App

दुनिया का वो अनोखा सांप, जो खतरा देखते ही रेंगना छोड़ शुरू कर देता है लुढ़कना, 13 किमी की रफ्तार से लगाता दौड़

दुनिया में सांपों को रेंगने वाला जीव माना जाता है. लेकिन क्या सभी सांप रेंगकर ही आगे बढ़ते हैं. ऐसा नहीं है. वैज्ञानिकों ने सांपों की एक ऐसी अनोखी प्रजाति खोजी है, जो खतरा दिखने पर रेंगकर नहीं बल्कि लुढ़कर तेज स्पीड से भागती है.

दुनिया का वो अनोखा सांप, जो खतरा देखते ही रेंगना छोड़ शुरू कर देता है लुढ़कना, 13 किमी की रफ्तार से लगाता दौड़
Image Credit: वैज्ञानिकों ने पहली बार लुढकर भागने वाले सांप अपने कैमरों में रिकॉर्ड किए हैं (एआई इमेज)

सांप दुनिया का ऐसा खतरनाक जीव है, जिसके बारे में सोचते ही शरीर में झुरझुरी दौड़ जाती है. उनके पैर नहीं होते, इसके बावजूद वे रेंगकर दौड़ने के मामले में इंसानों को भी पछाड़ सकते हैं. लेकिन क्या आपने जिंदगी में किसी ऐसे सांप को देखा है, जो गोलाई बनाकर लुढ़कता भी है. वैज्ञानिकों ने ऐसे ही एक सांप का पता लगाया है, जो अपने सामने खतरा देख रेंगने के बजाय गोल होकर लुढ़कने लगता है.

दुनिया में पहली बार दिखे लुढ़ककर भागने वाले सांप

साइंस न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, अगर कोई भी इंसान पहिये की तरह लुढ़कना चाहे तो उसे आमतौर पर हाथ और पैर दोनों की जरूरत होती है. लेकिन सापों के तो हाथ-पैर ही नहीं होते. इसके बावजूद, दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाने वाले कुछ छोटे सांप ये कारनामा करके दुश्मनों को चकमा दे देते हैं.

वैज्ञानिकों ने पहली बार 2023 में एक बौने सांप रीड (Pseudorabdion longiceps) को खतरे से बचने के लिए पहिये की तरह लुढ़कते हुए देखा था. इसके बाद इस तरह के कुछ सांपों को पकड़कर प्रयोगशाला में लाकर उन पर नजर रखी गई. वहां पर वैज्ञानिकों ने इसी प्रजाति के तीन सांपों को जब तेजी से लुढ़कते देखा तो वे दंग रह गए.

मंझे हुए कलाकार की तरह शरीर को कर लेता है गोल

रिपोर्ट के मुताबिक, लुढ़कने के लिए प्रत्येक सांप अपने शरीर को अंग्रेजी के 'C' आकार में मोड़ता. ऐसा करने से उसका सिर जमीन से थोड़ा ऊपर उठ जाता है. इसके बाद वह अपनी पूंछ को पीछे की तरफ झटकता है, जिससे वह पल भर के लिए हवा में उछल जाता है. उछलते ही सांप अपनी पूंछ को सिर के ऊपर से आगे और नीचे की ओर घुमाता है.जैसे ही सांप की पूंछ सिर के आगे जमीन से टकराती है, अगला चक्कर शुरू हो जाता है.

सांपों के अनोखे व्यवहार से जुड़ी यह रिपोर्ट करंट बायोलॉजी में प्रकाशित हुई है. यह स्टडी इस रिपोर्ट के मुताबिक, शोध के अनुसार, जैसे ही सांप की पूंछ सिर के आगे जमीन से टकराती है, अगला रोल (चक्कर) शुरू हो जाता है.

मलेशिया के कुबाह नेशनल पार्क में मिले अनोखे नाग

इस रिसर्च से जुड़े जापान के जीव विज्ञानी योसुके कोजिमा सांपों के इस व्यवहार को देखकर बहुत हैरान थे. उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इन सांपों को मलेशिया के कुबाह नेशनल पार्क से इकट्ठा किया था. कोजिमा ने हंसते हुए कहा, इन सांपों को खोजना आसान काम नहीं था. वे केवल 11 से 28 सेंटीमीटर लंबे थे और हमेशा पत्तियों के नीचे छिपे रहते हैं.

सांप पकड़ने के बाद Pseudorabdion प्रजातियों को कैमरे की निगरानी में रखा गया. उसमें कार्टव्हील की तरह गोल-गोल घूमकर भागते हुए देखे गए. उनकी लुढ़कने की रफ्तार  6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा थी. लुढकने के दौरान सांपों ने मंझे हुए कलाकारों की तरह अपने सिर को काफी हद तक स्थिर रखा था.

दुनिया भर के वैज्ञानिक इस खोज से हैरान

ब्राउन यूनिवर्सिटी की जीवविज्ञानी जेसिका टिंगल इस स्टडी में शामिल नहीं थी. लेकिन, जब उन्हें ऐसे अनोखे सांपों के बारे में पता चला तो वे बहुत हैरान हो गईं. उन्होंने कहा कि सांप को रेंगने वाला जीव माना जाता है. लेकिन इन सापों का व्यवहार अनोखा है. यह बड़ी हैरानी की बात है कि सांप जैसा लंबा जानवर भी इस तरह तेजी के साथ गोल-गोल लुढ़क सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More