फेस्टिव सीजन में Vivo का बड़ा धमाका! 10,000mAh बैटरी वाले S2 FE की एंट्री, जानिए कीमत और फीचर्स
फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वीवो ने नया फोन पेश किया है. 10,000mAh की दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स से लैस इस नए फोन की सेल आज से शुरू हो गई है. जानिए इसके खास फीचर्स और कीमत.
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपना स्मार्टफोन बदलना चाहते हैं और नया प्रीमयम फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Vivo ने आपके लिए शानदार ऑप्शन लाया है. लंबी बैटरी और दमदार फीचर्स की तलाश कर रहे लोगों के लिए Vivo ने अपना नया फोन S2 FE पेस कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है. इसके साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर और 50MP का रियर कैमरा कंपनी की ओर से मिलता है. Vivo के अनुसार, इस फोन की सेल भारत में 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है. फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदा जा सकेगा.
Vivo S2 FE की कीमत और कलर ऑप्शन
Vivo S2 FE को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये खर्च करने होंगे. फोन तीन कलर ऑप्शन Stellar Green, Zen White और Titan Black में पेश किया गया है. कस्टमर्स इसे Vivo India के ऑफिशियल वेबसाइट साथ ही साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीद सकते हैं.
खरीदारी पर मिलेंगे कई ऑफर
कंपनी ने फोन की खरीदारी पर कई ऑफर भी पेश किए हैं. सेलेक्टेड बैंक कार्ड से पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को ऑफलाइन स्टोर पर 10 फीसदी तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10 फीसदी तक का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा. कुछ फाइनेंस पार्टनर के जरिए 15 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का भी ऑप्शन मिलेगा. ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10 फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. साथ ही 10 फीसदी तक का एक्सचेंज बोनस और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है.
इसके साथ ही योग्य कस्टमर्स को एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी, 100GB स्टोरेज के साथ छह महीने का Google One सब्सक्रिप्शन और Jio की ओर से 10 OTT ऐप्स का छह महीने का प्रीमियम एक्सेस मिल सकता है. इन ऑफर्स का लाभ नियम और शर्तों के आधार पर मिलेगा.
Vivo S2 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Vivo S2 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि हाई ब्राइटनेस मोड में स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है. फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है. फोन में VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जो इस्तेमाल के दौरान टेंपरेचर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. यह OriginOS 6 पर चलता है. इसमें Origin Island, Private Space और Shake and Share जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
10,000mAh की बैटरी है सबसे बड़ी खासियत
इस फोन की सबसे खास बात इसकी 10,000mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि लैब में किए गए परीक्षणों के अनुसार, 1,400 चार्ज साइकल पूरे होने के बाद भी बैटरी अपनी कम से कम 80 फीसदी क्षमता बनाए रख सकती है. हालांकि, असल इस्तेमाल में बैटरी का प्रदर्शन फोन चलाने के तरीके और दूसरी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. फोन में 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. इसकी मदद से अनुकूल USB Type-C डिवाइस को फोन से चार्ज किया जा सकता है.
(ये भी पढ़ेंः अंतरिक्ष में घूम रहा 'मौत का मलबा'! कबाड़ को भस्म करने के लिए भारत और जापान ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है एक्शन प्लान)
कैमरा और मजबूती में भी खास
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 FE में 50MP का Sony मेन कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा सॉफ्टवेयर में AI Erase फीचर भी शामिल है, जिसकी मदद से तस्वीरों में मौजूद अनचाही चीजों को हटाया जा सकता है. फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. इसके साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. कंपनी के अनुसार, फोन की बैटरी क्षमता से जुड़ा टेस्ट 32 घंटे 37 मिनट तक चले एक लाइवस्ट्रीम से भी जुड़ा रहा, जिसे लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब दर्ज किया गया.
(ये भी पढ़ेंः भारत में किस कंपनी के बिकते हैं सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स? चीनी कंपनियों का बजा ढोल, इस कंपनी के सिर चढ़ा नंबर-1 का ताज)