)
Cancer Monthly Horoscope November 2026: कर्क राशि वालों के लिए नवंबर में जो ग्रह-दशाएं नजर आ रही हैं, उसके मुताबिक मंगल, सूर्य और गुरु मोटे तौर पर अच्छी हैं. 12 नवंबर के बाद कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. हालांकि 25 नवंबर के बाद राहु सुखद नतीजे दे सकते हैं. विस्तार से पढ़ें कर्क राशि का नवंबर 2026 का मासिक राशिफल.
कर्क करियर राशिफल नवंबर 2026: इस महीने आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा. कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ आपकी बातचीत होगी. इन लोगों से आपका परिचय सुकून और फायदा दोनों देगा. साथ ही आगे चलकर लाभ भी होगा. नौकरी करने वालों को ऑफिस में थोड़ी समस्या हो सकती है. काम का बोझ बढ़ेगा, कोई ऐसा काम या पोजीशन मिल सकती है, जिसके लिए आप तैयार नहीं थे. ऐसे में धैर्य रखना ही बेहतर है क्योंकि कुछ समय में स्थितियां बेहतर हो जाएंगी. इस दौरान मित्र शुभचिंतकों का सहयोग आपके लिए बड़ा संबल बनेगा और मददगार साबित होगा. वे आपकी काफी मदद भी करेंगे. वहीं बिजनेस में महत्वपूर्ण एसोसिएशन या पार्टनरशिप हो सकती है.
कर्क आर्थिक राशिफल : दिवाली के मौके पर सभी की डिमांड्स पूरी करने के चलते आपको थोड़ी आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं, लेकिन अंतत: आप मैनेज कर लेंगे. महीने के अंत में कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने से आपको मजा आ जाएगा. यदि बैंक से लोन लेना चाहते थे, तो वह भी सेंक्शन हो सकता है. साथ ही ऐसे काम भी बनेंगे, जिनसे इनकम हो सकती है.
कर्क फैमिली राशिफल नवंबर 2026: इस महीने आपको घर की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी. पॉसिबिलिटी है कि घर का हर सदस्य की अपनी डिमांड हों. त्योहारी मौसम में वैसे भी सबकी अपनी मांग रहती हैं. हो सकता है आपको सभी जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष करना पड़े, लेकिन आप उन्हें निराश नहीं करेंगे. हालांकि आप खुद को इस सबमें बंधा हुआ महसूस करेंगे. लेकिन आप अपना जोर लगाकर अपने कर्तव्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे.
कर्क यात्रा राशिफल नवंबर 2026: इस महीने काम से संबंधित कुछ यात्राएं कार्य होने की उम्मीद बन रही है और यह यात्राएं आपके लिए काफी अच्छी होंगी. इनसे आपकी अहम पार्टनरशिप भी हो सकती है. कुछ लोग लंबी यात्रा पर या विदेश जा सकते हैं.
कुल मिलाकर महीना ठीक है, बीच-बीच में कुछ उलझनें देखने को मिलेंगी. लेकिन आप मजबूती से हैंडल कर लेंगे. वैसे भी महीने का अंत अच्छा रहेगा.
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)