SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Anthropic के दफ्तर पहुंचे हिंदू संत, AI ने बुक की फ्लाइट-होटल और फिर साइन कराया NDA! क्या है पूरा मामला?

AI के तेजी से बदलते दौर में अब इसकी नैतिकता और भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच एआई कंपनी एंथ्रोपिक की एक खास पहल सामने आई है, जहां कंपनी ने हिंदू संत स्वामी सर्वप्रियानंद समेत कई धार्मिक विद्वानों से AI के भविष्य पर बातचीत की.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 03, 2026, 04:58 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 05:08 PM IST
Image Credit: एंथ्रोपिक एआई संत बैठक
Join

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया अब सिर्फ आपके सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रह गई है. जैस-जैसे AI के नए मॉडल आ रहे हैं और पुराने सिस्टम एडवांस हो रहे हैं, उनके निर्णय लेने की क्षमता, सोचने की क्षमता, नैतिकता और भविष्य में होने वाले खतरे को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं. एआई को लेकर इन्हीं सवालों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी की दिग्गज एआई कंपनी Anthropic ने अलग अलग धार्मिक परंपराओं से जुडे विद्वानों और विचारकों से बातचीत की है. इसी क्रम में हिंदू संत स्वामी सर्वप्रियानंद का नाम भी सामने आया है.

सोशल मीडिया पर स्वामी सर्वप्रियानंद के कुछ वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एंथ्रोपिक के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, अभी तक इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

पहले ऑनलाइन बातचीत के लिए किया था संपर्क

स्वामी सर्वप्रियानंद ने एक वीडियो में बताया कि एंथ्रोपिक की तरफ से सबसे पहले उनसे ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए संपर्क किया गया था. उन्होंने यह भी साफ किया कि यह किसी नौकरी के सिलसिले में नहीं था. इसके बाद उन्हें कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर में आने का न्योता दिया गया. संत के मुताबिक उनकी यात्रा के लिए फ्लाइट और होटल की व्यवस्था भी एक AI सिस्टम ने की थी.

कंपनी पहुंचने के बाद उनसे एक NDA यानी नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर साइन कराया गया. इस तरह के समझौते के बाद बैठक में हुई कुछ बातों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.

सर्वप्रियानंद ने अपने वीडियो में कहा कि कंपनी की तरफ से उनसे कहा गया था कि उन्हें कुछ चीजें दिखाई जाएंगी, लेकिन वह उनके बारे में दुनिया को नहीं बता सकते. लेकिन अब उनकी इस बातचीत के बाद एंथ्रोपिक की इन बैठकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

मिथोस और प्रोजेक्ट ग्लासवेब का भी जिक्र

संत ने बैठक के दौरान सामने आए एंथ्रोपिक के कुछ प्रोजेक्टर का भी जिक्र किया. इनमें उन्होंने कंपनी के मिथोस और प्रोजेक्ट ग्लासवेब का नाम लिए. लेकिन NDA की वजह से उन्होंने इनसे जुडी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की. इसलिए इन प्रोजेक्ट को लेकर उनकी मुलाकात में क्या चर्चा हुई, यह अभी साफ नहीं है.

उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में अलग अलग धार्मिक परंपराओं से जुडे विचारक मौजूद थे. इसके अलावा काउंसलर और मेंटल हेल्थ से जुडे प्रोफेशनल भी वहां थे.

AI को नैतिकता सिखाने की कोशिश?

एंथ्रोपिक की इन बैठकों को लेकर द न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी एक रिपोर्ट की है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कैथोलिक, यहूदी, सिख और इवेंजेलिकल ईसाई परंपराओं समेत अलग अलग धार्मिक समूहों के विद्वानों से निजी तौर पर बातचीत की थी. इन चर्चाओं में इस बात पर विचार किया गया कि AI सिस्टम में नैतिकता को किस तरह शामिल किया जा सकता है. साथ ही यह सवाल भी उठाया गया कि भविष्य में ज्यादा एडवांस AI सिस्टम में चेतना विकसित हो सकती है या उन्हें किसी तरह का नैतिक दर्जा दिया जाना चाहिए.

(ये भी पढ़ेंः iPhone की जगह डिब्बे से निकलेगा साबुन! बचना है तो ऑर्डर करते वक्त ऑन करें ये बटन, कभी नहीं होगा फ्रॉड)

सैन फ्रांसिस्को में हुआ था खास डिनर

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में सैन फ्रांसिस्को के एक महंगे रेस्टोरेंट में हुए डिनर का भी जिक्र है. बताया गया कि अप्रैल में एक दिन की चर्चाओं के बाद एंथ्रोपिक के एक सीनियर अधिकारी ने धार्मिक विचारकों के लिए डिनर रखा था. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पिछले कई महीनों से अलग अलग देशों के धार्मिक विद्वानों के साथ ऐसी निजी बैठकें कर रही थी. इन बैठकों में शामिल लोगों से NDA साइन करवाए जाने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है.

अब स्वामी सर्वप्रियानंद की तरफ से सामने आया वीडियो इन चर्चाओं को लेकर एक बार फिर लोगों का ध्यान एंथ्रोपिक की तरफ खींच रहा है. लेकिन, NDA के कारण बैठकों में हुई पूरी बातचीत अभी सार्वजनिक नहीं है.

(ये भी पढ़ेंः Flipkart Sale में होगा बड़ा धमाका! Nothing के इन 3 फोन्स पर मिलेगी बंपर छूट, 4a Pro भी होगा सस्ता)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES