Don 3 controversy: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म डॉन के तीसरे पार्ट को लेकर विवाद और खबरें अभी तक थमती हुई नजर नहीं आ रही हैं. रणवीर सिंह की एग्जिट के बाद फरहान अख्तर ने तमिल एक्टर अर्जुन दास को इस फ्रेंचाइजी का मेन लीड बनाने की कोशिश की थी, जिसका खुलासा हाल ही में एक्टर ने खुद किया है.