भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /Incoming Calls New Rule: Truecaller का बोरिया-बिस्तर गोल! 1 नवंबर से सीधे सरकार बताएगी कौन कर रहा है आपको फोन

Incoming Calls New Rule: Truecaller का बोरिया-बिस्तर गोल! 1 नवंबर से सीधे सरकार बताएगी कौन कर रहा है आपको फोन

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने 1 नवंबर 2026 से सभी 4G और 5G मोबाइल यूजर्स के लिए CNAP सर्विस अनिवार्य कर दी है. अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के अननोन कॉल पर सिम ओनर का असली नाम दिखाई देगा. जानिए कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम.

Written ByMohit Chaturvedi
Published: Oct 15, 2026, 01:19 PM IST|Updated: Oct 15, 2026, 01:27 PM IST
joinshare
Incoming Calls New Rule: Truecaller का बोरिया-बिस्तर गोल! 1 नवंबर से सीधे सरकार बताएगी कौन कर रहा है आपको फोन
Image Credit: CNAP

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

DoT ने मोबाइल कॉलिंग को लेकर एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो स्पैमर्स और स्कैमर्स की कमर तोड़ देगा. 1 नवंबर 2026 से देश के सभी 4G और 5G नेटवर्क पर आने वाली हर इनकमिंग कॉल पर फोन करने वाले का असली नाम उसकी सिम के साथ रजिस्टर्ड डेटाबेस से आपकी स्क्रीन पर अपने आप दिखाई देगा. इसके लिए आपको अपने फोन में Truecaller ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नवंबर से लागू होने जा रहा है सरकार का CNAP सिस्टम
दूरसंचार विभाग यानी DoT (Department of Telecommunications) ने देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi को सख्त निर्देश दे दिए हैं. इस नए फीचर का नाम CNAP (Calling Name Presentation) है. DoT के आदेश के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 से 4G और 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले सभी मोबाइल यूजर्स के फोन पर डिफॉल्ट रूप से यह सेवा शुरू कर दी जाएगी. इसका सबसे बड़ा मकसद स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाना है ताकि आम जनता को ठगी से बचाया जा सके.

क्या है नया कॉलर पहचान सिस्टम?
जब भी आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी, तो टेलीकॉम कंपनी अपने नेटवर्क डेटाबेस में मौजूद उस सिम कार्ड होल्डर का असली नाम ढूंढकर आपकी फोन स्क्रीन पर दिखा देगा.

अगर नंबर फोन में सेव है: तो आपके मोबाइल में जिस नाम से कॉन्टैक्ट सेव है, वही नाम दिखेगा.

अगर नंबर सेव नहीं है: तो टेलीकॉम ऑपरेटर के पास सिम खरीदते समय जो नाम (KYC डेटा) दर्ज कराया गया था, वह नाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

इंटरनेशनल कॉल्स के लिए: विदेश से आने वाले कॉल्स पर स्क्रीन पर सीधे "International Call" लिखा हुआ दिखाई देगा.

क्या इसके लिए Truecaller की जरूरत पड़ेगी?
बिलकुल नहीं. अब तक लोग अनजान नंबरों का पता लगाने के लिए Truecaller जैसी ऐप्स पर निर्भर रहते थे. लेकिन Truecaller में कई बार गलत या क्राउडसोर्स्ड नाम दिख जाते थे. सरकार का यह नया CNAP सिस्टम सीधा टेलीकॉम कंपनियों के ऑफिशियल डेटाबेस से कनेक्ट रहेगा. यानी जिसने सिम खरीदते समय अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी दिया था, वही असली नाम आपकी स्क्रीन पर आएगा. इससे गलत जानकारी मिलने का चांस बिल्कुल जीरो हो जाएगा.

क्या इससे आपकी प्राइवेसी को कोई खतरा है?
बहुत से यूथ और मोबाइल यूजर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इससे उनकी प्राइवेसी लीक होगी. सरकार ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है और इसके लिए 'Security-by-Design' मॉडल तैयार किया है.

कॉल खत्म होते ही नेटवर्क से नाम का डेटा डिलीट हो जाएगा और ऑपरेटर उसे स्टोर नहीं कर पाएंगे.

जिन लोगों ने अपनी प्राइवेसी के लिए CLIR (Calling Line Identification Restriction) सर्विस एक्टिवेट कर रखी है, उनका नाम स्क्रीन पर नहीं दिखेगा.

बिजनेस और कंपनियों के लिए क्या हैं नए नियम?
अगर कोई कंपनी या बिजनेस हाउस अपने ग्राहकों को कॉल करता है, तो क्या वहां किसी व्यक्ति का नाम दिखेगा. DoT ने इसके लिए भी अलग से नियम बनाए हैं.

बिजनेस और बल्क कनेक्शन लेने वाले संस्थानों को ऑपरेटर के डेटाबेस से अलग अपना ब्रांड नेम दिखाने की छूट मिलेगी. हालांकि, इसके लिए कंपनी को अपना ट्रेडमार्क या GST पोर्टल पर रजिस्टर्ड बिजनेस नेम का प्रूफ देना होगा. टेलीकॉम कंपनियां डाक्यूमेंट्स की सही जांच करने के बाद ही बिजनेस नेम को डिस्प्ले करने की मंजूरी देंगी.

2G, 3G और लैंडलाइन का क्या होगा?
फिलहाल DoT ने इस नियम को केवल 4G और 5G जैसे आधुनिक नेटवर्क्स के लिए लागू किया है. 2G, 3G और लैंडलाइन कॉल्स के लिए CNAP सिस्टम को लागू करने पर अलग से विचार किया जा रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि पुरानी नेटवर्क टेक्नोलॉजी में रियल-टाइम डेटा फेच करने में थोड़ी तकनीकी चुनौतियाँ आती हैं.

सरकार को क्यों उठानी पड़ी यह बड़ी जिम्मेदारी
दरअसल TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने फरवरी 2024 में ही इसको लेकर अपनी सिफारिशें दी थीं. पिछले कुछ समय में 4G और 5G नेटवर्क पर इसके सफल ट्रायल्स किए गए. इसके बाद अक्टूबर 2025 में TRAI ने DoT के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी कि CNAP सर्विस को ऑन-डिमांड रखने के बजाय डिफॉल्ट रूप से सभी यूजर्स के लिए ऑन रखा जाए. बढ़ते साइबर क्राइम और फर्जी कॉल सेंटर के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया है.

यूथ और आम मोबाइल यूजर्स को क्या फायदा होगा?
आजकल की यंग जनरेशन अनजान कॉल उठाने से कतराती है क्योंकि ज्यादातर कॉल्स प्रोमोशनल या स्पैम होती हैं. CNAP के आने के बाद अब आपको कॉल पिक करने से पहले ही पता चल जाएगा कि कॉल करने वाला कोई काम का बंदा है या कोई फ्रॉड ऑपरेटर. इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि आप ऑनलाइन स्कैम का शिकार होने से भी बचेंगे. कुल मिलाकर 1 नवंबर से भारत में मोबाइल कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस बदलने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
DoT