SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Apple Event 2026: iPhone 18 Pro से लेकर Foldable iPhone तक... जानिए आज क्या-क्या प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा एप्पल?

Apple का मेगा इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है. इसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple का पहला Foldable iPhone यानी iPhone Ultra लॉन्च हो सकता है. जानिए इसके लीक फीचर्स, कीमत और नए सीईओ John Ternus के पहले बड़े इवेंट के बारे में सब कुछ.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Sep 07, 2026, 09:48 AM IST | Updated: Sep 09, 2026, 08:37 AM IST
Image Credit: Apple Event 2026
Join

एप्पल का क्रेज हमेशा से ही अलग लेवल पर रहता है. अगर आप भी एप्पल के नए प्रोडक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. आज यानी 9 सितंबर को एप्पल अपना सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट करने जा रहा है. इस बार का टैगलाइन है "Surprise and shine". इस इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज तो आएगी ही, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि एप्पल अपना पहला मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन भी दुनिया के सामने ला सकता है. इसके अलावा कंपनी की कमान भी अब नए हाथों में है. चलिए जानते हैं कि इस बार एप्पल के पिटारे से क्या-क्या नया निकलने वाला है.

2 दिन का इंतजार और फिर टेक दुनिया में धमाका
टेक लवर्स के लिए 9 सितंबर का दिन बहुत खास होने वाला है. एप्पल अपने कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर से अपना सबसे बड़ा इवेंट होस्ट करने जा रहा है. इस बार का इवेंट सिर्फ एक नॉर्मल आईफोन अपडेट नहीं है, बल्कि यह टेक इंडस्ट्री में एक नया मोड़ ला सकता है. एप्पल ने इस इवेंट का नाम "Surprise and shine" रखा है. इंटरनेट पर लीक्स की बाढ़ आ चुकी है और हर कोई जानना चाहता है कि इस बार क्या खास मिलने वाला है.

एप्पल में नए बॉस की एंट्री और एक नए दौर की शुरुआत
इस इवेंट की सबसे खास बात यह है कि स्टेज पर आपको टिम कुक की जगह एक नया चेहरा नजर आ सकता है. टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन गए हैं. अब एप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस (John Ternus) पहली बार इतने बड़े इवेंट को लीड करेंगे. जॉन टर्नस के लीडरशिप में यह पहला कंज्यूमर लॉन्च इवेंट होगा, इसलिए पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वे एप्पल को किस दिशा में लेकर जाते हैं.

iPhone 18 Pro और Pro Max में क्या होगा खास
बात करें आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की, तो लुक के मामले में इसमें बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे. लेकिन फोन के अंदर का पूरा सिस्टम बदल दिया गया है.

iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे सबसे ज्यादा अपग्रेड्स
अगर आप प्रो मैक्स मॉडल के दीवाने हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. iPhone 18 Pro Max इस बार थोड़ा सा मोटा हो सकता है. इसका कारण यह है कि इसमें पहले से बड़ी और ज्यादा चलने वाली बैटरी दी जा रही है.

इसके अलावा कैमरे में Variable Aperture टेक्नोलॉजी मिल सकती है. इसका मतलब यह है कि लेंस का अपर्चर रोशनी के हिसाब से अपने आप एडजस्ट होगा. इससे आपको रात में भी बहुत शानदार फोटोज मिलेंगी और बैकग्राउंड ब्लर यानी डेप्थ ऑफ फील्ड पर आपका पूरा कंट्रोल रहेगा.

क्या आ रहा है एप्पल का पहला मुड़ने वाला Foldable iPhone?
इस इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज एप्पल का फोल्डेबल फोन हो सकता है. सैमसंग और वनप्लस के बाद अब एप्पल भी फोल्डेबल मार्केट में एंट्री करने को तैयार है.

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 भी मचाएंगे धमाल
आईफोन के साथ-साथ एप्पल अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप को भी अपडेट करने जा रहा है.

AirPods 5 और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स
म्यूजिक लवर्स के लिए एप्पल AirPods 5 पेश कर सकता है. इस बार यह दो अलग-अलग वेरिएंट्स में आ सकता है. एक मॉडल में एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) मिलेगा और दूसरे नॉर्मल मॉडल में ANC नहीं होगा. इनमें नया H3 चिप दिया जा सकता है, जिससे साउंड क्वालिटी और कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी. इसके अलावा कुछ स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की झलक भी देखने को मिल सकती है.

9 सितंबर को उठेगा पूरी सच्चाई से पर्दा
आपको बता दें कि यह सारी जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है. एप्पल ने आधिकारिक तौर पर अभी किसी फीचर की पुष्टि नहीं की है. लेकिन 9 सितंबर को होने वाले इस मेगा इवेंट में सब कुछ साफ हो जाएगा. नए आईफोन से लेकर फोल्डेबल फोन तक, यह इवेंट टेक की दुनिया को बदलकर रख सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES