)
अगर आपके पास भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन है, तो जरा सावधान हो जाइए! साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक ऐसे नए और खतरनाक मैलवेयर का पता लगाया है, जो स्मार्टफोन यूजर्स की हर एक्टिविटी पर पैनी नजर बनाए हुए है. यह मैलवेयर न सिर्फ आपके बैंक अकाउंट को खाली करने के लिए OTP यानी वन-टाइम पासवर्ड चुरा सकता है, बल्कि आपकी पर्सनल WhatsApp और Telegram चैट्स में भी सेंध लगा रहा है.
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह खतरनाक खतरा सीधे गूगल प्ले स्टोर से नहीं बल्कि थर्ड-पार्टी ऐप्स और फर्जी डाउनलोड लिंक्स के जरिए चुपके से फोन में घुसपैठ कर रहा है. आइए जानते हैं कि यह मैलवेयर कैसे काम करता है और आप अपने फोन को इससे कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.
सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक नए खतरनाक मैलवेयर का पता लगाया है, जिसका नाम Mantax Otax बताया गया है. यह मैलवेयर फोन में घुसने के बाद सिर्फ डेटा चोरी नहीं करता, बल्कि WhatsApp और Telegram की चैट पर भी नजर रख सकता है, OTP पढ़ सकता है और फोन की स्क्रीन को भी अपने कंट्रोल में ले सकता है. सिर्फ यही नहीं, यह यूजर को परेशान करने के लिए फोन पर डरावने पॉपअप, वीडियो और ऑडियो भी चला सकता है.
मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी Zimperium के रिसर्चर्स ने इस मैलवेयर का पता लगाया है. रिसर्च के अनुसार Mantax Otax में Spyware, Ransomware और Remote Control जैसे कई खतरनाक फीचर्स मौजूद हैं. इसका मतलब है कि हैकर्स अटैक किए गए फोन से कई तरह के काम कर सकते हैं.
रिसर्चर्स के मुताबिक Mantax Otax को गूगल प्ले स्टोर के बाहर मौजूद खतरनाक APK फाइलों के जरिए फैलाया जा रहा है. इसके साथ ही पुशिंग लिंक्स, मैसेजिंग ऐप्स और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए भी लोगों को फंसाया जा सकता है.
यूजर को किसी लिंक या मैसेज के जरिए APK डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. जैसे ही यूजर इसे फोन में इंस्टॉल करता है, मैलवेयर कई खतरनाक परमिशन मांगता है. इसमें Accessibility Access और Device Administrator जैसी परमिशन शामिल हैं.
इन परमिशन की सहायता से Malware फोन पर यूजर की तरफ से कई काम कर सकता है. यह संक्रमित डिवाइस की जानकारी भी हमलावरों के सर्वर तक भेज सकता है. इसमें Android Version, Location और फोन से जुड़ी दूसरी जानकारी शामिल हो सकती है.
Mantax Otax का सबसे खतरनाक हिस्सा इसका Spyware फीचर है. रिसर्चर्स के अनुसार यह फोन पर आने वाले SMS नोटिफिकेशन को पढ़ सकता है. ऐसे में SMS के जरिए आने वाले OTP भी हमलावरों के हाथ लग सकते हैं.
यह Malware Call Logs, Contacts, Browser History, Installed Apps, Location और Google Account से जुड़ी जानकारी भी इकट्ठा कर सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं, यह WhatsApp और Telegram जैसे Chat Apps को भी टारगेट करता है. Accessibility Feature का गलत इस्तेमाल करके Malware वॉट्सऐप की प्रोफाइल डिटेल्स और मैसेज के साथ टेलीग्राम चैट्स तक चुरा सकता है.
Mantax Otax सिर्फ चैट और OTP चोरी तक सीमित नहीं है. यह फोन की स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकता है और स्क्रीन रिकार्डिंग भी कर सकता है. रिसर्चर्स के अनुसार यह फोन की लाइव एक्टिविटी को हमलावरों तक पहुंचाने में भी सक्षम है. इसके अलावा मैलवेयर फोन के फ्रंट और बैक कैमरा का इस्तेमाल करके चुपके से फोटो खींच सकता है और उन्हें हमलावरों तक भेज सकता है.
रिसर्च के अनुसार Mantax Otax का Ransomware हिस्सा पुराने Android फोन पर ज्यादा असरदार है. खासकर Android 9 या उससे पुराने वर्जन वाले फोन में यह Photos, Videos, Documents और दूसरी Files को Encrypt कर सकता है. Android 10 और उसके बाद के वर्जन में Storage Restrictions की वजह से इसका Ransomware हिस्सा उतना प्रभावी नहीं है. हालांकि नए Android फोन भी इसके Spyware फीचर्स से सुरक्षित नहीं माने जा सकते.
फिलहाल रिसर्चर्स को इसके Indonesia में यूजर्स को निशाना बनाने के संकेत मिले हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि खतरा सिर्फ Indonesia तक सीमित है. दूसरे देशों के यूजर्स भी इसकी चपेट में आ सकते हैं, खासकर अगर वे बाहर की वेबसाइट या अनजान लिंक से APK डाउनलोड करते हैं.
Android यूजर्स को अनजान वेबसाइटों या मैसेज में आए Links से APK डाउनलोड करने से बचना चाहिए. किसी भी अनजान App को Accessibility या Device Administrator जैसी शक्तिशाली परमिशन देने से पहले सावधान रहें.
Zimperium के मुताबिक Google Play Protect Mantax Otax को Detect कर सकता है. इसलिए फोन में Play Protect को बंद न करें और Android को हमेशा Latest Security Update पर रखें. सबसे जरूरी बात यह है कि किसी भी अनजान सोर्स से APK फाइल डाउनलोड करके फोन में इंस्टॉल न करें.