SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फोन जेब से निकालना भूल जाओ! Jio का नया चश्मा देखकर स्कैन करेगा QR कोड, पलक झपकाते ही हो जाएगा UPI पेमेंट

Jio ने India Mobile Congress 2026 में पेश किए अपने Jio AI Smart Glasses और AI Earbuds. अब बिना जेब से फोन निकाले सीधे चश्मे के कैमरे से होगा UPI पेमेंट और कानों में मिलेगी लाइव नेविगेशन. जानिए Jio के इस फ्यूचरिस्टिक AI इकोसिस्टम के बारे में....

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 08, 2026, 07:42 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 07:43 AM IST
Image Credit: Jio Smart Glasses
Join

India Mobile Congress (IMC) 2026 में जियो ने अपने दो नए AI Wearables पेश करके सभी को हैरान कर दिया है. जियो ने स्मार्ट ग्लासेस (AI Smart Glasses) और AI Earbuds का ऐसा डेमो दिखाया है, जो आने वाले समय में आपके स्मार्टफोन के कई सारे काम खुद कर लेंगे. सबसे खास बात यह है कि जियो का स्मार्ट चश्मा बिना फोन निकाले सीधे UPI पेमेंट करने में सक्षम है.

बिना फोन छुए होगा UPI पेमेंट, कैसे काम करेगा यह चश्मा?
IMC 2026 के इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फीचर था जियो चश्मे से UPI पेमेंट. जब आप किसी दुकान या स्टोर पर जाते हैं, तो आपको जेब से फोन निकालना पड़ता है, लॉक खोलना पड़ता है, ऐप ओपन करके QR कोड स्कैन करना होता है. लेकिन जियो के इस कैमरा-इक्विप्ड AI ग्लासेस के साथ यह सब चुटकी में हो जाएगा.

इस चश्मे में इन-बिल्ट कैमरा और विजुअल इंटेलिजेंस दी गई है. यानी आप जिस चीज को देख रहे होंगे, चश्मे का AI उसे समझ जाएगा. जब आप किसी QR कोड की तरफ देखेंगे, तो चश्मा उसे पहचान लेगा और आपकी आवाज या सेटिंग्स के जरिए सीधे पेमेंट प्रोसेस कर देगा. हालांकि जियो ने अभी इसके टेक्निकल सिक्योरिटी और पिन वेरिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, फिर भी यह टेक्नोलॉजी भारत के यूथ के लिए बेहद मजेदार साबित हो सकती है.

जियो ने पेश किए दो तरह के Smart Glasses
जियो ने इवेंट में अपने AI ग्लासेस के दो अलग-अलग मॉडल्स दिखाए हैं, जो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

ऑडियो-ओनली ग्लासेस: यह मॉडल दिखने में एकदम नॉर्मल स्टाइलिश चश्मे जैसा है. इसमें स्टेनलेस-स्टील का फ्रेम दिया गया है और कहीं भी कोई तार नजर नहीं आती. इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स और माइक हैं. आप बस "Hello Jio" बोलकर अपने AI असिस्टेंट से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं या म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं.

कैमरा और विजुअल AI ग्लासेस: इस दूसरे मॉडल में फ्रेम के साथ एक हाई-टेक कैमरा दिया गया है. यह चश्मा सिर्फ आपकी आवाज नहीं सुनता, बल्कि आपकी आँखों के सामने की दुनिया को देखता और समझता भी है. इसी मॉडल की मदद से UPI पेमेंट और ऑब्जेक्ट रिकग्निशन जैसे काम पॉसिबल हो पाते हैं.

"Hello Jio" बनेगा आपका नया स्मार्ट पार्टनर
स्मार्टफोन पर AI का इस्तेमाल करने के लिए आपको स्क्रीन पर टाइप करना पड़ता है या ऐप खोलना पड़ता है. लेकिन जियो के AI ग्लासेस में आवाज (Voice) ही सब कुछ है. जियो के इस इकोसिस्टम का मुख्य आधार "Hello Jio" वॉइस कमांड है.

चाहे आपको किसी रेस्टोरेंट का मेन्यू समझना हो, सामने लिखे किसी बोर्ड का ट्रांसलेशन करना हो या कोई जानकारी चाहिए हो, आपको बस "Hello Jio" कहना होगा. यह एक्सपीरियंस किसी नॉर्मल स्मार्टफोन से बहुत ज्यादा नेचुरल और फास्ट लगता है. हालाँकि, भारत के भीड़-भाड़ वाले बाजारों और ट्रैफिक के शोर में यह वॉइस कमांड कितनी सटीकता से काम करेगी, यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

नेविगेशन के लिए भी फोन देखने की जरूरत नहीं, आ गए Jio AI Earbuds
स्मार्ट चश्मे के साथ-साथ जियो ने अपने AI-पावर्ड ईयरबड्स (AI Earbuds) भी शोकेस किए हैं. ये सिर्फ गाना सुनने या कॉल पर बात करने के लिए नहीं हैं, बल्कि यह आपको रास्ते बताने में भी मदद करेंगे.

अक्सर जब हम किसी नई जगह जाते हैं, तो बार-बार जेब से फोन निकालकर गूगल मैप्स देखना पड़ता है. लेकिन जियो AI ईयरबड्स आपको रियल-टाइम में लोकेशन से जुड़ी जानकारी आपके कानों में देंगे. आप सफर कर रहे हों या पैदल चल रहे हों, यह बड्स आपको सही रास्ता गाइड करते रहेंगे. जियो ग्लासेस और ईयरबड्स दोनों मिलकर एक कम्प्लीट AI इकोसिस्टम बनाते हैं.

Meta और Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर
ग्लोबल मार्केट में AI Wearables का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है. टेक जायंट Meta पहले ही अपने Ray-Ban Meta AI ग्लासेस से धूम मचा रहा है और Samsung भी अपने Android XR ग्लासेस पर काम कर रहा है. ऐसे में जियो का इस सेगमेंट में उतरना भारतीय मार्केट के लिए बहुत बड़ा गेम-चेंजर है. जियो के पास सबसे बड़ा एडवांटेज यह है कि वह भारतीय यूजर्स की जरूरतों को अच्छी तरह समझता है. UPI Payment जैसे फीचर्स भारतीय मार्केट के हिसाब से एकदम परफेक्ट हैं. इसके अलावा जियो के पास अपना बड़ा टेलीकॉम नेटवर्क और डिजिटल ऐप्स का सेटअप है, जिससे यह ग्लासेस भारत में काफी सस्ते और यूजफुल साबित हो सकते हैं.

कब तक होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत?
अगर आप भी इस चश्मे को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. जियो ने IMC 2026 में सिर्फ इसका प्रोटोटाइप और डेमो दिखाया है. कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट, बैटरी लाइफ या कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES