SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब आवाज से चलेगा गीजर, Signify ने भारत में लॉन्च किए EcoLink स्मार्ट वाटर और रूम हीटर; जानें सभी फीचर्स

सिग्निफाई ने भारत में अपने इकोलिंक ब्रांड को बढ़ाते हुए नई वाटर हीटिंग और रूम हीटिंग सीरीज लॉन्च कर दी है. इसमें विज ऐप और एलेक्सा-सिरी से कंट्रोल होने वाले स्मार्ट गीजर के साथ-साथ कड़ाके की ठंड के लिए विंटरकम्फर्ट ऑयल-फिल्ड रूम हीटर भी शामिल किए गए हैं, जो खारे पानी से सुरक्षा और एडवांस फीचर्स से लैस हैं.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 12, 2026, 06:24 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 06:42 PM IST
Image Credit: सिग्निफाई ने नए EcoLink वाटर हीटिंग और रूम हीटिंग सीरीज लॉन्च की है.
Join

लाइटिंग की दुनिया की दिग्गज कंपनी सिग्निफाई ने अब भारतीय घरों में रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस कंपनी को पहले लोग फिलिप्स लाइटिंग के नाम से जानते थे. कंपनी ने भारत में अपने फेमस इकोलिंक ब्रांड के पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए नई वाटर हीटिंग और रूम हीटिंग सीरीज लॉन्च की है.

इस नई लिस्ट में स्टोरेज गीजर, इंस्टेंट गीजर और विंटरकम्फर्ट ऑयल-फिल्ड रेडिएटर रूम हीटर शामिल किए गए हैं. खास बात ये है कि कंपनी ने इसमें थर्मोक्वाड स्मार्ट मॉडल भी पेश किए हैं.

इन्हें आप अपने स्मार्टफोन या आवाज के जरिए भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. पंखों की कामयाबी के बाद कंपनी का ये नया दांव भारतीय कस्टमर्स के लिए काफी खास होने वाला है.

आवाज और फोन से कंट्रोल होंगे स्मार्ट गीजर

इकोलिंक वाटर हीटर रेंज में स्क्वायर और वर्टिकल सिलेंडर डिजाइन वाले स्टोरेज मॉडल के साथ इंस्टेंट गीजर भी उतारे गए हैं. इस पूरी रेंज में सबसे ज्यादा चर्चे थर्मोक्वाड स्मार्ट गीजर की हुई है जो 15 और 25 लीटर की क्षमता में आता है.

ये स्मार्ट गीजर विज ऐप से जुड़ जाता है. यूजर्स इसे अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और एप्पल सिरी शॉर्टकट के जरिए बोलकर भी चला सकते हैं.

आप घर से बाहर रहते हुए भी फोन से गीजर को ऑन कर सकते हैं. इसके अलावा ऐप के जरिए पानी गर्म करने का समय भी पहले से तय किया जा सकता है.

खारे पानी से सुरक्षा और बिजली की बचत

भारत के शहरों में खारे पानी की समस्या देखी जाती है. इसलिए कंपनी ने इन गीजर को खासतौर पर इस समस्या को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

थर्मोक्वाड के नॉर्मल मॉडल और थर्मोवॉल्ट सिलेंडर मॉडल 10, 15 और 25 लीटर में उपलब्ध हैं. साथ ही इन्हें 5-स्टार रेटिंग मिली है. वहीं तुरंत गर्म पानी के लिए थर्मोगो इंस्टेंट रेंज में 1, 3 और 5 लीटर के ऑप्शन दिए गए हैं.

ज्यदातर समस्या पानी के टैंक में देखी जाती है. इसलिए कंपनी ने टैंक को जंग से बचाने के लिए इसमें ग्लासवॉल्ट तकनीक और ड्यूराकोर हीटिंग एलिमेंट का इस्तेमाल किया है.

पानी को ज्यादा समय तक गर्म रखने के लिए इसमें हीटलॉक इंसुलेशन दिया गया है. जिससे बार-बार बिजली खर्च नहीं होती. सुरक्षा के लिए इनमें ट्रिपल सेफ प्रोटेक्शन और टच कंट्रोल भी मिलते हैं.

कड़ाके की ठंड के लिए विंटरकम्फर्ट रूम हीटर

कमरे को गर्म रखने के लिए सिग्निफाई ने इकोलिंक विंटरकम्फर्ट ऑयल-फिल्ड रेडिएटर रूम हीटर पेश किए हैं. ये रेंज डिजिटल और एनालॉग दोनों तरह के मॉडल में बाजार में उतारी गई है.

डिजिटल मॉडल में 11 जेड-शेप फिन, टच कंट्रोल पैनल और एक खास रिमोट दिया गया है. दूसरी ओर एनालॉग रेंज 11 और 13 फिन के ऑप्शन्स में आती है.

इसमें आसान मूवमेंट के लिए 360-डिग्री घूमने वाले पहिए और तार समेटने के लिए कॉर्ड वाइंडर मिलता है. साथ ही रूम को तेजी से गर्म करने के लिए इनमें सुपर टर्बो पीटीसी टेक्नोलॉजी दी गई है.

इसे इस्तेमाल करने वाले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इको, कोजी और बूस्ट मोड में से किसी एक को चुन सकते हैं.

सुरक्षा और रखरखाव का रखा गया पूरा ख्याल

रूम हीटर का इस्तेमाल करने से कुछ लोग डरते भी हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कई जगह से आग लगने की खबर आ चुकी है.

कंपनी ने इसका भी बहुत ध्यान रखा है. विंटरकम्फर्ट हीटर में टिप-ओवर ऑटो कट-ऑफ फीचर दिया गया है. इसका मतलब है कि अगर हीटर गलती से गिर जाए तो ये अपने आप बंद हो जाएगा.

इसके अलावा ओवरहीटिंग से बचाने के लिए थर्मल प्रोटेक्शन भी मौजूद है. मौसम बदलने के बाद जब आप हीटर को पैक करके रखते हैं तो तेल रिसने का डर रहता है.

इस समस्या को खत्म करने के लिए इसमें सेफस्टोर डिजाइन दिया गया है. कंपनी इन सभी रूम हीटर पर दो साल की वारंटी भी दे रही है.

भारतीय परिवारों के भरोसे पर कंपनी का बयान

इस नए लॉन्च के मौके पर सिग्निफाई ग्रेटर इंडिया के सीईओ और एमडी सुमित जोशी ने कंपनी का विजन साझा किया.

उन्होंने कहा कि इकोलिंक के जरिए उनका प्लान रोज के घरेलू प्रोडक्ट में बेहतर डिजाइन और अच्छा परफॉर्मेंस लाना है. पंखों की सफलता के बाद अब वे भारत के लोगों की जरूरत के हिसाब से मजबूत गीजर लेकर आए हैं.

वहीं कंज्यूमर बिजनेस के प्रमुख सी. अरुण कुमार ने बताया कि आज ग्राहक सिर्फ काम चलाने वाले नहीं, बल्कि टिकाऊ और स्मार्ट प्रोडक्ट चाहते हैं. साथ ही सारे प्रोडक्ट देश के सभी लोगों के पास पहुंचाया जाए.

ये भी पढ़ें: टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा ड्रामा: Jensen Huang के अफेयर पर बवाल के बीच Elon Musk की एंट्री, बोले- उन्हें हायर करना सम्मान की बात होगी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES