App
Live Now

IND vs NZ 1st Test Day 5 Live: दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, जीत से 5 विकेट दूर भारत

IND vs NZ 1st Test Day 5 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. आज मुकाबले का 5वां दिन है और भारत को जीत के लिए 5 विकेट की तलाश है.

IND vs NZ 1st Test Day 5 Live: दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, जीत से 5 विकेट दूर भारत
Image Credit: ind vs nz 1st test day 5 live score

IND vs NZ 1st Test Day 5 Live: वेलिंगटन में खेला जा रहा भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट रोमांचक मोड़ पर खड़ा है. टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है, जबकि न्यूजीलैंड की पूरी कोशिश मैच ड्रॉ कराने पर है. पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल जारी है. भारत को जीत के लिए 5 विकेट की तलाश है. डेरेल मिचेल (18) और ग्लेन फिलिप्स (00) क्रीज पर मौजूद हैं. 5वें दिन के पहले सेशन में भारत को दो सफलता मिलती. डेवोन कॉनवे 65 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने, जबकि रचिन रविंद्र 37 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच आउट हुए. लंच ब्रेक के बाद अंशुल कंबोज ने टॉम ब्लंडेल को आउट कर कीवियों को तगड़ा झटका दिया.
 

23 Nov 2026 06:56 IST

IND vs NZ 1st Test Day 5 Live: 81 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 184/5

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए 5 विकेट की दरकार है और वो अभी भी 168 रनों से आगे है. डेरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स मैच ड्रॉ कराने की कोशिश में जुटे हैं. दूसरी नई गेंद अब उपलब्ध है, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक उसे नहीं लिया है.
 

23 Nov 2026 06:39 IST

IND vs NZ 1st Test Day 5 Live: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

वेलिंगटन में खेला जा रहा भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट रोमांचक मोड़ पर खड़ा है. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. अंशुल कंबोज ने टॉम ब्लंडेल को आउट कर भारत को 5वीं सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड मैच बचाने के लिए खेल रहा है, जबकि टीम इंडिया जीत से सिर्फ 5 विकेट दूर है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More