SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सर्दियों में नया वॉटर गीजर लेने का है प्लान? खारे पानी और करंट के खतरे से बचने के लिए जानें सही तरीका

सर्दियों में घर के लिए सही वॉटर गीजर चुनते समय परिवार के में कितने लोग रहते हैं, सुरक्षा फीचर्स, खारे पानी की समस्या और बिजली की बचत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इस खबर में हम जानेंगे कि आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन सबसे बेहतर और किफायती रहेगा.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 18, 2026, 11:14 IST | Updated: Nov 18, 2026, 11:29 IST
Join

सर्दियों का मौसम आ चुका है. ठंड बढ़ेने के साथ-साथ लोगों को नहाने और पानी से जुड़े काम करने के लिए गीजर की जरूरत पड़ती है. लेकिन एक अच्छा गीजर खरीदना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है.

जब आप ऑनलाइन या बाजार में गीजर खोजने जाते हैं, तो ढेरों ब्रांड और मॉडल देखकर हम कनफ्यूज हो जाते हैं. गलत गीजर खरीदने से न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ता है, बल्कि सुरक्षा का खतरा भी बना रहता है.

इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने परिवार की जरूरत और बाथरूम के साइज को समझना बेहद जरूरी है. आइए इस खबर में हम जानेंगे कि घर के लिए सबसे बेहतरीन गीजर कैसे चुन सकते हैं.

परिवार के हिसाब से तय करें गीजर का साइज

गीजर खरीदने से पहले ये जरूर देखें कि आपके घर में कितने लोग हैं और रोज कितना गर्म पानी इस्तेमाल होता है. छोटे परिवार के लिए इंस्टेंट वॉटर गीजर सबसे बढ़िया रहता है, जो तुरंत पानी गर्म कर देता है.

अगर बड़े परिवार की बात करें तो उनके लिए स्टोरेज वॉटर गीजर लेना सही होता है. छोटे परिवार के लिए बड़ा गीजर लेने से बेवजह ज्यादा पानी गर्म होता है और बिजली बर्बाद होती है. टैंक जितना बड़ा होगा, पानी गर्म होने में उतना ही ज्यादा समय लगेगा.

सुरक्षा के फीचर्स से न करें कोई समझौता

अगर आप बिजली से चलने वाले प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, तो सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. अच्छे गीजर में कैपिलरी थर्मोस्टेट, ऑटोमैटिक थर्मल कट-ऑफ और प्रेशर रिलीज वाल्व जैसे सुरक्षा फीचर्स जरूर होते हैं.

ये फीचर्स किसी भी तरह की खराबी आने पर करंट लगने या टैंक फटने जैसे बड़े हादसों से बचाते हैं.

खारे पानी और ऊंची इमारतों के लिए खास टेक्नोलॉजी

कई इलाकों में सप्लाई का पानी काफी खारा होता है, जिससे गीजर के अंदर जंग लग जाती है और हीटिंग रॉड जल्दी खराब हो जाती है.

खारे पानी वाले इलाकों में एंटी-स्केल और खास कोटिंग वाले टैंक वाला गीजर ही लेना चाहिए, जिससे टैंक के नीचे गंदगी न जमे. इसके अलावा, अगर आप किसी ऊंची अपार्टमेंट में रहते हैं, तो वहां पानी का दबाव बहुत ज्यादा होता है.

ऐसी जगहों के लिए हाई-प्रेशर झेलने वाला और मजबूत बाहरी बॉडी वाला गीजर चुनना चाहिए.

बिजली की बचत और वारंटी पर दें ध्यान

एक अच्छा गीजर वही है जो पानी जल्दी गर्म करे और जिसके बिजली का बिल भी कम आए. इसके लिए हमेशा 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाला गीजर ही खरीदें.

अच्छी क्वालिटी के इंसुलेशन वाले गीजर लंबे समय तक पानी गर्म रखते हैं और स्टैंडबाय कट-ऑफ फीचर से फालतू बिजली खर्च नहीं होती है.

खरीदारी से पहले कम से कम 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी जरूर जांच लें, जिससे कभी भी गीजर के खराब होने पर आपका पैसा न खर्च हो.

बजट और स्मार्ट फीचर्स का सही तालमेल

बाजार में सभी तरह के गीजर्स मिलते हैं. सस्ते भी और अच्छे भी. लेकिन अगर आप अच्छा गीजर लेना चाहते हैं तो आपको अच्छे इंस्टेंट गीजर 4,000 से 6,000 रुपये के आसपास मिल जाते हैं.

वहीं बड़े स्टोरेज गीजर के लिए 7,000 से 11,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.

अगर आप एडवांस टेक्नोलॉजी वाले गीजर को लेना चाहते हैं, तो आजकल वाई-फाई और मोबाइल ऐप से चलने वाले स्मार्ट गीजर भी आते हैं. इन्हें आप अमेजन एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट की मदद से अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं: मिडिल क्लास की बढ़ी टेंशन! दिवाली के तुरंत बाद Samsung और Xiaomi ने चुपचाप 41 स्मार्टफोन्स के रेट बढ़ाकर सबको चौंकाया

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES