Diwali 2026: इस दिवाली WhatsApp पर भेजें अपनी फोटो वाले स्टिकर, ChatGPT और Gemini से मिनटों में ऐसे करें तैयार
Whatsapp के पुराने मैसेज अब बोरिंग लगने लगे हैं. इस दिवाली अपनों को सबसे हटकर विश करना चाहते हैं, तो ChatGPT और Gemini की मदद से अपनी खुद की तस्वीरों को मिनटों में शानदार कस्टमाइज्ड फेस्टिव स्टिकर बनाएं.
दिवाली के मौके पर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है. Whatsapp पर हर दिन आने वाले वही पुराने मैसेज और ग्रीटिंग्स अब थोड़े बोरिंग लगने लगे हैं. अगर इस बार आप अपने लोगों को कुछ नया और सबसे अलग तरीके से विश करना चाहते हैं, तो आप खुद की या परिवार की तस्वीरों को ही Whatsapp स्टिकर में बदल सकते हैं. इसके लिए आपको किसी झंझट भरे ऐप की जरूरत नहीं है, आपके फोन में मौजूद ChatGPT और Google Gemini जैसे AI टूल्स ही मिनटों में आपका काम आसान कर देंगे. आइए जानते हैं कि इन स्मार्ट टूल्स की मदद से आप अपनी फोटो के शानदार और पर्सनलाइज्ड फेस्टिव स्टिकर्स कैसे तैयार कर सकते हैं.
WhatsApp में पहले से ही स्टिकर बनाने का फीचर मिलता है, लेकिन ChatGPT और Gemini की मदद से आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टिकर तैयार कर सकते हैं. इसमें अपनी फोटो के साथ दीये, रंगोली और फूलों जैसे दिवाली से जुड़े डिजाइन भी जुड़वा सकते हैं.
ChatGPT से ऐसे बनाएं अपनी फोटो का दिवाली स्टिकर
ChatGPT पर अपनी इमेज अपलोड करके उसे स्टिकर के रूप में तैयार कराया जा सकता है. इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करना होगा.
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर ChatGPT ओपन करें.
अब चैट बॉक्स में दिए गए + वाले आइकन पर टैप करें और अपनी पसंद की फोटो अपलोड कर दें.
इसके बाद ChatGPT को एक प्रॉम्प्ट लिखकर दें कि वह आपकी फोटो को दिवाली थीम वाले WhatsApp स्टिकर में बदल दे.
आप अपनी पसंद के हिसाब से तस्वीर में दीये, गेंदे के फूल, पारंपरिक कपड़े और दिवाली की शुभकामनाएं जैसे डिजाइन जुड़वा सकते हैं.
तस्वीर तैयार होने के बाद उसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लें.
ये प्रॉम्प्ट कर सकते हैं इस्तेमाल
Transform this photograph into a beautiful and premium WhatsApp sticker for Diwali. Preserve the person's original facial features and expressions completely. Add traditional ethnic attire, a warm gentle smile, and a small glowing diya nearby. Keep the design clean, with a transparent background and no additional text.
या
Create a cute and energetic Diwali WhatsApp sticker using this photograph. Keep the facial structure and natural identity unchanged. Add colourful traditional clothing, a subtle hint of a vibrant rangoli, and glowing diyas in the background. Make it look like a professionally polished digital sticker with a transparent background and zero extra text.
Google Gemini से कैसे बनाएं दिवाली स्टिकर
Google Gemini की मदद से भी आप अपनी तस्वीर को दिवाली के खास स्टिकर में बदल सकते हैं. इसके लिए आपको बस अपनी फोटो अपलोड करनी होगी और अपनी पसंद के डिजाइन के बारे में बताना होगा.
अपने फोन में Gemini ऐप खोलें या इसकी वेबसाइट पर जाएं.
अब उस फोटो को अपलोड करें, जिसका स्टिकर बनाना चाहते हैं.
चैट बॉक्स में स्टिकर बनाने के लिए एक डिटेल प्रॉम्प्ट लिखें.
अपनी पसंद के हिसाब से दीये, रंगोली और पारंपरिक कपड़ों जैसे डिजाइन लिखें.
तस्वीर तैयार होने पर उसे डाउनलोड कर लें.
Gemini के लिए प्रॉम्प्ट
Convert this photo into a modern and stylish Diwali WhatsApp sticker. Maintain the exact facial identity and features without any distortion. Dress the person in trendy festive fusion wear, add subtle sparkles or a soft golden fairy-light glow around, and give it a clean, die-cut sticker border with a transparent background and no text.
Design a joyful and vibrant Diwali WhatsApp sticker from this picture. Keep the natural facial expressions and features intact. Add bright traditional Indian attire, make the person look happily engaged in festivities with a glowing diya in hand, and ensure a crisp sticker outline with a fully transparent background and zero extra lettering.
(ये भी पढ़ेंः अब बिना टावर के भी आएगा फोन में नेटवर्क! सैटेलाइट से कनेक्ट होगा स्मार्टफोन, TRAI ने की बड़ी सिफारिश )
WhatsApp पर ऐसे भेजें अपना स्टिकर
ChatGPT या Gemini से स्टिकर वाली तस्वीर तैयार होने के बाद उसे अपने फोन में डाउनलोड कर लें. इसके बाद WhatsApp खोलें और उस चैट पर जाएं, जहां आप स्टिकर भेजना चाहते हैं. वहां स्टिकर सेक्शन में जाकर मौजूद स्टिकर मेकर फीचर से तस्वीर को स्टिकर में बदल सकते हैं. इसके बाद उसे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं.
(ये भी पढ़ेंः WhatsApp का बड़ा धमाका! अब बिना ऐप और अकाउंट के भी दोस्तों को भेज सकेंगे पार्टी इनवाइट, आ रहा नया फीचर )