)
वॉट्सएप पर नॉर्मल चैटिंग कर रहे हों और अचानक से एक नया टेक-टूल ट्राय करने के चक्कर में आपका पूरा का पूरा वॉट्सएप अकाउंट ही ब्लॉक हो जाए! ना कोई अपील का ऑप्शन, ना सपोर्ट से कोई जवाब और स्क्रीन पर लिखा आ जाए - "This account can't use WhatsApp." इस पूरे बवाल के केंद्र में है सिलिकॉन वैली का एक बेहद हॉट और नया AI टूल- Instinct AI.
कहा जा रहा था कि यह AI टूल आपकी जिंदगी इतनी आसान बना देगा कि आपको फ्लाइट बुकिंग, कैब करने या ईमेल भेजने के लिए किसी अलग ऐप की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. बस वॉट्सएप पर मैसेज करो और काम खत्म. लेकिन अचानक से इस टूल के यूजर्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी टेक इंडस्ट्री को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आइए जानते हैं आखिर 'Instinct AI' क्या है, यूजर्स के वॉट्सएप अकाउंट्स क्यों बैन हो रहे हैं...
क्या है यह 'Instinct AI'?
सबसे पहले तो यह समझ लीजिए कि Instinct AI कोई आम मोबाइल ऐप नहीं है जिसे आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर लें. इसे बनाया है 23 साल के युवा Noah Shinn ने, जो पहले मशहूर रिसर्च फर्म Sierra में काम कर चुके हैं. उनकी कंपनी Spear Street Technology ने इसे तैयार किया है. यह एक इनवाइट-ओनली सर्विस है, यानी जब तक आपको इसका इनवाइट नहीं मिलेगा, आप इसे यूज नहीं कर सकते.
इसका काम करने का तरीका बहुत कूल है:
सिलिकॉन वैली में इसकी इतनी हाइप थी कि हर कोई इसका इनवाइट पाने के लिए बेताब था. खासकर ट्रैवल बुकिंग के लिए लोग इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे थे.
WTF. My account was banned on WhatsApp right after I signed up on Instinct. No way to appeal. No response from support. Please help @WhatsApp @kunalb11 @instinct https://t.co/2to9TN4PuZ
— Atharva Padhye (@almostpaddy) October 31, 2026
विवाद की शुरुआत: अचानक मौन हुआ AI और बैन हुए अकाउंट्स!
सब कुछ बहुत स्मूथ चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर यूजर्स की शिकायतों की बाढ़ आ गई.
कई लोगों ने शिकायत की कि Instinct AI को मैसेज भेजने के बाद भी वहां से कोई जवाब नहीं आ रहा है. लेकिन मामला तब ज्यादा बिगड़ गया जब अथर्व पाध्ये (Atharva Padhye) नाम के एक यूजर ने 31 अक्टूबर को X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया.
अथर्व का दावा था कि उसने जैसे ही Instinct AI के लिए साइन-अप किया और अपना फोन नंबर दर्ज किया, उसका वॉट्सएप अकाउंट तुरंत बैन कर दिया गया.
स्क्रीनशॉट में साफ लिखा था कि हालिया एक्टिविटी वॉट्सएप की 'Terms of Service' का उल्लंघन करती है और रिव्यू रिक्वेस्ट करने का ऑप्शन भी उपलब्ध नहीं है. यानी अकाउंट एक तरह से परमानेंटली ब्लॉक हो गया.
इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. लोग सवाल उठाने लगे कि क्या किसी AI असिस्टेंट को अपना नंबर देना वॉट्सएप पर बैन होने की गारंटी बन गया है?
An update on WhatsApp service For part of this morning, Instinct wasn’t able to reply to users on WhatsApp because a configuration issue on our side interrupted payments to one of our service providers. The issue has now been resolved, and WhatsApp is working normally again. Messages you sent us during the outage were received, and we're following up with anyone who didn't get a response. We’re sorry for the disruption and are making changes to prevent it from happening again. We’ll keep you informed whenever something like this affects Instinct.
— Noah Shinn (@noahrshinn) November 2, 2026
कंपनी का क्या कहना है?
जब यह विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया, तो 2 नवंबर को Instinct AI के फाउंडर Noah Shinn ने खुद सामने आकर सफाई दी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके बताया कि आखिर क्या गड़बड़ी हुई थी:
असली पंगा क्या है? प्लेटफॉर्म पर निर्भरता और Meta की एंट्री!
यह पूरा विवाद सिर्फ एक छोटे से ग्लिच का नहीं है. इसके पीछे बहुत बड़ा टेक-बिजनेस का खेल छिपा हुआ है. Instinct AI जैसे स्टार्टअप्स के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उनके पास अपना खुद का कोई मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नहीं है. वे पूरी तरह से वॉट्सएप या एसएमएस पर निर्भर (Dependent) हैं - यानी ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर जिनका कंट्रोल किसी और कंपनी के हाथ में है.
और यहां आता है सबसे बड़ा ट्विस्ट:
ऐसे में जब कोई नया थर्ड-पार्टी AI असिस्टेंट वॉट्सएप के इकोसिस्टम पर कब्जा करने लगता है, तो टकराव होना तय है.
वॉट्सएप की पॉलिसी (Terms of Service) के तहत बिना परमिशन के ऑटोमेटेड मैसेजिंग या बॉट्स चलाना सख्त मना है. हालांकि, अभी तक इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है कि Meta ने जानबूझकर Instinct के यूजर्स को बैन किया है या यह वॉट्सएप के एंटी-स्पैम एल्गोरिदम का कोई ऑटोमैटिक फॉल्ट था. लेकिन इतना तय है कि बड़ी कंपनियों के रूल्स के बीच आम यूजर पिस रहा है.
आम यूजर्स के लिए क्या है सीख?
अगर आप भी नई-नई AI टेक्नोलॉजी और बॉट्स को ट्राय करने के शौकीन हैं, तो यह घटना आपके लिए एक बड़ा अलर्ट है: