भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /Festive Season Sale: भारी डिस्काउंट के चक्कर में कहीं पैसा तो नहीं कर रहे बर्बाद? ऑर्डर से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स

Festive Season Sale: भारी डिस्काउंट के चक्कर में कहीं पैसा तो नहीं कर रहे बर्बाद? ऑर्डर से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स

फेस्टिव सीजन सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर बड़े डिस्काउंट मिल सकते हैं. ऐसे में कम कीमत देखकर तुरंत खरीदारी करना भारी पड़ सकता है. किसी भी प्रोडक्ट को ऑर्डर करने से इन सीक्रेट बातों का जरूर ध्यान रखें.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Sep 29, 2026, 02:34 PM IST|Updated: Sep 29, 2026, 02:42 PM IST
joinshare
Festive Season Sale: भारी डिस्काउंट के चक्कर में कहीं पैसा तो नहीं कर रहे बर्बाद? ऑर्डर से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स
Image Credit: स्मार्ट शॉपिंग गाइड 2026

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

फेस्टिव सीजन को लेकर फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपनी सेल का ऐलान कर दिया है. इस बार 8और 9 अक्टूबर से अमेजन और फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत हो रही है. जिसमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और होम अप्लायंसेज तक, हर चीज पर डिस्काउंट्स की बौछार हो सकती है. लेकिन जरा रुकिए! क्या आपको सच में वो स्मार्टफोन कम कीमत में मिल रहा है, या फिर सेल के इस चमकते जाल में आप कोई ऐसा वेरिएंट घर ले आ रहे हैं जो आपके लिए परफेक्ट नहीं है?

अक्सर लोग बड़े-बड़े सेल और बंपर छूट को देखकर बिना सोचे-समझे सामान कार्ट में ऐड कर लेते हैं और बाद में पछताते हैं. अगर आप भी इस बार सेल में किसी तरह के धोखे से बचना चाहते हैं, तो शॉपिंग करने से पहले इन जरूरी बातों को जरूर जान लीजिए. आइए जानते हैं वे सीक्रेट टिप्स जो सेल में आपको एक स्मार्ट खरीदार बनाएंगे-

कई बार एक ही प्रोडक्ट के अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट होते हैं. वहीं सेलर, वारंटी, रिटर्न पॉलिसी और बैंक ऑफर जैसी चीजें भी आपके लिए मिलने वाली असली डील को बदल सकती हैं. इसलिए सेल में कुछ भी खरीदने डिटेल्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए.

प्रोडक्ट का सही वेरिएंट जरूर देखें

सेल में खरीदारी करते समय सबसे पहले यह देख लें कि आप जिस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, उसका सही मॉडल और वेरिएंट कौन सा है. खासकर स्मार्टफोन और लैपटॉप में एक ही नाम के कई मॉडल हो सकते हैं.
किसी फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज हो सकता है, वहीं उसी मॉडल का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है. इसलिए ऑर्डर करने से पहले मॉडल नंबर, RAM, स्टोरेज और कलर जैसी जानकारी जरूर चेक कर लें. अगर आप कोई एक्सेसरी खरीद रहे हैं तो यह भी चेक करें कि वह आपके डिवाइस के साथ काम करती है या नहीं.

सेल से पहले की कीमत भी देखें

सेल में किसी प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट देखकर तुरंत ऑर्डर न करें. पहले यह पता कर लें कि सेल से पहले उस प्रोडक्ट की कीमत कितनी थी. साथ ही दूसरी वेबसाइट या रिटेलर पर भी उसकी कीमत देख सकते हैं. यह भी ध्यान रखें कि कई बार प्रोडक्ट की दिखाई जा रही कीमत बैंक ऑफर, कूपन या एक्सचेंज ऑफर के बाद की होती है. ऐसे में जरूरी नहीं कि हर ग्राहक को वही कीमत मिले.

सेलर और वारंटी की जानकारी चेक करें

Amazon और Flipkart जैसे मार्केटप्लेस पर एक ही प्रोडक्ट को कई सेलर बेच सकते हैं. इसलिए ऑर्डर करने से पहले सेलर की रेटिंग और उसके बारे में दी गई जानकारी जरूर देख लें.
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय वारंटी की जानकारी देखना और भी जरूरी है. यह चेक करें कि प्रोडक्ट पर कंपनी की वारंटी मिल रही है या नहीं और वह वारंटी भारत में मान्य है या नहीं. सिर्फ कम कीमत देखकर ऐसा प्रोडक्ट न खरीदें जिसकी बिक्री के बाद सर्विस को लेकर परेशानी हो सकती है.

रिटर्न और रिप्लेसमेंट पॉलिसी जरूर पढ़ें

हर प्रोडक्ट पर एक जैसी रिटर्न पॉलिसी नहीं होती. कुछ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट में रिटर्न की जगह सिर्फ रिप्लेसमेंट या सर्विस का ऑप्शन मिल सकता है. इसलिए पेमेंट करने से पहले प्रोडक्ट पेज पर रिटर्न, रिप्लेसमेंट और सर्विस से जुड़ी शर्तें जरूर ध्यान से पढ़ लें.
महंगे फोन, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान के मामले में यह और भी जरूरी हो जाता है. बाद में प्रोडक्ट में दिक्कत आने पर आपको क्या करना होगा, इसकी जानकारी पहले से होना चाहिए.

रिव्यू पढ़ें, लेकिन सोच समझकर

किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके रिव्यू जरूर पढ़ें. इससे आपको प्रोडक्ट की क्वालिटी, पैकेजिंग, परफॉर्मेंस और इस्तेमाल के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में अंदाजा मिल सकता है. लेकिन, सिर्फ स्टार रेटिंग देखकर डिसीजन न लें. कोशिश करें कि ऐसे रिव्यू पढ़ें जिनमें लोगों ने प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर किया हो.

(ये भी पढ़ेंः 18 साल से कम उम्र के बच्चों की सोशल मीडिया पर बंद हो सकती है एंट्री! सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर केंद्र सरकार ने दिया बड़ा संकेत)

पेमेंट से पहले फाइनल कीमत चेक करें

ऑर्डर करने से ठीक पहले एक बार पूरा बिल जरूर देख लें. इसमें कूपन, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, डिलीवरी चार्ज और दूसरे चार्ज शामिल हैं या नहीं, यह चेक करें. अगर किसी ऑफर के लिए खास बैंक कार्ड या पेमेंट मेथड जरूरी है तो उसे भी देख लें. कई बार प्रोडक्ट पेज पर दिखाई जा रही कीमत और पेमेंट के समय मिलने वाली कीमत अलग हो सकती है.

सेल में कुछ मिनट ज्यादा लगाकर इन चीजों को चेक करने से आप गलत प्रोडक्ट खरीदने या सिर्फ दिखावटी डिस्काउंट के चक्कर में ज्यादा पैसे खर्च करने से बच सकते हैं. इसलिए इस बार सेल में खरीदारी करें तो सिर्फ डिस्काउंट पर नहीं, बल्कि प्रोडक्ट, कीमत और उसकी शर्तों पर भी नजर रखें.

(ये भी पढे़ंः मोबाइल रीचार्ज पर अब कम हो सकता है खर्च! TRAI ने बनाया नया नियम, ग्राहकों को होगा सीधा फायदा)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tech News