SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब विदेश में नहीं देना होगा रोमिंग का भारी बिल! Vi ने लाया फ्री इंटरनेशनल रोमिंग वाला प्लान, 170+ देशों में मिलेगा फायदा

विदेश यात्रा के दौरान महंगे रोमिंग बिल की टेंशन अब खत्म हो गई है! वोडाफोन-आइडिया यानी Vi ने अपने चुनिंदा प्लान्स पर 170 से ज्यादा देशों में इंटरनेशनल रोमिंग बिल्कुल फ्री कर दी है, जिससे अब आपका पुराना भारतीय नंबर विदेश में भी आसानी से काम करेगा.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 26, 2026, 09:20 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 09:27 AM IST
Image Credit: Vi फ्री इंटरनेशनल रोमिंग प्लान
Join

विदेश यात्रा का नाम सुनते ही सबसे पहले मोबाइल रोमिंग के महंगे खर्च की चिंता लोगों को सताने लगती है. दूसरे देश में पहुंचते ही सबसे बड़ा सिरदर्द यही होता है कि अपनों से बात कैसे होगी, इंटरनेट कैसे चलेगा और बैंक के OTP या जरूरी कॉल्स के लिए अपना भारतीय नंबर कैसे एक्टिव रखा जाए. इस टेंशन से बचने के लिए लोग या तो हजारों रुपये के इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स खरीदते हैं या फिर विदेश पहुंचकर लोकल सिम या ट्रेवल ई-सिम खरीदने का सोचते हैं.

लेकिन अब भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vi ने इस परेशानी को दूर कर दिया है. वोडाफोन-आईडिया ने अपने चुनिंदा प्लान्स के साथ 170 से ज्यादा देशों में इंटरनेशनल रोमिंग को बिल्कुल फ्री कर दिया है, जिससे अब विदेश यात्रा के दौरान आपका पुराना नंबर ही आपके काम आएगा और जेब पर भी कोई बड़ा असर नहीं होगा. आइए जानते हैं इस शानदार ऑफर की पूरी डिटेल...

किन Vi यूजर्स को मिलेगा फायदा?

Vi की यह सुविधा सभी प्लान पर नहीं मिलेगी. कंपनी ने इसे कुछ चुनिंदा प्लान के साथ बंडल किया है. इसमें अलग अलग तरह के प्रीपेड, पोस्टपेड और एंटरप्राइज प्लान शामिल हैं. इस ऑफर का लाभ पर्सनल यूजर्स के साथ फैमिली और बिजनेस यूजर्स को भी मिलेगा.

पोस्टपेड यूजर्स के लिए यह सुविधा 501 रुपये से शुरू होने वाले चुनिंदा प्लान में शामिल है. वहीं, सालाना अनलिमिटेड डेटा वाले कुछ प्रीपेड प्लान भी इसके दायरे में आते हैं. एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए 451 रुपये से शुरू होने वाले कॉरपोरेट प्लान में यह सुविधा उपलब्ध है.

साल में तीन बार तक कर सकेंगे इस्तेमाल

इस ऑफर की एक खास बात यह है कि एलिजबल कस्टमर एक साल में अधिकतम तीन ट्रिप के दौरान फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, हर प्लान में मिलने वाली सुविधा अलग हो सकती है. किसी प्लान में इंटरनेशनल डेटा ज्यादा मिल सकता है तो किसी में आउटगोइंग कॉलिंग के लिए ज्यादा मिनट दिए जा सकते हैं. इसलिए विदेश जाने से पहले अपने प्लान में मिलने वाले रोमिंग बेनिफिट को जरूर चेक कर लें.

Vi नंबर रहेगा एक्टिव

विदेश जाने के बाद सबसे बड़ी परेशानी अपने भारतीय मोबाइल नंबर को एक्टिव रखना होता है. खासकर बैंकिंग और दूसरी जरूरी सर्विस के OTP के लिए भारतीय नंबर की जरूरत पड़ सकती है. Vi के इस ऑफर में यूजर्स अपने मौजूदा Vi नंबर का इस्तेमाल विदेश में भी जारी रख सकेंगे. कंपनी के अनुसार, यूजर्स Vi ऐप के जरिए संबंधित Roam-Free प्लान को चुनकर इस सुविधा को एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके बाद विदेश यात्रा के दौरान अपने मौजूदा नंबर से कनेक्टिविटी जारी रखी जा सकती है.

(ये भी पढ़ेंः आपकी जगह अब AI करेगा फोन! गूगल का Gemini खुद करेगा बात, रेस्टोरेंट बुकिंग से लेकर ये काम होंगे आसान)

अलग से रोमिंग पैक लेने की जरूरत नहीं

Vi का कहना है कि आमतौर पर विदेश यात्रा से पहले कस्टमर्स को इंटरनेशनल रोमिंग पैक खरीदना पड़ता है. कुछ लोग लोकल सिम या ट्रैवल eSIM का भी इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में नया नंबर संभालना और जरूरी OTP उस सिम पर पाना मुश्किल भरा काम हो सकता है.

कंपनी ने इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए अपने कुछ प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग को पहले से शामिल किया है. Vi का दावा है कि इस सुविधा से कस्टमर्स को सालाना 9,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. हालांकि, वास्तविक बचत ग्राहक के प्लान और विदेश यात्रा के दौरान इस्तेमाल होने वाली सेवाओं पर निर्भर करेगी.

(ये भी पढ़ेंः Google स्पेस में लगाएगा AI डेटा सेंटर! जानें सैटेलाइट्स कैसे करेंगी काम, बिजली कहां से मिलेगी और कैसे होगा काम?)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES