)
भारतीय ब्रांड UBON ने अपना नया SP-21 Aura Series स्पीकर मार्केट में उतार दिया है. ये स्पीकर घर पर पार्टी या फिर पारिवार के साथ बैठकर मनोरंजन करने के लिए सबसे बेस्ट माना जा रहा है. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो ये स्पीकर आपको लगभग 7,999 रुपये में मिल जाएगी.
इस स्पीकर में 40W की आवाज मिलती है, जो अच्छे बेस के साथ हर इंस्ट्रूमेंट की आवाज को साफ सुनाती है. इसके साथ में वायरलेस माइक, RGB लाइटिंग और कराओके का फीचर भी दिया गया है. खास बात ये है कि इस स्पीकर को भारत में ही तैयार किया गया है.
इसमें 40W की आवाज दी गई है, जो घर के पार्टी में चार चांद लगा देती है. स्पीकर के बॉक्स में मिलने वाले वायरलेस माइक से दोस्तों और परिवार के साथ आप गाना गा सकते हैं.
इतना ही नहीं अगर आपको साउंड कम लग रहा है, तो इसमें TWS का फीचर दिया गया है. इस फीचर से 2 स्पीकर को एक साथ जोड़ सकते हैं. जिससे आपका साउंड दोगुना हो जाएगा. इसके साथ ही इसमें इक्वलाइजर भी मिलता है जिससे आप गाने के हिसाब से आवाज को कम-ज्यादा या अपने मुताबिक सेट कर सकते हैं.
इस स्पीकर के कनेक्टिवटी की बात करें तो इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है. साथ ही इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है. जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 7 घंटे तक चलती है.
इस स्पीकर को चार्ज करने के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है. पूरी बैटरी चार्ज होने में करीब 3 से 4 घंटे लगते हैं.
इस स्पीकर के लॉन्च पर UBON के सह-संस्थापक ललित अरोड़ा ने कहा कि देसी ब्रांड देश के इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस को मजबूत करने में बड़ा रोल निभाते हैं.
उनके हिसाब से SP-21 Aura Series के जरिए कंपनी तेज आवाज, कराओके और रोज के मजे को एक मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट में लाना चाहती है. उनका मानना है कि इससे लोगों को काम का और मजेदार ऑडियो अनुभव मिलेगा.
अगर आपको ये स्पीकर लेना है तो इसे खरीदने के कई रास्ते हैं. ये UBON की अपनी वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसके साथ ही बड़े ऑनलाइन शॉपिंग ऐप और नजदीकी दुकानों पर भी इसे देखा और खरीदा जा सकता है.
इस मॉडल के साथ कंपनी अपनी साउंड रेंज को और बढ़ा रही है. इसका मकसद उन लोगों तक पहुंचना है जो घर के मनोरंजन और खास मौकों के लिए कई फीचर वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं.