कोडिंग सीखने की बात आते ही अक्सर अंग्रेजी के मुश्किल शब्द और कंप्यूटर की लंबी-चौड़ी बातें याद आने लगती हैं. लेकिन सोचिए, अगर यही पढ़ाई भोजपुरी में होने लगे, तो कैसा रहेगा? Google के AI चैटबॉट Gemini का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह भोजपुरी में Python प्रोग्रामिंग समझाता सुनाई दे रहा है. वीडियो देखकर लोग उसके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.
9 अक्टूबर से Google Gemini अपने मॉडल एक्सेस में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. फ्री यूजर्स को अब सिर्फ Gemini Flash-Lite मिलेगा, जबकि AI Plus सब्सक्रिप्शन से Pro मॉडल हटा दिया जाएगा. जानिए आपके अकाउंट पर इसका क्या असर पड़ेगा.