भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /'यह बंदा तो मॉन्स्टर है, इसे कोई नहीं जानता' ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कैमरे के सामने क्यों बोला ऐसा? वायरल हुआ रिएक्शन

'यह बंदा तो मॉन्स्टर है, इसे कोई नहीं जानता' ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कैमरे के सामने क्यों बोला ऐसा? वायरल हुआ रिएक्शन

व्हाइट हाउस में AI दिग्गजों के साथ लंच के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल CEO सुंदर पिचाई को 'मॉन्स्टर' कह दिया. जानें ट्रंप और पिचाई के बीच की इस मजेदार बातचीत और AI सेफ्टी पैक्ट की पूरी इनसाइड स्टोरी.

Written ByMohit Chaturvedi
Published: Sep 30, 2026, 12:09 PM IST|Updated: Sep 30, 2026, 12:13 PM IST
joinshare
'यह बंदा तो मॉन्स्टर है, इसे कोई नहीं जानता' ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कैमरे के सामने क्यों बोला ऐसा? वायरल हुआ रिएक्शन
Image Credit: Donald Trump

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

व्हाइट हाउस के बाहर कैमरे ऑन थे और दुनिया भर के रिपोर्टर्स अपने माइक ताने खड़े थे. तभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दुनिया के सबसे बड़े टेक दिग्गज बाहर आते हैं. माहौल में थोड़ी गंभीरता थी क्योंकि मीटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फ्यूचर को लेकर थी. लेकिन ट्रंप का अंदाज तो हम सब जानते ही हैं. बात करते-करते उन्होंने अचानक गूगल के CEO सुंदर पिचाई को अपने पास बुलाया और मीडिया के सामने बोल दिया, "यह बंदा तो मॉन्स्टर है और इसे कोई नहीं जानता." इसके बाद जो हुआ, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.

व्हाइट हाउस में जुटी टेक दुनिया की सबसे बड़ी गैंग
मंगलवार का दिन वाशिंगटन के व्हाइट हाउस में काफी हलचल भरा रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के बॉस लोगों को लंच पर इनवाइट किया था. इस मीटिंग का मेन एजेंडा था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का फ्यूचर और उससे जुड़े खतरे.

इस हाई-प्रोफाइल लंच टेबल पर वो चेहरे मौजूद थे जो पूरी दुनिया की टेक्नोलॉजी की दिशा तय करते हैं. गूगल के CEO सुंदर पिचाई, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, एनवीडिया के बॉस जेन्सन हुआंग, ओपन-एआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन और टेक ट्रिलियनेयर एलन मस्क जैसे दिग्गज वहां एक साथ बैठे थे. सबने मिलकर खाना खाया और इस बात पर चर्चा की कि AI को कैसे कंट्रोल में रखा जाए.

सुंदर पिचाई को ट्रंप ने क्यों बोला 'मॉन्स्टर'?
असली ड्रामा लंच खत्म होने के बाद व्हाइट हाउस के ड्राइववे में हुआ. ट्रंप मीडिया के सामने अपनी बात रख रहे थे और उनके पीछे दुनिया के ये सबसे पावरफुल टेक लीडर्स खड़े थे. ट्रंप ने अचानक पीछे मुड़कर देखा और सुंदर पिचाई से बोले, "सुंदर, तुम कुछ कहना चाहते हो?" पिचाई ने आगे आकर जैसे ही बोलना शुरू किया, "सबसे पहले, धन्यवाद-", ट्रंप ने उन्हें बीच में ही टोक दिया.

ट्रंप ने रिपोर्टर्स की तरफ देखते हुए बड़े मजाकिया अंदाज में कहा, "तुम लोगों को अंदाजा भी नहीं है कि ये लोग कौन हैं. ये दुनिया के सबसे ताकतवर और बड़े लोग हैं. तुम जानते ही नहीं कि ये कौन हैं." फिर उन्होंने पिचाई की तरफ इशारा करते हुए कहा, "यह बंदा एक मॉन्स्टर है और इसे कोई नहीं जानता."

 

 

COMEDIC GOLD OUTSIDE THE WHITE HOUSE!

🇺🇸 TRUMP: “Sundar [Pichai], you wanna say something?”

PICHAI: “First of all, thanks—”

TRUMP: “This guy is a MONSTER, and nobody knows him. What a great life! To be a MONSTER and not have to go through this. All you have to know… pic.twitter.com/pIAP5vg4oN

— Wiki Leaks 2 (@WikiLeaksQ2) September 29, 2026

 

पिचाई का किलर रिएक्शन और ट्रंप की चुटकी
ट्रंप की यह बात सुनकर सुंदर पिचाई के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल आ गई. ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, "क्या मस्त लाइफ है! इतने बड़े मॉन्स्टर बनकर भी रोज-रोज मीडिया के तीखे सवालों का सामना नहीं करना पड़ता."

इसके बाद ट्रंप ने मीडिया वालों को याद दिलाते हुए कहा, "तुम्हें बस इतना याद रखना है कि इनका नाम सुंदर है. बस सुंदर ही इनका नाम है."

ट्रंप के इस मॉन्स्टर वाले कमेंट पर गूगल बॉस सुंदर पिचाई ने भी बेहद कूल और ह्यूमरस अंदाज में रिस्पॉन्स दिया. पिचाई हंसते हुए बोले, "उम्मीद है कि मुझे 'मैं एक मॉन्स्टर हूं' से बेहतर कोई टैगलाइन मिलेगी!"

असल में ट्रंप के इस मॉन्स्टर वाले शब्द का मतलब कोई बुरा राक्षस नहीं था, बल्कि वो टेक कंपनियों और उनके हेड्स की उस विशाल ताकत की बात कर रहे थे जो आज की डिजिटल दुनिया में उनके पास है.

 

NOW: Anthropic chief DARIO just walked up and said President Trump helped put his Super Intelligence worries at ease

"If we do this right, we work with the President and everyone here, we can win safely!"

Imagine that, all it took was DONALD J. TRUMP getting involved and the… pic.twitter.com/scHxxzDZ1b

— Eric Daugherty (@EricLDaugh) September 29, 2026

 

एंथ्रोपिक CEO डारियो एमोडेई को मिली चेतावनी
सुंदर पिचाई के अलावा ट्रंप के निशाने पर एक और बड़े टेक बॉस आए. वो थे एंथ्रोपिक के CEO डारियो एमोडेई. ट्रंप ने डारियो को अपने बिल्कुल बगल में बुलाया और रिपोर्टर्स से हंसते हुए बोले, "इन्होंने तो बस 'ओके' ही कहा था."

लेकिन तुरंत ही ट्रंप डारियो की तरफ मुड़े और बेहद संजीदा अंदाज में बोले, "थोड़ा सावधान रहना भाई!"

ट्रंप की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंस पड़े. दरअसल ट्रंप डारियो एमोडेई के पुराने बयानों का मजाक उड़ा रहे थे. डारियो ने हाल ही में कई इंटरव्यू में कहा था कि अगर AI को सही से कंट्रोल नहीं किया गया, तो यह इंसानियत को खत्म भी कर सकता है. डारियो के इस डरावने बयान का काफी मजाक उड़ाया गया था और अमेरिका के फेमस टीवी शो 'सैटरडे नाइट लाइव' (SNL) ने भी इस पर काफी रोस्ट बनाया था.

AI से इंसानियत को खतरा या सिर्फ हवा?
ट्रंप की बात सुनकर डारियो एमोडेई भी हंसने लगे. लेकिन उन्होंने तुरंत माहौल को संभालते हुए कहा कि वो AI रेस को लेकर ट्रंप के विचारों से सहमत हैं.

डारियो ने कहा, "जैसा कि राष्ट्रपति जी ने कहा है, जो AI की रेस जीतेगा, वही दुनिया पर राज करेगा. यह बहुत जरूरी बात है. लेकिन इसके साथ खतरे भी जुड़े हुए हैं. हम सबको मिलकर काम करना होगा ताकि हम जीतें भी और सुरक्षित तरीके से जीतें."

आपको बता दें कि एंथ्रोपिक और ओपन-एआई जैसे स्टार्टअप्स लंबे समय से सरकार से गुजारिश कर रहे हैं कि AI मॉडल पर कुछ रूल्स बनाए जाएं. कुछ AI रिसर्चर्स तो यहां तक दावा कर चुके हैं कि अनकंट्रोल्ड AI बहुत जल्द मानव सभ्यता का अंत कर सकता है. हालांकि ट्रंप हमेशा से AI के डेवलपमेंट की स्पीड को धीमा करने के खिलाफ रहे हैं.

क्या है यह नया AI सेफ्टी पैक्ट?
इस ऐतिहासिक लंच और मस्ती-मजाक के बीच एक बहुत बड़ा काम भी हुआ. डोनाल्ड ट्रंप ने टेक कंपनियों के साथ मिलकर एक पेज का 'AI अकॉर्ड' यानी समझौता अनवेस किया.

यह कोई सख्त सरकारी कानून नहीं है, बल्कि एक तरह का वॉलंटरी एग्रीमेंट है. ट्रंप ने इसे 'नैतिक रूप से बाध्यकारी' (Morally Binding) करार दिया है.

इस समझौते के तहत AI कंपनियां अपने नए और पावरफुल मॉडल्स को मार्केट में उतारने से पहले कुछ सख्त सेफ्टी चेक्स से गुजारेंगी. इसमें कंपनियों के अंदरूनी सिस्टम की निगरानी और इंडिपेंडेंट लोगों से कोड का ऑडिट कराना शामिल है. मकसद साफ है - टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से आगे न निकल जाए कि इंसान का उस पर से कंट्रोल ही छूट जाए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Donald trump