App
Live Now

WPL 2027 Auction LIVE: कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे,

WPL 2027 Auction Live Updates: महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी थोड़ी देर में शुरू होने वाली है. कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में 5 टीमों को 27 जगह भरे जाएंगे. इस नीलामी के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए.

WPL 2027 Auction LIVE: कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे,
Image Credit: महिला प्रीमियर लीग. WPL

WPL 2027 Auction Live Updates: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी थोड़ी देर में कोच्चि में होने वाली है. कुल 150 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स की बोली लगेगी, जिसमें 122 भारत और 28 विदेशी खिलाड़ी हैं. पांच फ्रेंचाइजी में सिर्फ 27 स्लॉट बाकी हैं और ऐसे में कुछ ही प्लेयर्स की किस्मत चमक पाएगी. टीमें जरूरी जगह को भरने और युवा प्रतिभा को सामने लाने की कोशिश कर रही हैं. इस मिनी-ऑक्शन में हाई-स्टेक्स डिसीजन, जबरदस्त बिडिंग वॉर और ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है.

WPL 2027: टीमों के पर्स में बचे पैसे और खाली स्लॉट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पर्स: 1.15 करोड़ रुपये
बचे हुए स्लॉट: 5, विदेशी- 2

मुंबई इंडियंस
पर्स: 1 करोड़ रुपये
बचे हुए स्लॉट: 7, विदेशी- 1

दिल्ली कैपिटल्स 
पर्स: 1.10 करोड़ रुपये
बचे हुए स्लॉट: 5, विदेशी- 1

यूपी वॉरियर्स
पर्स: 3.65 करोड़ रुपये
बचे हुए स्लॉट: 7, विदेशी- 2

गुजरात जाएंट्स
पर्स: 1.25 करोड़ रुपये 
बचे हुए स्लॉट: 3, विदेशी- 1

28 Oct 2026 17:45 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: दिल्ली ने किरण नवगिरे को खरीदा

यूपी वॉरियर्स की पूर्व बल्लेबाज किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा. मुंबई इंडियंस ने भी उनके लिए बोली लगाई, लेकिन दिल्ली ने बाजी मार ली. किरण का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था.

किरण नवगिरे
बेस प्राइस- 40 लाख रुपये
सोल्ड प्राइस- 75 लाख रुपये

28 Oct 2026 17:44 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: नीलामी में पहले 4 खिलाड़ी अनसोल्ड

महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे पहले भारत की राघवी बिष्ट का नाम आया. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. उनके बाद तेजल असबनिस का नाम आया. उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये हैं. तेजल को किसी ने नहीं खरीदा. राघवी और तेजल के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकली का नाम आया. 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में उन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा. भारत की आयुष सोनी (30 लाख रुपये बेस प्राइस) के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई.

राघवी बिष्ट
बेस प्राइस- 30 लाख रुपये
सोल्ड प्राइस- अनसोल्ड

तेजल हसबनिस
बेस प्राइस- 30 लाख रुपये
सोल्ड प्राइस- अनसोल्ड

सोफिया डंकली
बेस प्राइस- 50 लाख रुपये
सोल्ड प्राइस- अनसोल्ड

आयुषी सोनी
बेस प्राइस- 30 लाख रुपये
सोल्ड प्राइस- अनसोल्ड

28 Oct 2026 17:36 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: खिलाड़ियों की नीलामी शुरू

महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है. 27 स्लॉट खाली हैं और अब देखना है कि कौन सी खिलाड़ी किस टीम में जाती है.

28 Oct 2026 17:29 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी नीलामी

कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी थोड़ी देर में शुरू होने वाली है. 150 खिलाड़ी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं. इनमें से अधिकतम 27 ही बिक सकते हैं. सभी टीमों के पदाधिकारी अपनी जगह पर बैठ गए हैं और नीलामी शुरू होने वाली है.

28 Oct 2026 17:16 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी

एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्ज, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मादिवाला, मारिजाने कप्प, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा.

28 Oct 2026 17:14 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: गुजरात जाएंट्स के रिटेन खिलाड़ी

अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमनी कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया.

28 Oct 2026 17:03 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.

28 Oct 2026 16:58 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन खिलाड़ी

स्मृति मंधाना, अरुंधति रेड्डी, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सायाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल.

28 Oct 2026 16:57 IST (IST)

WPL 2027 Auction LIVE: यूपी वॉरियर्स के रिटेन खिलाड़ी

दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतीक रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस.

28 Oct 2026 16:54 IST (IST)

WPL 2027 Auction Live: आज महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन

महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अब से थोड़ी देर में शुरू होने वाली है. पांच टीमों में 27 जगह खाली हैं और नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 146 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं. अब देखना है कि किस टीम को कौन सी खिलाड़ी मिलती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More