)
तेंदुआ को जंगल का खतरनाक शिकारी माना जाता है. वह पानी में मगरमच्छ से लेकर हिरण, कुत्ते समेत बड़े जानवरों का शिकार कर सकता है. वह अपना अधिकतर समय पेड़ों पर गुजारता है. वह इंसानों से आमतौर पर दूर रहता है, लेकिन अगर कभी इंसानों से आमना-सामना हो जाए तो भागने के बजाय उल्टा उन्हीं पर अटैक कर देता है.
लेकिन चीन के एक चिड़ियाघर में एक ऐसा तेंदुआ रहता है, जिसने ‘शिकारी’ की छवि को पूरी तरह बदल दिया है. उस तेंदुआ का नाम पान बाओबाओ है. उसकी उम्र 19 साल है. वह तेंदुआ खा-खाकर इतना मोटा हो गया है कि ऐसा लगता है कि जैसे कोई विशाल गद्दा या भरा-पूरा तकिया जंगल से निकलकर चिड़ियाघर में आ बैठा हो.
ALERTE ! Un léopard nommé Pan Baobao est devenu TELLEMENT GROS que les gardiens du zoo ont finalement abandonné l’idée de le mettre au régime… Âgé de 19 ans, il vit dans un zoo en Chine et les soigneurs ont préféré le laisser profiter paisiblement de sa vieillesse, plutôt que de lui imposer un régime qui risquerait de le stresser
— FRENCHRAPUS 🇺🇸 (@FrenchRapUS) November 26, 2026
उस तेंदुए के शरीर पर मांस की परतें इतनी हैं कि वह चलने-फिरने के बजाय ज्यादातर समय एक जगह बैठा रहता है. उसकी गर्दन, पेट और पैर इतने फूले हुए हैं कि सामान्य तेंदुए जैसा लगता ही नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेंदुआ बाओबाओ दो अलग-अलग फ्रेम में दिख रहा है. वह न भाग रहा है और न शिकार का नाटक कर रहा है. उसकी आंखें शांत हैं, चेहरे पर कोई तनाव नहीं. उसका शरीर इतना भारी और गोल था कि ऐसा लगता है कि वह जैसे किसी भारी कुर्सी पर बैठा हो. वह बस बैठा रहा और अपनी उम्र का आराम भोगता नजर आया.
चिड़ियाघर के रखवालों ने एक समय में उसे डाइट पर रखने की कोशिश की थी. लेकिन चूंकि उसकी उम्र 19 साल हो चुकी है और तेंदुओं के लिहाज से यह उम्र बुजुर्गावस्था मानी जाती है. इसलिए चिड़ियाघर वालों ने अब जबरदस्ती उसका वजन कम कराने का विचार छोड़ दिया. वह उसके बाकी बचे दिनों को तनाव-मुक्त और खुशहाल बनाना चाहते हैं. उसके बाद से पान बाओबाओ अब राजा की तरह जिंदगी गुजार रहा है. वह अपनी मर्जी से खाता-पीता है और आराम करता है.
पान बाओबाओ की तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. उन्हें उस पर हंसी भी आ रही है और दुख भी जाहिर हो रहा है. उसके शांत चेहरे को देखकर लगता है कि वह अपनी स्थिति से खुश है. वह न भागने की कोशिश कर रहा है, न ही इधर-उछल कूद कर रहा है. उसकी पहचान मोटा, शांत और संतुष्ट तेंदुआ की बन गई है.
यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि जानवर भी उम्र के साथ बदलते हैं. जवानी में जो फुर्ती थी, बुढ़ापे में आराम चाहिए. चिड़ियाघर के रखवालों ने डाइट छोड़कर उसी आराम को चुना. चाहे आलोचना हो या तारीफ, पान बाओबाओ आज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.
अब लोग उसके वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ उस पर दया दिखा रहे हैं. अब चाहे आलोचना हो या तारीफ, पान बाओबाओ फिलहाल इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वह अब सिर्फ एक तेंदुआ नहीं रह गया है. वह इस बात की मिसाल भी बन गया है कि कभी-कभी नियमों से ज्यादा जरूरी जीव की जरूरी खुशी होती है.