SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मौसम करेगा बेमौसम की बात तो AI मारेगा टंगड़ी... IIT बॉम्बे के इस मॉडल को दुआ देंगे किसान

IIT Bombay ने KrishiDrought.in पोर्टल लॉन्च किया है. अब किसानों को एक महीने पहले मिलेगी सूखे की चेतावनी, जानिए कैसे बचेगा अन्नदाताओं का नुक्सान...

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 04, 2026, 09:46 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 10:13 AM IST
Image Credit: IIT Bombay ने KrishiDrought.in पोर्टल लॉन्च किया है.
Join

भारत जैसे देश में जहां आज भी खेती बहुत हद तक मानसून और मौसम के भरोसे चलती है, वहां सूखा या पानी की कमी किसी भयानक सपने से कम नहीं होती है. लेकिन अब इस पुरानी और लाचार तस्वीर को बदलने के लिए देश के सबसे बेहतरीन तकनीकी संस्थान यानी IIT Bombay ने एक कमाल का कदम उठाया है. आईआईटी बॉम्बे ने हाल ही में KrishiDrought.in नाम से एक नया और बेहद शानदार पब्लिक वेब पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि यह देश के किसानों को कृषि सूखे की चेतावनी पूरे एक महीने यानी चार हफ्ते पहले ही दे देगा.

क्या है KrishiDrought पोर्टल और यह कैसे काम करता है?
इस पोर्टल को आईआईटी बॉम्बई के Ecohydrology Research Group ने तैयार किया है, जिसे प्रोफेसर कार्तिकेयन लंका लीड कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट में संस्थान के CSRE (Centre of Studies in Resources Engineering) और Centre for Climate Studies के वैज्ञानिकों, छात्रों और रिसर्चर्स ने मिलकर दिन-रात मेहनत की है. इसे सीएसआरई के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के दौरान औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया है. अब सवाल यह आता है कि यह सिस्टम इतनी सटीक भविष्यवाणी आखिर करता कैसे है. बता दें, यह कोई आम वेबसाइट नहीं है, बल्कि इसके पीछे बहुत तगड़ा साइंस और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. यह पोर्टल इन चीजों का कॉम्बिनेशन है:

इन तमाम आधुनिक इनपुट्स की मदद से यह पोर्टल लगातार ट्रैक करता रहता है कि जमीन के अंदर मिट्टी की नमी में क्या बदलाव आ रहे हैं. जैसे ही इसे लगता है कि किसी इलाके में सूखे के हालात बन रहे हैं, यह तुरंत उसकी सटीक जानकारी फ्लैग कर देता है.

 

 

 

 

जिला स्तर पर मिलेगी जानकारी, लगभग 9 किमी का रिजोल्यूशन
इस पोर्टल की एक और बहुत बड़ी खूबी इसका डेटा है. यह सिस्टम लगभग 9 किलोमीटर के स्पैटियल रिजोल्यूशन पर डेटा जनरेट करता है और इसे सीधे जिला स्तर पर पेश करता है. इसका मतलब यह हुआ कि आप बहुत ही स्थानीय स्तर पर यह जान सकते हैं कि आपके जिले या आसपास के इलाके में नमी का क्या हाल है.

हालांकि, आईआईटी बॉम्बे ने अपनी घोषणा में यह साफ नहीं किया है कि यह जानकारी किसानों तक सीधे मोबाइल मैसेज या किसी ऐप के जरिए कैसे पहुंचेगी, लेकिन इतना तय है कि krishidrought.in वेबसाइट पर जाकर कोई भी इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकता है. यह पोर्टल खास तौर पर किसानों, सरकारी एजेंसियों और खेती से जुड़े दूसरे स्टेकहोल्डर्स के लिए डिजाइन किया गया है.

समय रहते सही कदम उठाने का मौका मिलेगा
जरा सोचिए, अगर किसी किसान को यह बात एक महीने पहले ही पता चल जाए कि आने वाले हफ्तों में उसके इलाके में सूखा पड़ सकता है या मिट्टी की नमी तेजी से घटने वाली है, तो वह पहले से ही सतर्क हो सकता है.

समय पर मिलने वाली इस जानकारी से बहुत से बड़े फायदे हो सकते हैं:

सिंचाई की सही प्लानिंग: किसान भाई पानी की उपलब्धता को देखते हुए अपनी फसलों की सिंचाई पहले से प्लान कर सकते हैं ताकि पानी की एक-एक बूंद का सही इस्तेमाल हो सके.

क्रॉप मैनेजमेंट के फैसले: कौन सी फसल लगानी चाहिए और किसे अभी टालना बेहतर है, इस बारे में सही फैसले लिए जा सकते हैं.

फसल के नुकसान से बचाव: समय रहते प्रिवेंटिव उपाय करके किसान अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद होने से बचा सकते हैं और संभावित नुकसान को कम से कम कर सकते हैं.

जलवायु बदलाव के दौर में एक जरूरी पहल
आज के समय में जब मौसम का मिजाज हर साल बदल रहा है, कभी बहुत ज्यादा बारिश तो कभी बिल्कुल सूखा, ऐसे में सिर्फ किस्मत के भरोसे खेती करना बहुत रिस्की हो गया है. रिसर्चर्स को पूरी उम्मीद है कि KrishiDrought पोर्टल भारत में कृषि योजना और सूखा-जोखिम प्रबंधन (drought-risk management) के लिए एक बहुत बड़ा हथियार साबित होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES