फोन से भेजें फोटो, घर में रखे डिजिटल फ्रेम पर दिखेंगी तस्वीरें, XElectron ने लॉन्च किया गजब का गैजेट, जानिए फीचर्स और कीमत
दिवाली से पहले अपनों को कुछ खास और यादगार तोहफा अगर आप भी देना चाहते हैं, तो भारतीय टेक ब्रांड XElectron का नया गैजेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. कंपनी ने 15.6 इंच का शानदार डिजिटल फोटो फ्रेम लॉन्च किया है.
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने फैमिली, ऑफिस कलीग या दोस्तों को कुछ हटकर और यादगार गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो भारतीय टेक ब्रांड XElectron का यह नया गैजेट आपके बहुत काम आ सकता है. दिवाली से पहले XElectron कंपनी ने भारत में अपना नया 15.6-Inch Large Digital Photo Frame लॉन्च कर दिया है, जो शानदार लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है. कंपनी के इस डिजिटल फोटो फ्रेम में बड़ी स्क्रीन तो मिलती ही है, साथ ही मिलते हैं स्मार्ट फोटो शेयरिंग की सुविधा. जिसकी सहायता से फैमिली के लोग अलग-अलग शहरों में रहते हुए भी एक दूसरे की तस्वीरें फ्रेम पर भेज सकते हैं. कंपनी ने इसे फेस्टिव सीजन, बर्थडे और परिवार के खास मौकों पर गिफ्ट देने के लिए मार्केट में उतारा है.
XElectron के डिजिटल फोटो फ्रेम में मिलती है बडी स्क्रीन
XElectron के इस डिजिटल फोटो फ्रेम में 15.6 इंच की Full HD IPS टचस्क्रीन दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है. XElectron के मुताबिक इसकी स्क्रीन पर इमेज क्लियर और शानदार डिटेल के साथ नजर आती हैं. कंपनीके इस फ्रेम की एक खास बात इसका लकड़ी जैसा डिजाइन भी है. इसके बेजल को नया लुक दिया गया है, जो घर की सजावट के साथ आसानी से मैच करने लगता है. यानी घर की सजावट से ये फोटो फ्रेम मिक्स हो जाता है. इस फोटो फ्रेम को आप घर के लिविंग रूम से लेकर बेडरूम या फिर दूसरी जगह आसानी से लगा सकते हैं. इस तरह यह फोटो फ्रेम फेस्टिव सीजन में आपके घर को और भी शानदार बना सकता है.
फोन से दूर बैठे भी शेयर कर सकेंगे फोटो
XElectron के डिजिटल फोटो फ्रेम में Wi-Fi कनेक्टिविटी भी दी गई है. यह Frameo ऐप के साथ काम करता है, जिसकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन से फ्रेम पर तस्वीरें भेज सकते हैं. इसके लिए हर बार फोटो को केबल के जरिए ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी. यह फीचर उन परिवारों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिनके सदस्य नौकरी या किसी दूसरे कारण से दूसरे शहरों में रहते हैं. ऐसे लोग अगर अपने परिवार के साथ कोई नई तस्वीर शेयर करना चाहता है, तो वह फोन से ही फोटो फ्रेम पर भेज सकता है. इससे घर में मौजूद लोग भी उस तस्वीर को फ्रेम की स्क्रीन पर देख सकेंगे.
32GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे कई पोर्ट
XElectron के इस डिवाइस में 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. इसमें यूजर अपनी पसंद की तस्वीरें सेव करके रख सकते हैं. इसके साथ ही फोटो और दूसरी फाइलों के लिए SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-A और USB Type-C पोर्ट मिलते हैं.
(ये भी पढ़ेंः फ्लाइट्स में अचानक बैन हुए ये खास पावरबैंक, DGCA ने जारी किया आदेश; सफर से पहले चेक कर लें अपना डिवाइस)
जान लीजिए कितनी है कीमत
XElectron के 15.6 इंच वाले डिजिटल फोटो फ्रेम का प्राइज 11,990 रुपये है. लेकिन, कंपनी इसे फिलहाल 10,990 रुपये की फेस्टिव कीमत पर सेल कर रही है. इस तरह कस्टमर्स इसे नियमित कीमत से 1,000 रुपये कम में खरीद सकते हैं. यह डिवाइस Amazon India और XElectron की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.
(ये भी पढ़ेंः OpenAI में घुसा खतरनाक जासूस! सुपर इंटेलिजेंस की बातें रिकॉर्ड करने की थी साजिश, FBI निदेशक बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला)