SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोबाइल में इंटरनेट नहीं चलाते, फिर क्यों भरें डेटा का पैसा? Airtel के 3 नए प्लान लॉन्च, कीमत 185 रुपये से शुरू

अगर आप मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो Airtel के नए प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. एयरटेल ने 185 रुपये से शुरू होने वाले तीन वॉयस-ओनली प्लान लॉन्च कर दिए हैं.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 18, 2026, 03:47 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 03:51 PM IST
Image Credit: एयरटेल वॉइस ओनली प्लान
Join

अगर आप उन लोगों में से हैं जो फोन का इस्तेमाल सिर्फ बात करने के लिए करते हैं या फिर दो सिम कार्ड यूजर है और बिना वजह महंगे डेटा पैक का बोझ उठा रहे हैं? अगर हां, तो आपकी परेशानी दूर होने वाली है. TRAI के निर्देश के बाद अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने तीन नए वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान मार्केट में लॉन्च कर दिया है. ₹185 से शुरू होने वाले इन रीचार्ज पैक्स में आपको डेटा वाला ऑप्शन नहीं मिलेगा, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का फायदा मिलेगा. TRAI के निर्देश के बाद एयरटेल इस तरह का रीचार्ज प्लान लॉन्च करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है.

Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए तीन नए वॉयस ओनली रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं. इनकी कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये रखी गई है. इन तीनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं. Airtel ने इन प्लान को ऐसे समय में पेश किया है, जब भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस ओनली रिचार्ज उपलब्ध कराने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया है. तीनों प्लान Airtel के ऐप पर भी लिस्ट हो गए हैं, जहां प्रीपेड कस्टमर्स इन्हें देख सकते हैं.

Airtel के तीनों प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel के 185 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. वहीं, 203 रुपये के प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. तीसरा प्लान 206 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी एक कैलेंडर महीने की है. तीनों रिचार्ज में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉयस कॉलिंग के साथ 300 SMS दिए जा रहे हैं. इनमें डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है. इन प्लान के आने से उन कस्टमर्स को फायदा हो सकता है, जिन्हें रिचार्ज कराते समय इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. अभी तक कई रिचार्ज प्लान में कॉलिंग के साथ डेटा भी मिलता है, जबकि कुछ लोग फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं या बिल्कुल नहीं करते. ऐसे में डेटा वाले प्लान पर पैसे खर्च करना उनके लिए जरूरी नहीं होता.

TRAI ने क्यों दिया था वॉयस ओनली प्लान लाने का निर्देश?

TRAI ने सितंबर में टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस ओनली रिचार्ज प्लान जारी कराने के लिए कहा था. इसके लिए कंपनियों को 21 अक्टूबर तक का समय दिया गया. इस निर्देश के दायरे में Airtel के अलावा Reliance Jio और Vi जैसी कंपनियां भी आती हैं. इन प्लान का मकसद ऐसे कस्टमर्स को रिचार्ज का ऑप्शन देना है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है. खासकर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोग कॉलिंग और SMS के लिए ही रिचार्ज कराते हैं. ऐसे कस्टमर्स के लिए डेटा के बिना आने वाले प्लान ज्यादा उपयोगी हो सकते हैं.

(ये भी पढे़ंः महंगा फोन खरीदो, फिर अलग से चार्जर भी खरीदो! आखिर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने क्यों बदला अपना नियम?)

देश में करीब 22 करोड़ फीचर फोन यूजर्स

भारत में अभी करीब 22 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं. CyberMedia Research के अनुसार, अगस्त में देश में 2G आधारित फीचर फोन यूजर्स की संख्या सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़ी थी. इस सेगमेंट में itel की हिस्सेदारी 38 फीसदी रही, जबकि Lava 30 फीसदी और HMD 20 फीसदी हिस्सेदारी के साथ आगे रहे. फोन के कंपोनेंट की कीमतें बढ़ने से नए मोबाइल खरीदना भी महंगा हुआ है. ऐसे में कई कस्टमर्स पुराने फोन का इस्तेमाल लंबे समय तक कर रहे हैं. Airtel के नए प्लान ऐसे ही कस्टमर्स के लिए एक ऑप्शन बन सकता है. फिलहाल कंपनी ने कम वैलिडिटी वाले तीन प्लान पेश किए हैं. अगर कस्टमर्स के बीच इनकी मांग बढ़ती है, तो आगे लंबी वैलिडिटी वाला वॉयस ओनली प्लान भी पेश किया जा सकता है.

(ये भी पढ़ेंः iPhone 17 Pro Max पर धमाकेदार छूट, पुराना फोन देकर इतने रुपये में खरीदें नया आईफोन, ये रही ऑफर की डिटेल्स)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES