SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चिप की लड़ाई में फंसी सप्लाई: Nvidia ने चार एशियाई देशों में रोकी सर्वर की एंट्री, डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर भी संकट

अमेरिकी एक्सपोर्ट नियमों के पालन की जांच के चलते एनवीडिया ने मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया में सर्वर की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी है, जहां से चीनी कंपनियां रिमोट डेटा सेंटर के जरिए कंप्यूटिंग पावर जुटा रही थीं.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 28, 2026, 12:45 IST | Updated: Nov 28, 2026, 13:17 IST
Image Credit: साउथ-ईस्ट एशिया के चार देशों में सर्वर की सप्लाई एनवीडिया ने रोक दिया है.
Join

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एनवीडिया के लिए प्रोसेसर बेचना अब सिर्फ कारोबार का फैसला नहीं रह गया है. अमेरिकी सरकार लगातार इस कोशिश में है कि कंपनी की एडवांस टेक्नोलॉजी चीन तक न पहुंच पाए.

साथ ही कंपनी इस बात की भी बारीकी से जांच कर रही है कि उसके चिप्स आखिर कहां जा रहे हैं और उनका इस्तेमाल कौन कर रहा है. इसी जांच की वजह से दक्षिण-पूर्व एशिया के चार देशों में सर्वर की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है.

किन चार देशों में रुकी सप्लाई और क्यों?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एनवीडिया ने डेल और सुपर माइक्रो कंप्यूटर जैसे अपने पार्टनर्स से कहा है कि वे मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया में चिप्स भेजना अस्थायी रूप से बंद कर दें. ये रोक कब तक रहेगी, इसकी कोई आखिरी तारीख नहीं बताई गई है.

कंपनी इस दौरान ये जांच कर रही है कि इस इलाके में काम करने वाले उसके पार्टनर अमेरिकी एक्सपोर्ट नियमों का ठीक से पालन कर रहे हैं या नहीं.

चीन तक कैसे पहुंच रही थी कंप्यूटिंग पावर?

सवाल य है कि अचानक ये चार देश जांच के घेरे में क्यों आ गए. दरअसल, कई चीनी कंपनियां सीधे चिप खरीदने के बजाय मलेशिया और आसपास के देशों के डेटा सेंटर में लगे एनवीडिया सर्वर का दूर से यानी रिमोट तरीके से इस्तेमाल कर रही थीं.

इस रास्ते पर वाशिंगटन की नजर पड़ गई. अमेरिका ने हाल ही में अपने एक्सपोर्ट नियम कड़े किए हैं, जिससे चीन के बाहर बने डेटा सेंटर के जरिए भी प्रतिबंधित कंप्यूटिंग पावर का इस्तेमाल न हो सके.

24 फीसदी हिस्सा इन डेटा सेंटर से आ रहा था

इस मामले की गंभीरता आंकड़ों से समझी जा सकती है. रिपोर्ट में थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर प्रोग्रेस के हवाले से बताया गया है कि मलेशिया और दूसरी बाहरी जगहों पर मौजूद रिमोट डेटा सेंटर चीन की कुल एडवांस कंप्यूटिंग पावर का करीब 24 फीसदी हिस्सा उपलब्ध करा रहे थे.

मामले से जुड़े एक जानकार के मुताबिक एनवीडिया अमेरिकी सरकार की शर्तों को पूरा करने के लिए अपने पार्टनर्स की जांच बढ़ा रही है. सप्लाई दोबारा शुरू करने की एक प्रक्रिया जरूर है, लेकिन ये कब तक होगा ये साफ नहीं किया गया है.

क्लाउड कंपनियों और निवेशकों की बढ़ी चिंता

इस रोक का असर सिर्फ और एनवीडिया सर्वर बनाने वाली कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा. इन चार देशों में एनवीडिया चिप्स का इस्तेमाल करने की प्लान बना रही क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनियों और अमेरिकी फर्मों के काम में देरी हो सकती है.

इसके अलावा जो डेटा सेंटर प्रोजेक्ट फंड जुटा रहे हैं, उन्हें भी अब कर्ज देने वाले संस्थानों से सतर्क रुख का सामना करना पड़ सकता है. जब तक स्थिति साफ नहीं होती, तब तक नए निवेश पर भी असर पड़ने की आशंका है.

ओपन एआई और मेटा से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी नजर

इसका एक बड़ा उदाहरण फर्मस ग्रिड नाम की कंपनी है, जिसमें एनवीडिया का भी निवेश है. इस कंपनी ने सितंबर में मलेशिया में ओपन एआई के लिए दो डेटा सेंटर प्रोजेक्ट शुरू करने का ऐलान किया था.

बाद में कंपनी ने यह भी बताया कि मेटा उसके दक्षिण-पूर्व एशियाई सेंटर से एनवीडिया चिप्स किराए पर लेगा. इसके अलावा इंडोनेशिया और सिंगापुर में भी इसके प्रोजेक्ट चल रहे हैं.

साफ है कि अमेरिका और चीन की बढ़ती होड़ में अब दूसरे देशों के लिए भेजी जाने वाली सप्लाई भी कड़ी निगरानी में आ गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES