SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

6000 ऐप्स का एक ही सुल्तान: काम आपका, सिरदर्द इस AI का... क्यों Claude Duet को कहा जा रहा दशक का सबसे खतरनाक टूल?

Anthropic ने छोटे बिजनेसमैन और प्रोफेशन्स के लिए Claude Duet नाम का नया AI एजेंट लॉन्च किया है. Claude Opus 5.5 पर चलने वाला यह एजेंट बिना किसी प्रॉम्प्ट के खुद ब खुद टास्क पूरा करता है. जानिए कैसे 6,000 से ज्यादा ऐप्स से जुड़ने वाला यह AI एजेंट काम करता है और कितना सुरक्षित है.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 27, 2026, 09:28 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:34 AM IST
Image Credit: Anthropic ने Claude Duet नाम का नया AI एजेंट लॉन्च किया है.
Join

आजकल टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया तूफान आया है और हर बड़ी कंपनी अपना खुद का पर्सनल एआई एजेंट लाने में लगी है. ओपनएआई का डॉट्स हो, मेटा का म्यूज हो या फिर गूगल का जेमिनी स्पार्क- हर कोई इस रेस में आगे निकलना चाहता है. इसी कड़ी में अब एंथ्रोपिक ने भी अपना नया और धांसू पर्सनल एआई एजेंट 'Claude Duet' लॉन्च कर दिया है. यह सिर्फ कोई आम चैटबॉट नहीं है जो आपके पूछे गए सवालों के जवाब दे, बल्कि यह बिना किसी कमांड या प्रॉम्प्ट का इंतजार किए खुद-ब-खुद फैसले ले सकता है. अगर आप भी अपने डेली के काम, ऑफिस का लोड या बिजनेस को आसान बनाना चाहते हैं, तो क्लॉड डुएट के बारे में जरूर जानना चाहिए...

क्या है क्लॉड डुएट और यह बाकी एआई से अलग क्यों है?
क्लॉड डुएट कोई साधारण एआई टूल नहीं है जिससे आप पैराग्राफ लिखवा लें. एंथ्रोपिक ने इसे खास तौर पर छोटे बिजनेस चलाने वाले लोगों, फ्रीलांसर्स और प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया है. यह एक 'हमेशा ऑन रहने वाला' पर्सनल एआई एजेंट है जो चौबीसों घंटे एक्टिव रहता है.

जहां मेटा या ओपनएआई के टूल्स ज्यादातर होटल बुकिंग या पर्सनल कामों पर ध्यान देते हैं, वहीं क्लॉड डुएट आपके ऑफिस के काम और बिजनेस को संभालने में माहिर है. यह एक साथ 6,000 से ज्यादा अलग-अलग ऐप्स जैसे कैनवा, डॉकुसाइन, स्लैग और आपकी ईमेल से जुड़ सकता है. इसका मतलब यह हुआ कि आपको बार-बार अलग-अलग ऐप्स खोलने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी, यह अकेला बंदा आपके सारे काम चुटकियों में निपटा देगा.

बिना कुछ टाइप किए खुद काम करेगा यह स्मार्ट एआई
इस नए एआई की सबसे खास बात यह है कि इसमें खुद सोचने और फैसले लेने की जबर्दस्त क्षमता है. आमतौर पर हमें एआई से काम कराने के लिए प्रॉम्प्ट टाइप करना पड़ता है, लेकिन क्लॉड डुएट आपके किसी भी ऑर्डर का इंतजार नहीं करता. यह सुबह उठते ही आपकी ईमेल, कैलेंडर और दूसरे वर्फिक ऐप्स को खुद चेक कर लेता है और आपको एक बढ़िया सी मॉर्निंग ब्रीफिंग भेज देता है.

यह बैकग्राउंड में हर कुछ देर बाद आपके ऐप्स पर नजर रखता है. अगर कोई जरूरी मेल आता है या किसी काम के लिए आपकी परमिशन चाहिए होती है, तभी यह आपको नोटिफ़िकेशन भेजता है. फालतू की चीजों के लिए यह आपको बिल्कुल परेशान नहीं करता, जिससे आपका टाइम बहुत बचता है और काम करने की स्पीड डबल हो जाती है.

क्लॉड ओपस 5.5 की ताकत और क्लाउड वर्चुअल मशीन का जादू
यह नया एआई एजेंट एंथ्रोपिक के सबसे पावरफुल मॉडल 'Claude Opus 5.5' पर काम करता है. इसकी सबसे मजेदार बात यह है कि यह एक क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल मशीन में चलता है जिसका अपना खुद का ब्राउजर होता है.

इसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर आप अपने लैपटॉप को बंद भी कर दें या अपने फोन का नेट ऑफ कर दें, तब भी क्लॉड डुएट बैकग्राउंड में अपना काम चुपचाप करता रहेगा. मीटिंग फिक्स करने से लेकर सेल्स की रिपोर्ट तैयार करना, बड़े-बड़े डैशबोर्ड बनाना या किसी वेब ऐप का प्रोटोटाइप तैयार करना, यह सब कुछ अकेले अपने दम पर कर सकता है.

ऑनलाइन शॉपिंग और ऑटोमैटिक पेमेंट्स का नया सिस्टम
क्लॉड डुएट सिर्फ ऑफिस के कागजी काम ही नहीं संभालता, बल्कि यह आपके लिए शॉपिंग भी कर सकता है. यह स्ट्राइप के डिजिटल वॉलेट (Link) और शोपिफ़ाय के शॉप पे (Shop Pay) से सीधे कनेक्ट रहता है. अगर आपको अपने ऑफिस के लिए कोई सामान मंगाना है, तो यह उसे कार्ट में डालकर पेमेंट के लिए रेडी कर सकता है.

हालांकि, आपकी प्राइवेसी और पैसों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए यह बिना आपकी फाइनल मंजूरी के एक भी रुपया खर्च नहीं करेगा. कुछ भी खरीदने से पहले यह आपको पूरी डिटेल दिखाएगा और जब आप हरी झंडी देंगे, तभी आगे बढ़ेगा.

एआई एजेंट्स को लेकर टेक कंपनियों में छिड़ी महाजंग
आज कल टेक मार्केट में इस बात की होड़ लगी है कि किसका एआई सबसे ज्यादा स्मार्ट है. कुछ समय पहले जब मेटा ने अपना म्यूज एजेंट उतारा था, तो ई-कॉमर्स जायंट अमेजन ने प्राइवेसी का हवाला देकर उसे अपनी साइट से ब्लॉक कर दिया था.

दूसरी तरफ, एप्पल ने भी अपने नए सिरी एआई को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया है, और गूगल अपने एजेंट को 24/7 मददगार बता रहा है. ऐसे में एंथ्रोपिक का क्लॉड डुएट इस मार्केट में खलबली मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए कड़े नियम
जब बात किसी एआई को अपनी ईमेल, चैट्स और बैंक डिटेल्स तक पहुंचने की छूट देने की आती है, तो डर लगना स्वाभाविक है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए एंथ्रोपिक ने क्लॉड डुएट में बहुत सख्त सिक्योरिटी रूल्स सेट किए हैं:

पैसों के ट्रांसफर पर पाबंदी: आपकी इजाजत मिलने के बाद भी क्लॉड डुएट कभी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं कर सकता और न ही आपके एक बैंक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में खुद पैसे भेज सकता है.

पासवर्ड और पिन रहेंगे सेफ: यह एजेंट कभी भी आपके पासवर्ड, लॉगिन टोकन या यूपीआई पिन को डायरेक्ट नहीं देख सकता.

पर्सनल डेटा की हिफाजत: इसमें एक खास सिस्टम लगा है जो आपके क्रेडिट कार्ड नंबर या सरकारी आईडी (जैसे आधार या पैन) को किसी के साथ लीक होने से रोकता है. आपकी सेहत या पैसों से जुड़ी पर्सनल जानकारी यह तभी छूता है जब आप खुद इसे साफ-साफ आर्डर दें.

हैकिंग से सुरक्षा: किसी भी तरह के साइबर हमले या ब्राउजर हैकिंग से बचाने के लिए कंपनी ने बाहरी सुरक्षा एजेंसियों से इसकी पूरी जांच और टेस्टिंग करवाई है.

शुरुआती दौर में कैसे मिलेगा इसका एक्सेस?
फिलहाल कंपनी ने इसे सिर्फ शुरुआती टेस्टर्स के लिए एक रिसर्च प्रिव्यू के रूप में उतारा है. अमेरिका में जो लोग एंथ्रोपिक के क्लॉड प्रो और मैक्स प्लान इस्तेमाल करते हैं, वे इसकी वेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं.

इसके लिए सब्सक्राइबर्स को कोई अलग से पैसा नहीं देना पड़ रहा है. आने वाले समय में इसे आईफोन, एंड्रॉइड ऐप्स और वेबसाइट पर आम लोगों के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा.

शुरुआत में थोड़ी बहुत गलतियां मुमकिन हैं
कंपनी ने खुद इस बात को माना है कि क्लॉड डुएट अभी अपने शुरुआती दौर में है. कभी-कभी यह किसी ईमेल के मतलब को समझने में थोड़ी गड़बड़ कर सकता है या किसी कम जरूरी काम को ज्यादा जरूरी समझ सकता है. इसलिए शुरुआत के कुछ दिनों में इस पर पूरी तरह आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय इसके कामों पर थोड़ी नजर रखना ठीक रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES