SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कर्मचारियों को देते थे मौत की दुआ, मीटिंग में फेंकते थे बोतल, क्या तानाशाह जैसा था जेन्सेन हुआंग का बर्ताव?

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद उनके दफ्तर के डरावने और सख्त बर्ताव का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मीटिंग्स में कर्मचारियों पर चिल्लाते थे, पानी की बोतल फेंकते थे और सहकर्मियों की बेज्जती करते थे.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 15, 2026, 11:14 IST | Updated: Nov 15, 2026, 11:20 IST
Image Credit: तानाशाह या सीईओ...
Join

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग अब कंपनी में नहीं हैं. उनके जाने के बाद अब ऑफिस के अंदर की असलियत बाहर आ रही है. बाहर से लेदर जैकेट पहनने वाले और एकदम सीधे दिखने वाले हुआंग का बर्ताव अंदर से काफी खतरनाक था.

मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि वो ऑफिस में बहुत ज्यादा गुस्सा करते थे. उनके इस कड़े और अपमानजनक मिजाज से कंपनी के लोग हमेशा डरे सहमे रहते थे.

छोटी-छोटी बात पर भड़क जाते थे

हुआंग की मीटिंग्स बहुत लंबी और तनाव भरी होती थीं. वो अपने अफसरों पर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करते थे. एक बार उन्होंने एक सीनियर सेल्स अधिकारी से कह दिया था कि तुम्हें बिजनेस के बारे में कुछ नहीं पता है, तुम नौकरी छोड़ दो.

एक और मीटिंग में उन्होंने एक नए अधिकारी को सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया क्योंकि वो मुस्कुरा रहा था. इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक मीटिंग में गुस्से में आकर एक बड़े अधिकारी पर पानी की बोतल तक फेंक दी थी.

जय पुरी को दी थी भयानक बद्दुआ

उनका गुस्सा कई बार सारी हदें पार कर जाता था. एक बार बंद कमरे की मीटिंग में तीस से ज्यादा बड़े अफसर बैठे थे. उस दौरान उन्होंने अपने सीनियर अधिकारी जय पुरी पर जमकर भड़ास निकाली थी.

उन्होंने पुरी से कहा कि मैं उम्मीद करता हूं तुम्हें तगड़ा फ्लू हो जाए. इसके बाद उन्होंने यहां तक कह दिया कि तुम मर जाओ ताकि हम सबकी मुसीबत खत्म हो जाए. इस बात को सुनकर पूरा कमरा बिल्कुल सन्न रह गया था.

बाहर की छवि और अंदर का सच

दुनिया के सामने उनकी छवि एक जमीन से जुड़े आम इंसान की थी. लोग उनके शुरुआती संघर्ष की कहानियां बड़े चाव से सुनते थे. लेकिन अंदर की बात कुछ और ही थी.

जरा सा भी विरोध होने पर वह तुरंत भड़क जाते थे. वो लोगों की छोटी-छोटी गलतियों पर उन्हें सबके सामने बेवकूफ बोलकर डांटते थे. दूसरे बड़े सीईओ भी उनकी इस अकड़ से परेशान रहते थे.

अफेयर और जासूसी कांड ने डुबोया

हुआंग के इस बुरे दौर की शुरुआत तब हुई जब उनके पर्सनल राज बाहर आए. उन्होंने खुद माना कि उनका एक चीनी जासूस महिला के साथ चक्कर था. इसके अलावा कंपनी की एक और महिला अधिकारी के साथ भी उनके संबंध भी थे.

उन्होंने इस बात को कंपनी के बाकी बड़े अफसरों से एक साल से ज्यादा समय तक छुपाकर रखा था. जब ये राज खुला तो उन्हें मजबूरन अपना पद छोड़ना पड़ा.

कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

उनके जाने के बाद कंपनी के अंदर लोगों की राय बंटी हुई है. एक तरफ पांच हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने पिटीशन साइन करके उन्हें वापस लाने की मांग की है.

वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे बड़ी राहत मान रहे हैं. उनका कहना है कि अब ऑफिस का डर और तनाव वाला माहौल खत्म हो जाएगा. हर कोई ये सोचकर हैरान है कि इतने बड़े पद पर बैठा इंसान ऐसा बर्ताव कैसे कर सकता था.

अब आगे कौन संभाल रहा है एनवीडिया?

इस बड़े घटनाक्रम के बाद कंपनी की कमान कोलेट क्रेस को सौंपी गई है. वो अभी अंतरिम सीईओ के तौर पर काम संभाल रही हैं. वैसे जेन्सेन हुआंग के पास अभी भी कंपनी का साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है.

वो आज भी एनवीडिया के सबसे बड़े शेयर वालो में से एक हैं. अब देखना ये है कि नए लोगों के हाथ में जाने के बाद एनवीडिया इस संकट से कैसे बाहर निकलती है.

ये भी पढ़ें: जब कंपनी का फाउंडर ही छोड़ जाए साथ, तो कारोबार पर क्या पड़ता है असर? जानें क्या कहता है इतिहास

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES