SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना पूछे खुद कैसे तय करेगा AI कि आपको कैसा जवाब चाहिए? समझिए GPT-6 के 'स्मार्ट डिसीजन' फीचर के पीछे का पूरा गणित

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Intelligent UI और GPT-6 मॉडल. अब चैटजीपीटी टेक्स्ट के साथ इंटरैक्टिव डायग्राम, कैलकुलेटर और बटन्स वाले जवाब देगा.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 09, 2026, 07:06 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 07:12 AM IST
Image Credit: ChatGPT
Join

OpenAI ने अपने नए GPT-6 मॉडल के साथ 'Intelligent UI' नाम का एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब तक जब भी आप चैटजीपीटी पर कुछ पूछते थे, तो स्क्रीन पर लंबा-चौड़ा पैराग्राफ आ जाता था, जिसे देखकर कई बार पढ़ने का मन ही नहीं करता था. पर अब सीन पूरी तरह बदलने वाला है. इस नए अपडेट के बाद चैटजीपीटी सिर्फ लिखे हुए जवाब नहीं देगा, बल्कि स्क्रीन पर क्लिक करने वाले बटन्स, डायग्राम, चार्ट्स और फॉर्म्स भी खुद बनाकर सामने रख देगा.

ChatGPT Intelligent UI क्या है?
सीधे शब्दों में कहें तो यह नया फीचर आपके सवाल पूछने और जवाब पाने के अनुभव को एकदम नया रूप दे देगा. अब जब भी आप एआई से कुछ पूछेंगे, तो वो खुद समझेगा कि आपको टेक्स्ट में बात समझ आएगी या किसी फोटो-डायग्राम से. अगर किसी टॉपिक को विजुअल तरीके से समझाना आसान होगा, तो एआई तुरंत आपकी स्क्रीन पर एक इंटरैक्टिव डायग्राम बनाकर दे देगा. इसमें टैप करने वाले कई बटन्स होंगे, जिन्हें छूते ही उससे जुड़ी डिटेल्स खुलती जाएंगी.

कठिन से कठिन टॉपिक भी समझ आएंगे चुटकियों में
कंपनी ने इसे समझाने के लिए एक बड़ा ही प्रैक्टिकल एग्जांपल दिया है. मान लीजिए आप चैटजीपीटी से पूछें कि 7-स्पीड वाली साइकिल काम कैसे करती है. पहले तो एआई आपको टेक्स्ट में लंबी थ्योरी थमा देता था. लेकिन नए Intelligent UI में स्क्रीन पर साइकिल का एक चलता-फिरता डायग्राम आ जाएगा. आप साइकिल के पहिये या गियर बॉक्स पर क्लिक करके उसके एक-एक पार्ट को अलग से समझ सकते हैं. इससे साइंस, कोडिंग या इंजीनियरिंग जैसे भारी-भरकम विषय भी युवाओं के लिए बच्चों का खेल बन जाएंगे.

चैट के बीच में ही खुल जाएंगे काम के टूल्स और गेम्स
यह अपडेट सिर्फ डायग्राम तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर यह छोटे-मोटे टूल्स भी तुरंत तैयार कर देता है. जैसे अगर आप दोस्तों के साथ घूमने गए हैं और बिल आधा-आधा बांटना है, तो चैटजीपीटी वहीं पर एक बिल-स्प्लिटिंग कैलकुलेटर खोल देगा. या फिर अगर काम करते-करते बोरियत होने लगे, तो यह चैट विंडों के अंदर ही खेलने के लिए छोटे रेट्रो गेम्स भी लाकर रख सकता है. मतलब अब आपको किसी छोटे काम के लिए अलग से कोई दूसरा ऐप ढूंढने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

अब AI खुद तय करेगा कि जवाब कैसे देना है
इस अपडेट में सबसे मजेदार बात यह है कि आपको एआई को कोई अलग से स्पेशल कमांड नहीं देनी पड़ेगी. GPT-6 इतना समझदार हो चुका है कि आपका सवाल देखते ही खुद तय कर लेगा कि जवाब का तरीका क्या होना चाहिए. अगर दो चीज़ों की तुलना करनी होगी तो वो अपने आप एक साफ-सुथरी टेबल बना देगा. और अगर उसे लगा कि दो लाइन का टेक्स्ट ही काफी है, तो बिना बात के बात को बढ़ाएगा नहीं.

सुपरफास्ट स्पीड और तगड़ा वेब सर्च
Intelligent UI के साथ ही OpenAI ने अपना GPT-6 मॉडल भी मैदान में उतारा है. यह पुराना मॉडल GPT-5.6 Instant के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से काम करता है. जैसे ही आप अपना सवाल टाइप करके एंटर करेंगे, यह पूरा जवाब प्रोसेस होने का इंतजार किए बिना ही स्क्रीन पर उत्तर दिखाना शुरू कर देगा. रही बात इंटरनेट से जानकारी ढूंढने की, तो इसका वेब सर्च अब पहले से कहीं ज्यादा सटीक और तेज हो गया है.

पहले से ज्यादा सुरक्षित और समझदार AI
कई लोग एआई को टेढ़े-मेढ़े सवाल पूछकर या ट्रिक्स लगाकर गलत काम करवाने की कोशिश करते रहते हैं. लेकिन OpenAI ने GPT-6 में सिक्योरिटी का बहुत कड़ा पहरा लगाया है. यह नया मॉडल सेफ्टी रूल्स को तोड़ने की हर कोशिश को तुरंत नाकाम कर देता है. साथ ही, इसे अपनी सीमाओं की भी अच्छी समझ है. अगर इसे किसी बात का सही जवाब नहीं पता होगा, तो यह फालतू का ज्ञान देने की जगह साफ-साफ अपनी बात कह देगा.

फ्री और पेड यूजर्स को कब तक मिलेगा?
कंपनी ने इसका ग्लोबल रोलआउट चालू कर दिया है. अगर आपके पास ChatGPT Plus, Pro, Business या फिर Enterprise का प्लान है, तो आपको GPT-6 Sol मॉडल के साथ यह फीचर मिलना शुरू भी हो गया होगा. रही बात फ्री और Go यूजर्स की, तो टेंशन लेने की बात नहीं है. फ्री यूजर्स के लिए भी इसी हफ्ते से GPT-6 Luna मॉडल के साथ यह नया अवतार रोलआउट किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES