SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

WhatsApp का बड़ा धमाका! अब बिना ऐप और अकाउंट के भी दोस्तों को भेज सकेंगे पार्टी इनवाइट, आ रहा नया फीचर

WhatsApp पर अब पार्टी या किसी इवेंट का प्लान बनाना पहले से आसान होने वाला है. कंपनी एक नया अपडेट ला रही है, जिसके बाद बिना WhatsApp अकाउंट वाले दोस्तों को भी इवेंट में शामिल होने के लिए इनवाइट भेज सकेंगे.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Nov 07, 2026, 07:51 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 07:55 AM IST
Image Credit: WhatsApp का नया अपडेट
Join

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए दिवाली पर एक बड़ा अपडेट लेकर आया है. अब आप अपने उन दोस्तों को भी इन्वाइट कर सकते हैं, जो WhatsApp पर नहीं है. इसके लिए मेटा अपने Events फीचर में कई काम के बदलाव कर रही है, जिससे पार्टी, मीटिंग या कोई भी गेट-टुगेदर प्लान करना काफी आसान हो जाएगा. इस नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आप उन लोगों को भी इवेंट का इन्वाइट भेज सकते हैं, जो WhatsApp का इस्तेमाल नहीं करते. मेटा के मालिकाना हक वाली इस कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इन नए फीचर्स का ऐलान किया है, जो आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिए जाएंगे.

कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इन नए फीचर्स की जानकारी दी है. जिसके अनुसार बिना अकाउंट वाले लोगों को इवेंट का इन्वाइट भेजने के साथ ही WhatsApp एक नया Events Home सेक्शन भी ला रहा है. इसकी मदद से यूजर्स अपने सभी इवेंट और उनसे जुड़ी जानकारी एक ही जगह देख सकेंगे.

बिना WhatsApp अकाउंट वाले लोगों को ऐसे भेजें न्योता

अभी तक WhatsApp पर किसी इवेंट का न्योता मिलने पर उसका जवाब देने के लिए अकाउंट होना जरूरी था. लेकिन नए अपडेट के बाद यह शर्त खत्म हो जाएगी. अब यूजर्स ऐसे दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इवेंट में बुला सकेंगे, जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करते हैं.

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp पर एक इवेंट बनाना होगा. यूजर इसमें अपनी पसंद की कवर फोटो भी लगा सकेंगे. इसके बाद इवेंट का एक वेब लिंक तैयार होगा, जिसे किसी के साथ भी शेयर किया जा सकेगा. जिसे यह लिंक मिलेगा, वह अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में इसे खोलकर इवेंट की पूरी जानकारी देख सकेगा. खास बात यह है कि इनवाइट पाने वाले व्यक्ति को जवाब देने के लिए WhatsApp डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी. वह Going, Maybe और Not Going में से कोई एक ऑप्शन चुनकर अपनी सहमति दे सकेगा. जवाब देने के लिए उसे अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.

इस तरह इवेंट आयोजित करने वाला व्यक्ति यह देख सकेगा कि किसने आने की कन्फर्म किया है, कौन आने को लेकर अभी तय नहीं है और कौन पार्टी में शामिल नहीं होगा.

WhatsApp में आया नया Events Home सेक्शन

WhatsApp का दूसरा नया फीचर Events Home है. कई ग्रुप में अलग-अलग प्रोग्राम के इनवाइट मिलने पर अक्सर यह याद रखना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा इवेंट कब होने वाला है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी नया सेक्शन ला रही है.

(ये भी पढ़ेंः Android फोन यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी, एक गलती से खतरे में पड़ सकता है आपका पर्सनल डेटा) 

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को WhatsApp की Settings में जाकर Events का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. जहां उन्हें आने वाले और पहले हो चुके सभी इवेंट की एक लिस्ट दिखाई देगी. इसमें वे कार्यक्रम भी शामिल होंगे, जिन्हें यूजर ने खुद बनाया है या जिनमें उसे किसी ने बुलाया है.

इसके साथ ही इवेंट आयोजित करने वाले लोगों को कुछ और सुविधाएं भी मिलेंगी. वे देख सकेंगे कि कितने लोगों ने आने की पुष्टि की है. साथ ही, मेहमानों को अपने साथ एक और व्यक्ति लाने की अनुमति भी दे सकेंगे. इवेंट से पहले लोगों को याद दिलाने के लिए अपनी पसंद के रिमाइंडर भी सेट किए जा सकेंगे. WhatsApp का यह अपडेट उन लोगों के लिए काम का साबित हो सकता है, जो दोस्तों और परिवार के साथ अक्सर पार्टी या किसी खास मौके का प्लान बनाते हैं.

(ये भी पढ़ेंः गूगल से कैनवा तक: AI की वो सुनामी जो अभी सिर्फ पहली लहर है)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES