SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5G तो बस ट्रेलर था, असली पिक्चर 2030 में दिखाएगा चीन! 6G और स्पेस-ग्राउंड नेटवर्क से तैयार हो रहा है डिजिटल फ्यूचर

2030 तक चीन 6G, 10-गीगाबिट ऑप्टिकल नेटवर्क और सैटेलाइट इंटरनेट की मदद से दुनिया का सबसे एडवांस कम्युनिकेशन नेटवर्क बनाने जा रहा है. जानिए इस मेगा टेक प्लान की हर बारीकी, जो जमीन से लेकर आसमान और समंदर तक कनेक्टिविटी की परिभाषा बदल देगा.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 27, 2026, 09:23 IST | Updated: Nov 27, 2026, 09:25 IST
Image Credit: चीन का 2030 वाला मेगा प्लान
Join

आप जंगल में ट्रैकिंग कर रहे हों या बीच समंदर में किसी क्रूज पर हैं या इट में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर बैठकर अपनी फेवरेट वेब सीरीज स्ट्रीम कर रहे हैं और आपके फोन में नेटवर्क का एक भी डंडा कम नहीं हो रहा. ऐसा अभी तक नामुमकिन रहा है. लेकिन चीन इस पूरी तस्वीर को बदलने के लिए एक ऐसा मास्टरप्लान लेकर आया है, जिसने पूरी टेक दुनिया में हलचल मचा दी है. साल 2030 तक चीन एक ऐसा नेक्स्ट-जेनरेशन कम्युनिकेशन नेटवर्क तैयार करने जा रहा है, जो सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसमान, अंतरिक्ष और समंदर की गहराइयों तक सुपरफास्ट इंटरनेट पहुंचाएगा.

क्या है चीन का ये 2030 वाला मेगा प्लान?
हाल ही में चीन के तीन सबसे बड़े सरकारी विभागों, यानी मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना और नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन ने मिलकर एक जॉइंट प्लान जारी किया है. चीन की सरकारी मीडिया एजेंसी शिन्हुआ और सीसीटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लान का सीधा मकसद साल 2030 तक एक ऐसा कम्युनिकेशन नेटवर्क खड़ा करना है जो परफॉर्मेंस के मामले में दुनिया में सबसे आगे हो और जिसकी कवरेज हर जगह हो.

चीन अब सिर्फ अपने देश के शहरों और गांवों में इंटरनेट पहुंचाने की बात नहीं कर रहा, बल्कि वह एक ऐसा ग्लोबल स्पेस-बेस्ड नेटवर्क बनाना चाहता है जो पूरी दुनिया को सर्विस दे सके. इसके लिए चीन 5G-A (5G-Advanced), 6G, 10-गीगाबिट ऑप्टिकल नेटवर्क और सैटेलाइट इंटरनेट जैसी हाई-टेक चीजों को एक साथ जोड़ने वाला है.

पुराने नेटवर्क से कितना अलग होगा ये नया सिस्टम?
अभी तक हम जिस इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका मेन काम डेटा को एक जगह से दूसरी जगह भेजना होता है. आपने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा या इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉल की, नेटवर्क ने बस डेटा ट्रांसफर कर दिया. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन का ये नया नेटवर्क चार बड़े बदलाव लेकर आएगा, जो हमारी डिजिटल लाइफ को पूरी तरह बदल देंगे.

1. सिर्फ इंसान नहीं, अब 'AI एजेंट्स' भी जुड़ेंगे
अब तक नेटवर्क का मेन फोकस इंसानों को आपस में जोड़ने का था. फिर IoT यानी इंटरनेट ऑफ थिंग्स आया, जिससे स्मार्टवॉच और स्मार्ट टीवी जैसी मशीनें जुड़ने लगीं. लेकिन 2030 के इस नए नेटवर्क में इंसान और मशीनों के साथ-साथ 'इंटेलिजेंट एजेंट्स' यानी AI सिस्टम भी सीधे नेटवर्क से कनेक्टेड रहेंगे. मतलब आपकी कार, आपका फोन और आपके घर के गैजेट्स खुद ही AI की मदद से आपस में बात करके फैसले ले सकेंगे.

2. जमीन से लेकर आसमान और समंदर तक कवरेज
अभी मोबाइल टावर सिर्फ जमीन पर लगते हैं, इसलिए पहाड़ों, रेगिस्तानों या समंदर में नेटवर्क गायब हो जाता है. चीन इस कमी को खत्म करने के लिए 'स्पेस-ग्राउंड इंटीग्रेटेड कनेक्टिविटी' पर काम कर रहा है. इसका मतलब है कि जमीन के टावर, समंदर के नीचे बिछी केबल्स और अंतरिक्ष में घूमते सैटेलाइट्स सब एक ही नेटवर्क की तरह काम करेंगे. आप दुनिया के किसी भी कोने में हों, 'नो सर्विस' का मैसेज स्क्रीन पर नहीं दिखेगा.

3. पलक झपकते ही डाउनलोड होगी हर चीज
इस प्लान में 10-गीगाबिट ऑप्टिकल नेटवर्क और 6G की बात की गई है. इससे इंटरनेट की स्पीड और कनेक्शन डेंसिटी इतनी बढ़ जाएगी कि लाखों लोग एक ही जगह पर खड़े होकर बिना किसी रुकावट के 8K वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें लेटेंसी यानी नेटवर्क की देरी ना के बराबर होगी. रिमोट सर्जरी, बिना ड्राइवर वाली कारें और मेटावर्स जैसी चीजें बिल्कुल रियल-टाइम में काम करेंगी.

4. सिर्फ डेटा ट्रांसफर नहीं, बल्कि 'स्मार्ट नेटवर्क'
नया नेटवर्क सिर्फ एक पाइपलाइन की तरह काम नहीं करेगा जिसमें से डेटा गुजरता है. इसमें सेंसिंग, नेविगेशन, कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ही जगह समाए होंगे. यानी नेटवर्क खुद इतना स्मार्ट होगा कि वह आसपास के माहौल को सेंस कर सकेगा, डेटा को प्रोसेस कर सकेगा और जरूरत के हिसाब से खुद को एडजस्ट भी कर लेगा.

क्या चीन सब कुछ जीरो से शुरू कर रहा है?
ये सवाल हर किसी के मन में आ सकता है कि इतने बड़े लेवल पर बदलाव करने के लिए क्या चीन को पुराना सारा इंफ्रास्ट्रक्चर बदलना होगा. इस पर टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन को जीरो से शुरुआत करने की कोई जरूरत नहीं है. चीन के पास पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क और ऑप्टिकल फाइबर का जाल मौजूद है.

नए प्लान के तहत चीन अपने इसी मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करेगा और इसे भविष्य की जरूरत के हिसाब से थोड़ा आगे रखकर तैयार करेगा. इसे टेक की भाषा में 'मॉडरेटली अहेड ऑफ डिमांड' कहा जाता है, यानी जब तक लोगों को 6G की जरूरत महसूस होगी, चीन के पास उसका इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से बनकर तैयार खड़ा होगा.

AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी का भी रखा गया है खास ख्याल
आजकल हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला है, लेकिन AI को चलाने के लिए बहुत ज्यादा डेटा और पावरफुल नेटवर्क की जरूरत होती है. चीन ने अपने इस प्लान में साफ कहा है कि यह नया नेटवर्क AI के इनोवेशन को सपोर्ट करने के लिए ही डिजाइन किया जा रहा है.

इसके साथ ही आजकल भारी-भरकम डेटा सेंटर्स और टावर्स की वजह से बिजली की खपत और कार्बन उत्सर्जन बहुत बढ़ गया है. इस बात को ध्यान में रखते हुए चीन इस पूरे नेटवर्क को 'ग्रीन और लो-कार्बन' बनाने पर जोर दे रहा है, ताकि सुपरफास्ट स्पीड के चक्कर में पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे. साथ ही साइबर हमलों से बचने के लिए नेटवर्क की सिक्योरिटी और मजबूती को भी टॉप प्रायोरिटी पर रखा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES