App

राजा भैया के कलावे ने नहीं काले बैंड ने खींचा ध्‍यान, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

कुंडा की रामकथा में राजा भैया के हाथ में खास WHOOP 5.0 फिटनेस बैंड दिखा. बिना स्क्रीन वाले इस 28,990 रुपये के गैजेट के फीचर्स और खासियत जानें.

राजा भैया के कलावे ने नहीं काले बैंड ने खींचा ध्‍यान, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Image Credit: राजा भैया के हाथ में खास WHOOP 5.0 फिटनेस बैंड दिखा.

यूपी की राजनीति में जब भी कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कहीं पहुंचते हैं, तो चर्चा होना लाजमी है. इस बार मौका था प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन का, जहां मशहूर कथावाचक आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा चल रही है. गुरुवार को जब राजा भैया इस कथा में पहुंचे और मंच पर बाबा बागेश्वर से मुलाकात की, तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं. इससे पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी उनकी मुलाकात की फोटोज सामने आई थीं. लेकिन इन सारी तस्वीरों के बीच इंटरनेट की पब्लिक की नजर एक ऐसी चीज पर टिक गई, जो राजा भैया की कलाई पर बंधी थी. पहली नजर में यह कोई साधारण सा काला कपड़ा या पट्टी लगती है, लेकिन असल में यह दुनिया के सबसे एडवांस फिटनेस ट्रैकर्स में से एक है. जिसका नाम WHOOP है. आइए बताते हैं क्या है ये बैंड और इसकी खासियतें क्या हैं...

आखिर क्या है ये WHOOP 5.0 बैंड?
राजा भैया के हाथ में जो डिवाइस दिखी है, वह कंपनी का लेटेस्ट WHOOP 5.0 फिटनेस ट्रैकर है. आजकल के दौर में जहां हर कोई बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्टवॉच के पीछे भाग रहा है, वहीं यह बैंड बिल्कुल उलट काम करता है. यह एक पूरी तरह से स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड है. मतलब साफ है कि इसमें आपको न तो कोई डिस्प्ले मिलेगी, न ही आप इसमें टाइम देख पाएंगे और न ही आपके फोन के वॉट्सऐप या कॉल नोटिफिकेशन इस पर आएंगे.

कंपनी ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के सिर्फ अपनी हेल्थ और फिटनेस पर फोकस करना चाहते हैं. जब आप इसे पहनते हैं, तो यह चुपचाप आपके शरीर के हर छोटे-बड़े बदलाव को रिकॉर्ड करता रहता है.

 

 

 

काम जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
भले ही इस बैंड में स्क्रीन नहीं है, लेकिन इसके अंदर लगे सेंसर्स इतने पावरफुल हैं कि यह आपकी बॉडी का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख देता है. WHOOP 5.0 मुख्य रूप से आपकी हार्ट रेट, HRV यानी हार्ट रेट वैरिएबिलिटी, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेन, रिकवरी और स्किन टेम्परेचर को 24 घंटे मॉनिटर करता है.

मतलब यह बैंड आपको सुबह उठते ही बता देता है कि रात में आपकी नींद कितनी गहरी थी और आपका शरीर दिन भर की भागदौड़ के लिए कितना तैयार है. अगर आप जिम जाते हैं या कोई भारी काम करते हैं, तो यह बताता है कि आपके शरीर पर कितना स्ट्रेन यानी दबाव पड़ा है और उसे वापस रिकवर होने में कितना वक्त लगेगा. इस बैंड का सारा डेटा सीधे आपके स्मार्टफोन में मौजूद WHOOP ऐप पर सिंक हो जाता है, जहां आप ग्राफ और चार्ट के जरिए अपनी सेहत का पूरा हाल देख सकते हैं.

बैटरी लाइफ और मजबूती में भी है नंबर वन
अक्सर स्मार्टवॉच यूज करने वाले लोग हर दूसरे दिन चार्जर ढूंढते नजर आते हैं. लेकिन WHOOP 5.0 इस मामले में भी सबका बाप निकला. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह बैंड 14 दिनों से ज्यादा का बैटरी बैकअप देता है. सबसे मजेदार बात यह है कि इसे चार्ज करने के लिए आपको इसे अपनी कलाई से उतारने की भी जरूरत नहीं पड़ती. इसके साथ एक खास स्लाइड-ऑन बैटरी पैक आता है, जिसे आप चलते-फिरते बैंड के ऊपर लगा सकते हैं और यह चार्ज होता रहता है.

इसके अलावा यह बैंड IP68 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है. यानी आप इसे पहनकर नहा सकते हैं, स्विमिंग कर सकते हैं या पसीने में तर-बतर होकर वर्कआउट कर सकते हैं, इसे कुछ नहीं होने वाला.

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
अब सबसे जरूरी सवाल पर आते हैं कि आखिर बिना स्क्रीन वाले इस बैंड की कीमत क्या है. आपको जानकर हैरानी होगी कि WHOOP 5.0 की कीमत 28,990 रुपये है. इतने पैसों में बाजार में कई प्रीमियम स्मार्टवॉच आ जाती हैं. लेकिन WHOOP का बिजनेस मॉडल थोड़ा अलग है.

जब आप 28,990 रुपये खर्च करते हैं, तो आपको इस डिवाइस के साथ 12 महीने की मेंबरशिप मिलती है. इस बैंड के सारे एडवांस फीचर्स और ऐप डेटा का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव मेंबरशिप होना बेहद जरूरी है. जैसे ही आपके 12 महीने पूरे होते हैं, आपको इसकी सेवाएं जारी रखने के लिए मेंबरशिप को अलग से रिन्यू कराना पड़ता है. यानी यह एक तरह का सब्सक्रिप्शन बेस्ड फिटनेस गैजेट है, जिसे दुनिया भर के टॉप क्रिकेटर्स, फुटबॉलर्स और फिटनेस फ्रीक लोग इस्तेमाल करते हैं.

स्टाइल के लिए एक्स्ट्रा एक्सेसरीज का भी ऑप्शन
अगर कोई यूजर एक ही तरह के काले बैंड से बोर हो जाए, तो कंपनी इसके लिए ढेर सारी एक्स्ट्रा एक्सेसरीज भी बेचती है. इन एक्सेसरीज में SportFlex Band Gravity काफी पॉपुलर है, जिसकी अकेले की कीमत 7,990 रुपये है. यूजर अपने कपड़ों, मूड और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रंगों और मटेरियल के स्ट्रैप्स खरीदकर इस ट्रैकर को नया लुक दे सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More