SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UBON ने लॉन्च किया दमदार आवाज वाला पार्टी स्पीकर, वायरलेस माइक और RGB लाइट के साथ मिलेगी 7 घंटे की बैटरी

भारतीय ब्रांड UBON ने देश में अपना नया SP-21 Aura Series स्पीकर 7,999 रुपये में लॉन्च किया है. 40W साउंड आउटपुट, वायरलेस माइक, RGB लाइट और 7 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आने वाला ये स्पीकर भारत में ही तैयार किया गया है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 23, 2026, 13:53 IST | Updated: Nov 23, 2026, 13:57 IST
Join

भारतीय ब्रांड UBON ने अपना नया SP-21 Aura Series स्पीकर मार्केट में उतार दिया है. ये स्पीकर घर पर पार्टी या फिर पारिवार के साथ बैठकर मनोरंजन करने के लिए सबसे बेस्ट माना जा रहा है. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो ये स्पीकर आपको लगभग 7,999 रुपये में मिल जाएगी.

इस स्पीकर में 40W की आवाज मिलती है, जो अच्छे बेस के साथ हर इंस्ट्रूमेंट की आवाज को साफ सुनाती है. इसके साथ में वायरलेस माइक, RGB लाइटिंग और कराओके का फीचर भी दिया गया है. खास बात ये है कि इस स्पीकर को भारत में ही तैयार किया गया है.

बना देगी घर का माहौल...

इसमें 40W की आवाज दी गई है, जो घर के पार्टी में चार चांद लगा देती है. स्पीकर के बॉक्स में मिलने वाले वायरलेस माइक से दोस्तों और परिवार के साथ आप गाना गा सकते हैं.

इतना ही नहीं अगर आपको साउंड कम लग रहा है, तो इसमें TWS का फीचर दिया गया है. इस फीचर से 2 स्पीकर को एक साथ जोड़ सकते हैं. जिससे आपका साउंड दोगुना हो जाएगा. इसके साथ ही इसमें इक्वलाइजर भी मिलता है जिससे आप गाने के हिसाब से आवाज को कम-ज्यादा या अपने मुताबिक सेट कर सकते हैं.

बैटरी और कनेक्टिविटी कैसी है?

इस स्पीकर के कनेक्टिवटी की बात करें तो इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है. साथ ही इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है. जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 7 घंटे तक चलती है.

इस स्पीकर को चार्ज करने के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है. पूरी बैटरी चार्ज होने में करीब 3 से 4 घंटे लगते हैं.

सह-संस्थापक ने क्या कहा?

इस स्पीकर के लॉन्च पर UBON के सह-संस्थापक ललित अरोड़ा ने कहा कि देसी ब्रांड देश के इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस को मजबूत करने में बड़ा रोल निभाते हैं.

उनके हिसाब से SP-21 Aura Series के जरिए कंपनी तेज आवाज, कराओके और रोज के मजे को एक मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट में लाना चाहती है. उनका मानना है कि इससे लोगों को काम का और मजेदार ऑडियो अनुभव मिलेगा.

कहां और कैसे मिलेगा ये स्पीकर?

अगर आपको ये स्पीकर लेना है तो इसे खरीदने के कई रास्ते हैं. ये UBON की अपनी वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसके साथ ही बड़े ऑनलाइन शॉपिंग ऐप और नजदीकी दुकानों पर भी इसे देखा और खरीदा जा सकता है.

इस मॉडल के साथ कंपनी अपनी साउंड रेंज को और बढ़ा रही है. इसका मकसद उन लोगों तक पहुंचना है जो घर के मनोरंजन और खास मौकों के लिए कई फीचर वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES