SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्क्रीन पर टच करो और जादू देखो: OLED डिस्प्ले, M5 चिप और 24 घंटे की बैटरी के साथ आया नया MacBook Pro; जानिए India Price

Apple ने लॉन्च किया पहला टचस्क्रीन MacBook Pro. इसमें PROLED XDR डिस्प्ले, Dynamic Island, M5 चिप्स और 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 29, 2026, 10:15 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 10:17 AM IST
Image Credit: Apple ने लॉन्च किया पहला टचस्क्रीन MacBook Pro.
Join

Apple ने आखिरकार वो काम कर ही दिया जिसके लिए फैंस बरसों से इंतजार कर रहे थे. 28 अक्टूबर को हुए "Pro and tell" इवेंट में एप्पल ने अपना पहला टचस्क्रीन MacBook Pro पेश कर दिया है. और सिर्फ टचस्क्रीन ही नहीं, इसमें OLED डिस्प्ले, iPhone वाला Dynamic Island और ताकतवर M5 प्रोसेसर जैसी धांसू चीजें भी दी गई हैं. हालांकि इसकी शुरुआती कीमत ₹3,49,900 है.

14 और 16 इंच में आया नया सुपर-डिस्प्ले: PROLED XDR
एप्पल ने इस नए मैकबुक प्रो की स्क्रीन को साधारण OLED नहीं बल्कि 'PROLED XDR' नाम दिया है. इस डिस्प्ले की सबसे खास बात यह है कि इसमें दो OLED लेयर्स को एक के ऊपर एक रखा गया है. इसका सीधा मतलब यह है कि आपको 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, चाहे आप HDR कंटेंट देख रहे हों या नॉर्मल काम कर रहे हों.

इसके अलावा, इसका कंट्रास्ट रेशियो 10,000,000:1 है. इसमें रिफ्रेश रेट 10Hz से लेकर 120Hz तक अपने आप एडजस्ट होता है, जिससे बैटरी की भी काफी बचत होती है. अगर आप फोटोग्राफर, वीडियो एडिटर या ग्राफिक डिजाइनर हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि इसमें P3 के साथ-साथ Adobe RGB कलर सपोर्ट भी दिया गया है. एप्पल के चीफ हार्डवेयर ऑफिसर जॉनी स्रोजी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे बेहतरीन लैपटॉप डिस्प्ले है.

टचस्क्रीन और Dynamic Island: काम करने का बदला अंदाज
आपको याद होगा कि साल 2010 में स्टीव जॉब्स ने टचस्क्रीन लैपटॉप्स को 'इर्गोनॉमिकली टेरिबल' कहा था. उसके बाद टिम कुक ने भी टोस्टर और रेफ्रिजरेटर को मिलाने जैसा तंज कसा था. लेकिन वक्त के साथ एप्पल ने महसूस किया कि यूजर्स को इसकी जरूरत है.

इस बार टच सेंसर को स्क्रीन के ऊपर चिपकाने के बजाय डिस्प्ले पैनल के अंदर ही बिल्ड किया गया है. इससे रिस्पॉन्स टाइम एकदम मक्खन जैसा हो गया है. आप स्क्रीन पर स्क्रॉल, जूम इन-आउट या विंडोज को ड्रैग कर सकते हैं. ढक्कन को मजबूती देने के लिए हिंज को दोबारा रीडिजाइन किया गया है ताकि टच करते वक्त स्क्रीन हिले नहीं. इसके अलावा macOS अब टच को माउस क्लिक की तरह समझता है. Notion, Canva, Zoom, Lightroom और DaVinci Resolve जैसे ऐप्स ने इसके लिए खास सपोर्ट जोड़ना शुरू भी कर दिया है.

स्क्रीन के टॉप पर अब आपको iPhone की तरह Dynamic Island देखने को मिलेगा. इसमें Spotlight, Live Activities और Siri AI का सपोर्ट है, जिससे आप एक टैप में म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं, कॉल उठा सकते हैं या AirDrop एक्सेप्ट कर सकते हैं.

M5 Pro और M5 Max चिप्स से मिलेगी रॉ-पावर
परफॉरमेंस की बात करें तो नए मैकबुक प्रो में एप्पल की लेटेस्ट M5 Pro और M5 Max चिप्स का इस्तेमाल किया गया है. यह लैपटॉप सिर्फ लुक में ही नहीं बल्कि काम में भी एक दानव (Monster) है. M5 Max चिपसेट के साथ आप 128GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और 16TB तक का भारी-भरकम स्टोरेज चुन सकते हैं.

चाहे आप 8K वीडियो एडिटिंग कर रहे हों, 3D रेंडरिंग कर रहे हों या कोई भारी कोडिंग प्रोजेक्ट चला रहे हों, यह मशीन बिना किसी लैग के चुटकियों में काम पूरा कर देती है.

स्लिम डिजाइन, हल्का वजन और जगमगाता Apple Logo
OLED डिस्प्ले तकनीक की वजह से स्क्रीन का हिस्सा काफी पतला हो गया है, जिससे लैपटॉप का ओवरऑल वजन घट गया है. 14-इंच वाला मॉडल अब सिर्फ 1.38 किग्रा का है, जो पुराने मॉडल से लगभग 230 ग्राम हल्का है. वहीं 16-इंच वाला मॉडल करीब 320 ग्राम घटकर 1.8 किग्रा का रह गया है.

बेजल्स पतले होने की वजह से स्क्रीन साइज बढ़कर 14.2 और 16.3 इंच हो गया है. लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि 2016 में बंद हुआ पीछे चमकने वाला एप्पल लोगो (Glowing Apple Logo) 10 साल बाद वापस आ गया है. जैसे ही आप ढक्कन खोलते हैं, वो लोगो जल उठता है जो बेहद कूल दिखता है.

24 घंटे की बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी के धांसू फीचर्स
एप्पल का दावा है कि नया MacBook Pro लगातार 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है. इतना ही नहीं, यह सिर्फ 30 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो जाता है.

साउंड के शौकीनों के लिए इसमें 6-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो 50% ज्यादा डीप बेस जनरेट करता है. वीडियो कॉल्स के लिए 12MP का सेंटर स्टेज वेबकैम है. पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 3 थंडरबोल्ट 5 पोर्ट्स, HDMI, SDXC कार्ड स्लॉट, MagSafe 3 और हेडफोन जैक दिया गया है. वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट भी मौजूद है.

भारत में कीमत और प्री-ऑर्डर की जानकारी
अगर आप भारत में इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको जेब काफी ढीली करनी पड़ेगी. 14-इंच वाले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹3,49,900 है, जबकि 16-इंच वाला मॉडल ₹4,09,900 से शुरू होता है. यूएस में इसकी कीमत $2,899 (14-इंच) और $3,399 (16-इंच) रखी गई है. M5 Max वेरिएंट्स की कीमत $4,799 तक जाती है.

भारत में इसके प्री-ऑर्डर्स चालू हो चुके हैं और इसकी बिक्री 9 नवंबर से शुरू होगी. अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड्स पर ₹15,000 का इंस्टेंट कैशबैलेंस और नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES