iPhone 18 Pro के लीक हुए 5 खूंखार फीचर्स देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, ड्रॉप कर देंगे iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान
iPhone 17 Pro खरीदने का सोच रहे हैं? रुक जाइए! जल्द आ रहा है iPhone 18 Pro. जानिए छोटा डायनेमिक आइलैंड, वेरिएबल अपर्चर कैमरा, 2nm A20 Pro चिपसेट और नई कीमत जैसे 5 सबसे बड़े अपग्रेड्स, जो देखने को मिल सकते हैं...
अगर आप इस वक्त iPhone 17 Pro खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने क्रेडिट कार्ड को थोड़ा आराम दीजिए और एक बार फिर सोच लीजिए. एप्पल का नया और सबसे एडवांस फोन iPhone 18 Pro लॉन्च से कुछ ही हफ्ते दूर है. टेक मार्केट में इस नए फ्लैगशिप को लेकर कई तगड़े लीक्स सामने आए हैं जो इसे अब तक का सबसे खास आईफोन बनाते हैं.
छोटा डायनेमिक आइलैंड, वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP कैमरा, 2nm प्रोसेस पर बना प्रोसेसर और अब तक की सबसे बड़ी बैटरी जैसी खबरें इसे बहुत खास बना रही हैं. हार्ड-अर्न मनी खर्च करने से पहले जान लीजिए iPhone 18 Pro के ये 5 सबसे बड़े और काम के अपग्रेड्स, जो देखने को मिल सकते हैं...
35% तक छोटा हो सकता है डायनेमिक आइलैंड
कई भरोसेमंद लीक्स के मुताबिक एप्पल iPhone 18 Pro में डायनेमिक आइलैंड के साइज को छोटा करने की तैयारी में है. ऐसा इसलिए मुमकिन हो पा रहा है क्योंकि फेस आईडी के कुछ इंटरनल कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जा रहा है. रिपोर्ट्स का कहना है कि यह कटआउट मौजूदा जेनरेशन से लगभग 35 फीसदी तक ज्यादा पतला हो सकता है. हालांकि कुछ चीनी लीकर्स का मानना है कि इसमें बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगर ऐसा होता है तो स्क्रीन देखने में काफी क्लीन और प्रीमियम लगेगी. इसके अलावा यह फोन डार्क चेरी, लाइट ब्लू, डार्क ग्रे और सिल्वर जैसे नए कलर्स में आ सकता है.
48MP का वेरिएबल अपर्चर कैमरा
iPhone 18 Pro का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सिस्टम होने वाला है. लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 48MP का मेन सेंसर मिलेगा जो वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. इससे पहले हर आईफोन में फिक्स्ड अपर्चर होता था जिससे रोशनी का कंट्रोल सीमित रहता था. वेरिएबल अपर्चर लेंस खुलकर और बंद होकर रोशनी को एडजस्ट कर सकता है, जिससे ज्यादा रोशनी में ओवरएक्सपोजर रुकता है और अंधेरे में ब्राइट फोटो आती है. सप्लायर सूत्रों के मुताबिक एप्पल इस नए लेंस के लिए 50% ज्यादा लागत लगा रहा है.
सुपरफास्ट 2nm A20 Pro चिपसेट और C2 मोडेम
परफॉरमेंस के मामले में iPhone 18 Pro एक नया कीर्तिमान रचने वाला है. इसमें TSMC के 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा. 3nm से 2nm पर शिफ्ट होने का मतलब है कि इसमें ज्यादा ट्रांजिस्टर, बेहतर एफिशिएंसी और बेमिसाल AI प्रोसेसिंग पावर मिलेगी. प्रोसेसर के साथ-साथ एप्पल इसमें अपना इन-हाउस C2 मोडेम भी दे सकता है, जो क्वालकॉम पर निर्भरता कम करेगा और बेहतर 5G व सेल्यूलर कनेक्टिविटी प्रोवाइड करेगा.
अब तक की सबसे दमदार बैटरी और तगड़ा बैकअप
आईफोन यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत हमेशा बैटरी लाइफ को लेकर रहती है, लेकिन iPhone 18 Pro में यह परेशानी खत्म होने वाली है. लीक्स के अनुसार इसके ग्लोबल और इंडियन वेरिएंट में 4,056mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. जब इस बड़ी बैटरी को 2nm की पावर-एफिशिएंट चिप और सी2 मोडेम का साथ मिलेगा, तो यह अब तक की सबसे लंबी चलने वाली आईफोन बैटरी बन जाएगी. यानी बार-बार चार्जर ढूंढने की झंझट से मुक्ति मिलने वाली है.
जानिए क्या हो सकती है एक्सपेक्टेड कीमत
इतने सारे बड़े अपग्रेड्स और ग्लोबल मार्केट में रैम-स्टोरेज चिप्स की कमी के चलते iPhone 18 Pro की कीमत बढ़ना तय माना जा रहा है. टेक एनालिस्ट्स और रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर से लेकर 1,400 डॉलर तक जा सकती है. वहीं भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,40,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 17 Pro भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था.