SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

iPhone 17 Pro Max पर धमाकेदार छूट, पुराना फोन देकर इतने रुपये में खरीदें नया आईफोन, ये रही ऑफर की डिटेल्स

फेस्टिव सीजन में iPhone 17 Pro Max खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए Croma खास ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर में पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके नए आईफोन की कीमत कम की जा सकती है. साथ ही Tata NeuCoins का फायदा भी मिलेगा.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 18, 2026, 02:23 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 02:36 PM IST
Image Credit: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा डिस्काउंट
Join

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपना पुराना फोन बदलना चाहते हैं और iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको बड़ी छूट मिलने वाली है. iPhone 17 Pro Max खरीदने वाले लोगों के लिए Croma ने इस फेस्टिव सीजन खास ऑफर लाया है. क्रोमा सेल में फेस्टिव ऑफर्स के तहत iPhone 17 Pro Max पर बंपर छूट दी जा रही है. कंपनी के इस ऑफर में फोन की कीमत एक्सचेंज बोनस और दूसरे फायदों को मिलाकर काफी कम हो सकती है. 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत Tata NeuCoins ऑफर के साथ 1,00,791 रुपये तक पहुंच सकती है. लेकिन, इस कीमत का लाभ उठाने के लिए आपको पुराने फोन को एक्सचेंज करना होगा. Croma पर मिल रहा ये ऑफर  31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा.

iPhone 17 Pro Max पर कैसे मिलेगी छूट?

iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की MRP 1,49,900 रुपये है. Croma के स्टैंडर्ड ऑफर में फुल पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. कंपनी ने पुराने iPhone 14 की एक्सचेंज वैल्यू 24,000 रुपये मानकर कीमत का हिसाब लगाया है. कैशबैक और एक्सचेंज के फायदे जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 1,07,990 रुपये रह जाती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पुराने फोन की कीतम उसकी कंडीशन के मुताबिक ही तय होगी.

Tata NeuCoins ऑफर में और कम होगी कीमत

अगर आप Croma पर Tata NeuCoins वाला ऑप्शन लेते हैं, तो iPhone 17 Pro Max की नई कीमत 1,00,791 रुपये हो सकती है. इस ऑफर में 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, पुराने iPhone 14 की अधिकतम 24,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू और 11,199 रुपये तक के Tata NeuCoins शामिल किए जा रहे हैं. लेकिन यह ध्यान रखें कि Tata NeuCoins डायरेक्टर मिलने वाला कैशबैक नहीं है. ये रिवॉर्ड पॉइंट हैं, जिनका प्रयोग लागू नियमों के अनुसार ही किया जा सकता है.

Android फोन बदलने पर भी मिलेगा फायदा

जिन कस्टमर्स के पास पुराना Android स्मार्टफोन है, वे भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. Croma ने 70,000 से 80,000 रुपये की MRP वाले Android फोन के लिए 18,000 रुपये की अनुमानित एक्सचेंज वैल्यू मानी है. इस हिसाब से स्टैंडर्ड ऑफर में iPhone 17 Pro Max 256GB की प्रभावी कीमत 1,13,990 रुपये हो जाती है. जिसमें 4,000 रुपये का कैशबैक और 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है.

वहीं, Tata NeuCoins ऑफर सेलेक्ट करने के बाद आईफोन की कीमत 1,06,191 रुपये तक भी आ सकती है. जिसमें 18,000 रुपये की अनुमानित एक्सचेंज वैल्यू, 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 11,799 रुपये तक के Tata NeuCoins भी शामिल है.

(ये भी पढे़ंः चीन ने फोड़ा ऐसा 'चिप बम', अमेरिकी शेयर बाजार हो गया ढेर, एक झटके में डूबे अरबों डॉलर)

फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Croma के ये ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक वैध हैं. हालांकि, ग्राहक को मिलने वाली अंतिम कीमत पेमेंट के तरीके, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी. एक्सचेंज के दौरान फोन की जांच के बाद उसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है. अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऑर्डर करने से पहले कैशबैक और Tata NeuCoins के इस्तेमाल से जुड़ी शर्तें जरूर देख लें. 

(ये भी पढे़ंः महंगा फोन खरीदो, फिर अलग से चार्जर भी खरीदो! आखिर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने क्यों बदला अपना नियम?)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES