काम कर रहे एक कर्मचारी को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया. जानिए कैसे लैपटॉप की लोकेशन से इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ और कोर्ट का क्या फैसला आया.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 14, 2026, 09:47 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 09:55 AM IST
Image Credit: ऑफिस के लैपटॉप ने खोल दी चालाक कर्मचारी की पोल (फाइल फोटो)
Join

क्या आपने कभी सोचा है कि घर के बिस्तर पर लेटकर या ऑफिस को बिना बताए किसी दूसरे देश से काम करने का ख्याल कितना खतरनाक साबित हो सकता है. आज की जनरेशन फ्लेक्सिबल जॉब और रिमोट कल्चर को बहुत पसंद करती है. लोग चाहते हैं कि बॉस की नजरों से दूर रहकर अपनी मर्जी से काम करें. लेकिन क्या हो अगर आपकी जरा सी चालाकी आपके करियर को हमेशा के लिए डुबो दे. आज हम आपको एक ऐसे ही मजेदार और हैरान कर देने वाले मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक कर्मचारी ने घर से काम करने का नाटक किया, लेकिन उसका लैपटॉप उसकी पोल खोल दिया.

रिमोट जॉब ने दुनिया भर के कर्मचारियों को घर बैठे काम करने की आजादी दी है. बहुत से लोग इस सुविधा का आनंद लेते हैं और अपने काम को समय पर पूरा करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिस्टम का फायदा उठाकर बड़ा खेल खेलने की कोशिश करते हैं. सिडनी की एक कंपनी में काम करने वाले चार्ल्स ग्राहम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. चार्ल्स एक करेंसी डीलर थे और उन्होंने अपनी कंपनी से कहा कि वे घर से काम कर रहे हैं, लेकिन असल में वे सिंगापुर में बैठकर छुट्टियों का मजा ले रहे थे.

लैपटॉप की लोकेशन को ट्रैक

चार्ल्स की इस चालाकी का खुलासा तब हुआ जब कंपनी को उन पर शक हुआ. वे सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे थे और काम के नाम पर सिर्फ कंपनी के लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे थे. कंपनी ने जब उनके लैपटॉप की लोकेशन को ट्रैक किया तो पता चला कि वे सिडनी वाले घर पर नहीं बल्कि सिंगापुर के किसी होटल में आराम फरमा रहे हैं. जब कंपनी ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने अजीबोगरीब बहाने बनाने शुरू कर दिए. कभी उन्होंने पार्टनर की तबियत खराब होने का रोना रोया तो कभी कहा कि वे ईमेल के बोझ तले दबे हुए थे इसलिए समय पर नहीं बता पाए.

हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं था जब चार्ल्स ने इस तरह का झूठ बोला था. इससे पहले भी जब कंपनी ने हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य किया था, तब उन्होंने कभी नल ठीक करवाने के बहाने तो कभी बाली में बैठकर काम करने के नाटक किए थे. जब कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाला तो वे फेयर वर्क कमीशन पहुंच गए और अनफेयर डिस्मिसाल का केस दर्ज करा दिया. कमिशन ने पाया कि कर्मचारी ने झूठ बोला था और कंपनी के पास उसे निकालने का पूरा अधिकार था. हालांकि प्रक्रिया में कुछ कमियों के कारण उन्हें नोटिस पीरियड के चार हफ्ते की सैलरी जरूर मिल गई, लेकिन उनकी नौकरी हमेशा के लिए चली गई.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES